



Day: June 29, 2021




पंजाब में अमरिंदर-सिद्धू घमासान पर बड़ा अपडेट, राहुल गांधी ने किया सिद्धू से मुलाकात से इनकार: राहुल गांधी ने न्यूज एजेंसी ANI को दिया बयान- नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कोई बैठक नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला से पहुंच चुके हैं दिल्ली, मीडिया में कल से चल रही थी सिद्धू के राहुल गांधी से मुलाकात करने की खबरें, अब राहुल गांधी ने बैठक से जुड़ी खबरों से किया इनकार, ऐसे में बड़ा सवाल ये कि किस और जा रहा है पंजाब कांग्रेस का संकट, अगर राहुल नहीं कर रहे हैं सिद्धू से मुलाकात तो कैसे बैठेगा अमरिंदर और सिद्धू में तालमेल? क्या है कांग्रेस आलाकमान की रणनीति, फिर किसके कहने पर सिद्धू पटियाला से आ गए दिल्ली, क्या सिद्धू के दिमाग में चल रहा है कुछ बड़ा, इधर सिद्धू से मुलाकात नहीं होने सेराजस्थान के पायलट कैंप में भी निराशा, सियासी गलियारों में चल रही थी खबरें, पंजाब के बाद राजस्थान का मसला निपटाने की खबरें, लेकिन अभी तो राहुल ने सभी खबरों पर लगा दिया विराम
29 Jun 2021
Read More »


हरीश रावत को आई ‘घर’ की याद !, पंजाब में अमरिंदर-सिद्धू में तालमेल की जिम्मेदारी अब जेपी अग्रवाल पर! : कांग्रेस सूत्रों से बड़ी खबर, हरीश रावत को भेजा जाएगा गृह राज्य उत्तराखंड, अभी पंजाब के प्रभारी हैं हरीश रावत, हरीश रावत आलाकमान को कर चुके हैं आग्रह, रावत ने इस हफ्ते में पंजाब का मसला सुलझाने की जताई है उम्मीद, उत्तराखंड में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव, देव भूमि उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं हरीश रावत, अब फिर हो सकते हैं प्रदेश में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा, वहीं पंजाब में कांग्रेस प्रभारी बनाए जा सकते हैं जेपी अग्रवाल, अमरिंदर और सिद्दू का झगड़ा सुलझाने के लिए बनाई गई कमेटी के सदस्य भी हैं जेपी, अग्रवाल पर होगी दोनों दिग्गजों के बीच तालमेल बैठाने की जिम्मेदारी, दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं जेपी अग्रवाल
29 Jun 2021
Read More »


19 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के ‘मानसून सत्र’ की सिफारिश, कोरोना प्रोटोकॉल की होगी पालना: संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने की 19 जुलाई से 13 अगस्त तक संसद के मानसून सत्र की सिफारिश, सत्र के दौरान कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल की होगी पालना, कमेटी ने जताई उम्मीद- संसद परिसर में प्रवेश करने वाले कोविड रोधी टीके की ले चुके होंगे कम से कम एक डोज, कमेटी की ओर राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिश, करीब एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान 20 बैठकें होने की संभावना, आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से होता है शुरू, स्वतंत्रता दिवस से पहले होता है समाप्त,सरकार की ओर से पेश किए जा सकते हैं विधेयक, हवाई अड्डों को नामित करने के लिए एक विधेयक, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रस्तावित कानून, बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करना और एक अंतरराज्यीय नदी जल विवाद निवारण समिति की स्थापना विधेयक हैं शामिल
29 Jun 2021
Read More »

मायावती की ‘ना’ के बावजूद भीम आर्मी का बड़ा ‘ऑफर’, BSP से गठबंधन को तैयार- चन्द्रशेखर: दिलचस्प होता जा रहा है उत्तरप्रदेश विधानसभा का रण, उत्तरप्रदेश में अगले साल होने हैं विधानसभा चुनाव, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में कहा- ‘हमारी पार्टी बीजेपी को फिर से सत्ता में लौटने से रोकने के लिए करेगी हर संभव कोशिश, मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी से भी गठबंधन करने के लिए हैं तैयार, मैं करता हूं मायावती का सम्मान, मायावती से मेरी निजी नहीं वैचारिक है लड़ाई, अगर बसपा कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर हो जाती है राजी, तो होगा बड़ा गठबंधन, भीम आर्मी के साथ जुड़ने से बसपा को मिलेगा बल, बीजेपी के लोग उन पर नहीं डाल पाएंगे दबाव, जिन दलों की मदद से यूपी में बीजेपी को सत्ता में आने से रोका जा सकता है उन सभी दलों से करेंगे गठबंधन’, चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ‘प्रदेश में है बदहाली, यहां जिला पंचायत चुनावों में हो रही है धांधली, हम लोकतंत्र की बहाली के लिए लड़ेंगे लड़ाई और एक जुलाई से जाएंगे साइकिल यात्रा पर, हम यूपी में जनता के मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव, प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए होना चाहिए एक बड़ा गठबंधन, अगर सभी पार्टी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री बनने की करेंगे कोशिश तो फिर गठबंधन का होगा हाल-बेहाल, इसलिए इसकी पहल कर रही है भीम आर्मी, क्योंकि हमें है यूपी की चिंता’, चन्द्रशेखर ने चुनाव से पहले एक सकारात्मक गठबंधन बनने की जताई आशा, हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तरप्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का कर चुकी हैं ऐलान
29 Jun 2021
Read More »

निलंबित मेयर के पति राजाराम गुर्जर गिरफ्तार, वायरल वीडियो मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई: राजाराम गुर्जर और BVG कंपनी डील मामला, वायरल वीडियो को लेकर ACB ने कसा शिकंजा, जयपुर ग्रेटर की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर को ACB ने किया गिरफ्तार, लेनदेन के वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार, ACB ने बाकायदा दर्ज किया है मुकदमा, राजाराम गुर्जर को आज बुलाया गया था ACB मुख्यालय, ACB के अधिकारियों ने राजाराम से की पूछताछ, कथित वायरल वीडियो में पैसों की लेनदेन की हो रही है बातचीत, वीडियो और ऑडियो में सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर निगम क्षेत्र का कचरा उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी बीवीजी के प्रबंधक संदीप चौधरी से 276 करोड़ रुपए के बकाया बिलों के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की कर रहे हैं मांग, जो की होता है 20 करोड़, गुर्जर दंपती की कम नहीं हो रही है मुसीबत, कल निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर की निलंबन के खिलाफ याचिका को हाईकोर्ट ने किया था खारिज, अब आज वायरल वीडियो के मामले में सौम्या के पति को एसीबी ने किया गिरफ्तार
29 Jun 2021
Read More »


