



Day: June 30, 2021


गहलोत का सिर्फ एक ही एजेंण्डा है भाजपा और संघ को बदनाम करना- वसुंधरा राजे का बड़ा बयान: बीवीजी रिश्वत कांड में एसीबी की एफआईआर में संघ प्रचारक निंबाराम का नाम आने का मामला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर जोरदार निशाना, मैडम राजे ने कहा- अपनी विफलताओं को छुपाने व जनहित के मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सरकारी एजेंसियों का किया जा रहा है बेजा इस्तेमाल, गहलोत सत्ता का कर रहे हैं दुरूपयोग, गहलोत का सिर्फ एक ही एजेंण्डा है – भाजपा और संघ को बदनाम करना,’
30 Jun 2021
Read More »


पंजाब क्राइसिस का क्लाइमेक्स! राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू: पंजाब के सियासी घमासान पर सबसे बड़ा अपडेट, राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू कर रहे मुलाकात, पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान का हल निकलने की संभावना, इससे पहले सिद्धू ने की थी प्रियंका गांधी से मुलाकात, सिद्धू से मुलाकात के बाद प्रियंका ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से की मुलाकात, सूत्रों का दावा प्रियंका ने सिद्धू को दिया सुलह का फॉर्मूला, सिद्धू को दी जा सकती है कोई बड़ी जिम्मेदारी, सिद्धू और प्रियंका की मुलाकात के बाद सामने आई थी एक सुखद फोटो, जिसमें मुस्कुराते दिख रहे थे सिद्धू
30 Jun 2021
Read More »

सचिन पायलट पहुंचे जयपुर, कार्यकर्ताओं से की चर्चा, कल निवास पर करेंगे आमजन से मुलाकात: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली से पहुंचे जयपुर, निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट से मुलाकात, कल भी प्रदेश से आने वाले आमजन से करेंगे मुलाकात, इससे पहले दिन में आई थी पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात की खबरें, अब सचिन पायलट के सूत्रों ने किया खंडन, सोनिया या प्रियंका गांधी से नहीं हुई कोई मुलाकात, पंजाब कांग्रेस के मुद्दों पर नवजोत सिंह सिद्धू ने की है प्रियंका गांधी से मुलाकात
30 Jun 2021
Read More »


वसुंधरा लाईं किसानों के चेहरे पर ‘खुशी’, मात्र एक घंटे में राजफैड को शुरू करना पड़ा रजिस्ट्रेशन: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किसानों की पीड़ा की दूर, वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर दी जानकारी, राजे ने ट्वीट में लिखा- ‘बीते दिनों मुझे बारां के अन्ता में समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केन्द्र पर राजफैड वेबसाइट का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अचानक बंद होने की मिली थी सूचना, किसान भाइयों की इस चिंता को समझते हुए सांसद दुष्यंत सिंह के सहयोग से हमने राजफैड कार्यालय से किया संपर्क, और आपको जानकर हर्ष होगा कि मात्र एक घंटे में ही वेबसाइट के माध्यम से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद दोबारा शुरू करवाई दी गई, जिसके परिणामस्वरूप निराश किसानों ने ना सिर्फ उचित दामों पर बेची अपनी फसल, बल्कि उनके चेहरों पर लौट आई मुस्कान’, अंता सहित आसपास के इलाके के किसानों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह का जताया आभार
30 Jun 2021
Read More »

