



Day: June 30, 2021


गाजीपुर बॉर्डर बना ‘अखाड़ा’, बीजेपी कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़: कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर सात महीने से किसानों का प्रदर्शन, यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार सुबह किसानों और बीजेपी कार्यकतार्ओं के बीच हुई झड़प, जमकर हुई मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़, बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पर बीजेपी नेता अमित वाल्मीकि का कर रहे थे स्वागत, किसानों ने भी इस पर जताई आपत्ति और दिखाए काले झंडे, इसके बाद देखते ही देखते दोनों गुटों की बीच शुरू हो गई मारपीट, 80 से ज्यादा गाड़ियों में हुई तोड़फोड़, बीजेपी कार्यकर्ताओं को दावा-शांतिपूर्ण कार्यक्रम पर टिकैत के लोगों ने किया हमला, दूसरी ओर किसानों का आरोप, भाजपा के कुछ कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पहुंच किसानों के खिलाफ कर रहे थे नारेबाजी, किसानों ने जब जताई आपत्ति, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दिया पथराव
30 Jun 2021
Read More »

बीजेपी और RSS वाले धर्म के नाम पर चंदा उगाकर करते हैं बेईमानी- डोटासरा: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, डोटासरा ने बीजेपी और RSS पर साधा निशाना, कहा- ‘बीजेपी और RSS के लोग भ्रष्टाचार में डूबे, बीजेपी और आरएसएस के लोग धर्म के नाम पर कर रहे हैं भ्रष्टाचार, ये लोग धर्म के नाम पर उगाते हैं चंदा और फिर करते हैं बेईमानी, राज्य सरकार और एसीबी से करता हूं मांग, ऐसे लोगों पर करें कड़ी से कड़ी कार्रवाई, एसीबी ने वीडियो की जांच के बाद दर्ज की रिपोर्ट, एसीबी को किसी ‘लाडसाहब’ की नहीं करनी चाहिए चिंता, किसी धड़े के कहने पर नहीं हुई कार्रवाई, एसीबी नियमानुसार कर रही कार्रवाई, कांग्रेस पार्टी 36 कौमों को लेकर चलती है साथ, जबकि मोदी सरकार किसान, महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना वैक्सीनेशन में रही फेल, बीजेपी वाले लुभावने वादों पर लड़ते हैं चुनाव, फिर लागू करते हैं अपना एजेंडा’
30 Jun 2021
Read More »

क्या अब सुलझेगा पंजाब का मसला? सिद्धू से मुलाकात के बाद सोनिया से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी : पंजाब कांग्रेस में जारी ‘जंग’ के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार सुबह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से की मुलाकात, सिद्धू से लंबी मंत्रणा के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए पहुंची, प्रियंका ने इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी की मुलाकात, इन बैठकों से लगाई जा रही है अटकलें, जल्द ही सुलझ सकता है पंजाब कांग्रेस का सियासी झगड़ा, पंजाब में कांग्रेस के भीतर ही चल रही सियासी हलचल के बीच अहम है ये मुलाकात, नवजोत सिंह सिद्धू ने लंबे वक्त से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ खोला हुआ है मोर्चा, मंगलवार को दिन खबर थी कि नवजोत सिंह सिद्धू की राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से हो सकती है मुलाकात, लेकिन खुद राहुल गांधी ने ही साफ किया कि उनकी सिद्धू के साथ नहीं है कोई मीटिंग, कोई मीटिंग नहीं है. पंजाब में अगले साल होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, पंजाब को लेकर दिल्ली में सियासी गहमागहमी पर राजस्थान के पायलट कैंप की भी लगातार नजर, माना जा रहा है पंजाब के मसले को सुलझाने के बाद आ सकता है राजस्थान का भी नंबर
30 Jun 2021
Read More »

