



Day: June 29, 2021


वायरल लेटर के बाद रोहिताश्व का पूनियां पर निशाना- जो व्यक्ति खुद अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा कर चुका हो ..: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का 22 साल पुराना लेटर सामने आने के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, वसुंधरा राजे समर्थक नेताओं के निशाने पर आए पूनियां, पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा ने साधा पूनियां पर निशाना, कहा- ‘जो व्यक्ति खुद कर चुका हो अनुशासनहीनता की पराकाष्ठाएं पार, वह दूसरों को अनुशासन की क्या दे सकता है सलाह और सीख, बड़े खेद की है बात,’ पूनियां के कहने पर बीती 24 जून को रोहिताश शर्मा को महामंत्री ने दिया था अनुशासनहीनता का नोटिस, इस पर भी रोहिताश्व ने विनाशकाले विपरत बुद्धि बताते हुए खुद को वसुंधरा राजे का अनुयायी होने की कही थी बात, अब सतीश पूनियां का 22 साल पुराना लेटर हुआ वायरल, जिसमें तत्कालीन बीजेपी के दिग्गजों पर की गई है अमर्यादित टिप्पणी, ऐसे में लेटर के वायरल होने के बाद वसुंधरा खेमे के नेताओं को मिल गया पूनियां को घेरने का सुनहरा मौका
29 Jun 2021
Read More »

सचिन के नाम से किरोड़ी का सरकार पर तंज- ये बेरोजगार युवा हैं, पायलट नहीं जो नहीं हो रही इनकी सुनवाई:कंप्यूटर शिक्षकों का संविदा की बजाय नियमित भर्ती की मांग को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ आंदोलन,अभ्यर्थियों ने राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा को बताई अपनी पीड़ा, किरोड़ी मीणा ने बेरोजगार युवाओं की मांग को बताया जायज, युवाओं की मांग पर डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दिया सियासी बयान- ‘ये बच्चे एक हफ्ते से कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कर रहे हैं आंदोलन, कोई इनकी बात सुनने को नहीं है तैयार’, आगे किरोड़ी मीणा ने कसा सियासी तंज, कहा- ‘ये युवा कोई सचिन पायलट नहीं है, जिन्हें चार दिन तक दिल्ली में रहने के बावजूद राहुल-प्रियंका ने मिलने का नहीं दिया समय, ये छात्र प्रदेश की युवा शक्ति हैं, जो सत्ता में बैठाना और उतारना हैं जानती, राज्य सरकार ने अगर संविदा की जगह नियमित भर्ती का निर्णय नहीं लिया, तो मैं छात्रों के साथ सड़क पर उतरने में नहीं करूंगा संकोच’, बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा दिल्ली-यूपी बॉर्डर की सड़कों पर लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन, इन युवाओं की है मांग- ‘संविदा पर कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की जगह निकाली जाए नियमित भर्ती’
29 Jun 2021
Read More »

निलंबित मेयर के पति राजाराम गुर्जर पर ACB का शिकंजा, वायरल वीडियो को लेकर हो रही पूछताछ: राजाराम गुर्जर और BVG कंपनी डील मामला, वायरल वीडियो को लेकर ACB ने कसा शिकंजा, ACB ने अब बाकायदा दर्ज किया मुकदमा, जयपुर ग्रेटर की निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर को बुलाया गया ACB मुख्यालय, ACB के अधिकारी कर रहे हैं राजाराम से पूछताछ, कथित वीडियो में पैसों की लेनदेन की हो रही है बातचीत, इन वीडियो और ऑडियो में सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर निगम क्षेत्र का कचरा उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी बीवीजी के प्रबंधक संदीप चौधरी से 276 करोड़ रुपए के बकाया बिलों के भुगतान के बदले 10 प्रतिशत कमीशन की कर रहे हैं मांग, जो की होता है 20 करोड़, गुर्जर दंपती की बढ़ी मुश्किलें, निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर की याचिका कल हाईकोर्ट में हुई थी खारिज और अब आज उनके पति को ACB ने पूछताछ के लिए बुलाया
29 Jun 2021
Read More »