‘दिल्ली में बैठे आकाओं को खुश करने में जुटी गहलोत सरकार’-राजेन्द्र राठौड़: RSS प्रचारक का नाम एसीबी की FIR में आने का मामला, प्रदेश में इस मामले को लेकर गर्माई सियासत, भाजपा मुख्यालय में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी की प्रेसवार्ता, दोनों नेताओं ने गहलोत सरकार और एसीबी को लिया आड़े हाथ, साथ ही सरकार के अधिकारियों को इशारों इशारों ने दे दी हिदायत,राजेन्द्र राठौड़ का बयान- ‘गहलोत सरकार अंधेर नगरी चौपट राजा से कम नहीं, सरकारी एजेंसियों का हो रहा बेजा इस्तेमाल, दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने का काम कर रही है गहलोत सरकार, प्रदेश में एसीबी का पहला मामला जिसमें ना तो कोई परिवादी है और ना ही पीड़ित, एक कूट रचित वीडियो के आधार पर राष्ट्रवादी संगठन को बदनाम करने की साजिश, बीजेपी सरकार के इस कदम पर बैठने वाली नहीं है चुप, संसद से सड़क तक किया जाएगा एक’, राजेन्द्र राठौड़ ने वीडियो को तेलंगाना FSL लैब में भेजने पर उठाए सवाल, राठौड़ ने एसीबी से किया सवाल- ‘कथित वीडियो को सेंट्रल FSL लैब क्यों नहीं भेजा गया?’, राठौड़ ने कहा- ‘जब सरकार पर संकट आया था, सरकार पांच सितारा होटल में कैद थी, तब भी ऑडियो वायरल हुए थे, एसीबी ने मामला दर्ज भी किए थे कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ, पूर्व डिप्टी सीएम और 16 विधायकों का था मामले में नाम, लेकिन फिर उन सभी मामलों को किसके इशारे पर लिया गया वापस?’, राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- ‘कांग्रेस के विधायक ने ही कहा उनके फोन हो रहे हैं टेप, कांग्रेस के विधायक भरतसिंह गहलोत सरकार के मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लगा चुके हैं आरोप’, राठौड़ ने एकल पट्टा प्रकरण, ज्योति खंडेलवाल के वीडियो और IAS निर्मला मीणा से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले भी उठाए, राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश सरकार की ब्यूरोक्रेसी को दी हिदायत- ‘समय चक्र घुम रहा है, कानून के अनुसार करें काम, वरना आने वाला समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा’, अरुण चतुर्वेदी ने कहा- सत्ता आती-जाती रहती है अधिकारी अपनी चाल नहीं बदले, अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश ना करें’
30 Jun 2021
Read More »

पंजाब के बाद राजस्थान की बारी!, सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे सचिन पायलट: राजस्थान में जारी सियासी संकट पर बड़ा अपडेट, गहलोत-पायलट कैंप में घमासान को लेकर फिर से गर्माई सियासत, कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे पायलट, राजस्थान के सियासी संकट का निकल सकता है समाधान !, इससे पहले आज पंजाब संकट को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने की थी प्रियंका गांधी से मुलाकात, इसके बाद ही माना जा रहा था कि जल्द खुल सकता है राजस्थान में जारी रस्साकशी का भी हल!, वहीं पायलट कैंप के कुछ नेताओं ने आज प्रदेश प्रभारी अजय माकन से की थी मुलाकात, इन नेताओं ने गहलोत सरकार में निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए नेताओं को तवज्जों दिए जाने पर जताई थी नाराजगी
30 Jun 2021
Read More »

ये क्या बोल गए गहलोत सरकार के मंत्री परसादी!, ‘तहसीलदार 2% के बिना नहीं करते काम’: उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा का एक वीडियो वायरल, परसादी ने वीडियो में देश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को घूसखोर बता दिया, मंत्री परसादी लाल मीणा बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कर रहे थे जनसुनवाई, उन्होंने यह तक आरोप लगा दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार 2% के बिना नहीं करते काम, मैं 6 बार MLA, 3 बार मंत्री रह चुका, कितने ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार लगा दिए, बूंदी में पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने नायब तहसीलदार प्रीतम कुमारी मीणा को एपीओ करने का उठाया था मुद्दा, सत्येश शर्मा ने कहा- ‘गलत काम न करने पर एक ईमानदार नायाब तहसीलदार को किया गया एपीओ’ इस पर वीडियो में मंत्री परसादी लाल मीणा कहते दिखाई दे रहे हैं कि- ‘भारत में कहीं ईमानदार तहसीलदार, नायब तहसीलदार नहीं मिलेंगे’ इतना सुनने पर पूर्व मंत्री औऱ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमोहन शर्मा ने परसादी को बीच में टोकते हुए कहा- ‘ये अपवाद हैं’, जिस पर परसादी ने कहा- ‘मैं आपके साथ MLA हूं बना, मैं 6 बार विधायक और 3 बार रह चुका मंत्री, कितने ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार लगा दिए, पर वे 2% तो लेंगे ही लेंगे’, मंत्री परसादी लाल मीणा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश का भी करना पड़ा सामना, कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- ‘अगली बार घुसने नहीं दिया जाएगा’
30 Jun 2021
Read More »