‘संस्थाओं और व्यक्तियों का चरित्र हनन गहलोत सरकार का मुख्य एजेंडा’- सतीश पूनियां: ACB की एफआईआर में RSS प्रचारक का नाम आने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की पहली प्रतिक्रिया- ‘हमारे राज्य के राजनीतिक सद्भाव की होती थी चर्चा, अब इसका स्थान विद्वेष, प्रतिशोध और सियासी षड्यंत्रों ने लिया, संस्थाओं और व्यक्तियों का चरित्र हनन है इनका मुख्य एजेंडा, देश का नेतृत्व, राज्य की जनता और कार्यकर्ता देख रहे हैं सब, पार्टी पूरी मज़बूती से हर चुनौती का करेगी सामना’, राजाराम गुर्जर और बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि के बीच लेनदेन की बातचीत के वीडियो पर दिया बयान, पूरे घटनाक्रम 24 घंटे बीत जाने के बाद आई है पूनियां की प्रतिक्रिया, सतीश पूनियां ने अपने ट्वीट में बिना नाम लिए RSS प्रचारक निंबाराम और सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर का किया बचाव, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी किया बचाव- ‘संघ को बदनाम करने के लिए एसीबी को बनाया गया है मोहरा’, राजस्थान में पहली बार एसीबी ने भ्रष्टाचार के किसी मामले में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक पर मामला किया है दर्ज
30 Jun 2021
Read More »

‘सिद्धू है मिस गाइडेड मिसाइल, पंजाब को नहीं है अभिनय करने वाले की जरुरत’- बादल: पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अंतरकलह जारी, अंतरकलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में की प्रियंका गांधी से मुलाकात, तो वहीं शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने साधा सिद्धू पर निशाना, कहा- नवजोत सिंह सिद्धू एक गुमराह मिसाइल है जो नहीं है नियंत्रण में, यह मिसाइल खुद सहित किसी भी दिशा में कर सकती है हिट, वहीं पंजाब को नहीं है अभिनय करने वाले की जरुरत, बल्कि राज्य के विकास के बारे में सोचने वाले की है जरूरत’
30 Jun 2021
Read More »

पंजाब सियासी संकट पर बड़ा अपडेट, सिद्धू ने की प्रियंका से मुलाकात: पंजाब में जारी सियासी संकट के बीच बड़ी खबर, सीएम अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह की खींचतान जारी, सिद्धू ने आज दिल्ली में प्रियंका गांधी से की मुलाकात, सिद्धू ने ट्वीट कर दी जानकारी, प्रियंका से कई मुद्दों पर हुई चर्चा, प्रियंका आज ही शिमला सेलौटीं थी दिल्ली, प्रियंका ने राहुल गांधी से भी की मुलाकात
30 Jun 2021
Read More »

कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों के बीच, मोदी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज: देश भर में कोरोना से उपजे हालातों के बीच प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक आज, कोरोना से उपजे हालातों और मंत्रालयों के कामकाज को लेकर हो सकती है चर्चा, आज शाम 5 बजे वर्चुअल माध्यम से शुरू होगी बैठक, सूत्रों के मुताबिक बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन संभव, फिलहाल मोदी कैबिनेट में हैं 60 मंत्री, बीते कुछ दिनों से पीएम मोदी अलग अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ कर रहे हैं बैठक, जिसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार के लगाए जा रहे हैं कयास
30 Jun 2021
Read More »

कोरोना की धीमी होती रफ़्तार दे रही सुखद संदेश, तो मौतों के आंकड़ों में भी आ रही है लगातार कमी: देश भर में आज तीसरे दिन भी लगातार कोरोना के नए मरीजों की संख्या 50000 से कम, तो वहीं मौतों का आंकड़े में भी आ रही है लगातार गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45,951 नए केस आये सामने, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3,03,62,848 के पार, तो वहीं कोरोना से बीते 24 घंटे में हुई 817 मरीजों की मौत जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 3,98,454 के पार तो वहीं 60,729 मरीज कोरोना से हुए रिकवर
30 Jun 2021
Read More »