पीएम मोदी ने आज 4 बजे बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जम्मू कश्मीर के हालात कर हो सकता मंथन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 4 बजे बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक, बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल, बैठक का एजेंडा क्या होगा यह अभी तक नहीं है स्पष्ट, सूत्रों की माने तो इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े कई बड़े अधिकारी भी रहेंगे मौजूद, जम्मू कश्मीर में एयरफोर्स बेस पर हुए अटैक को लेकर भी हो सकती है चर्चा, एयरफोर्स बेस पर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में सभी सुरक्षा संस्थानों को किया गया है अलर्ट, जम्मू कश्मीर को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक के बाद जम्मू कश्मीर में अचानक तेज हुई आतंकी गतिविधियां, बैठक में जम्मू कश्मीर में बदलते हालातों के बीच सुरक्षा स्थिति का आंकलन करना और एक मजबूत रणनीति बनाने पर हो सकता है मंथन, भारत ने UN में उठाया जम्मू में ड्रोन हमले का मुद्दा, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि सामरिक और वाणिज्यिक संपत्तियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियारबंद ड्रोन के इस्तेमाल की संभावना पर वैश्विक समुदाय को गंभीरता से ध्यान देने की है जरूरत
29 Jun 2021
Read More »

‘गुपकार’ गठबंधन की बैठक आज, PM के साथ हुई बैठक और आगे की रणनीति पर होगी चर्चा: जम्मू कश्मीर में गुपकार गठबंधन के नेता आज फिर करेंगे मुलाकात, पूर्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 24 जून को नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद गुपकार गठबंधन की होगी पहली बैठक, मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी बैठक, बैठक में PM के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक, गठबंधन की आगे की रणनीति पर होगा मंथन, पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) मुख्यधारा की छह पार्टियों का है गठबंधन, जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को बहाल करने की कर रहा मांग, जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच की दूरी कम होने की कही बात, परिसीमन पूरा होने के बाद अगर जम्मू कश्मीर को मिलता है राज्य का दर्जा और उसके बाद होते हैं चुनाव तो लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इन चुनावों में लेंगे भाग, महबूबा मुफ्ती खुद चुनाव नहीं लड़ने का कर चुकी हैं एलान, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा था- ‘वह खुद तब तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल नहीं हो जाता’
29 Jun 2021
Read More »

पूनियां ने अपने पुराने पत्र पर दी सफाई, ‘मैंने पार्टी मंच पर रखी थी बात, फिर भी पार्टी ने मुझे दिए दायित्व’: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का पुराना पत्र वायरल होने का मामला, पुराने पत्र पर सतीश पूनियां की सफाई- ’22 वर्ष पुराना पत्र इस समय जारी होना अजब सियासत की ग़ज़ब है कहानी, फिर भी, तब भी मैं था कार्यकर्ताओं के साथ, अब भी साधारण कार्यकर्ताओं का हूं प्रतिनिधि, पार्टी के मंच पर कही गयी बात के बाद ही नेतृत्व ने मुझे दिए पार्टी में महत्वपूर्ण दायित्व, जिनका मैंने निष्ठा पूर्वक किया निर्वहन’, सोशल मीडिया पर सतीश पूनियां का एक पुराना पत्र हो रहा है वायरल, पत्र में पूनियां ने लिखा था- ‘भैरों सिंह, चतुर्वेदी और भाभड़ा ने घोंपा मेरी पीठ में छुरा, कस्वां को बताया भस्मासुर, टिकट नहीं मिलने से क्षुब्ध सतीश पूनियां ने गुलाबचंद कटारिया को खत लिखकर भैरो सिंह शेखावत, ललित किशोर चतुर्वेदी, हरिशंकर भाभड़ा पर पीठ में छुरा घोंपने का लगाया था आरोप, वहीं राजेंद्र राठौड़ और राम सिंह कस्वां जैसे नेताओं को बताया था ‘भस्मासुर”, भाजयुमो अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा
29 Jun 2021
Read More »

केंद्र के आर्थिक पैकेज को राहुल गांधी ने बताया ढकोसला, कहा- इसे कोई अपने परिवार पर खर्च नहीं कर सकता: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हुए आर्थिक नुक्सान से बेहाल अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार ने की दूसरे आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा, 6,28,993 करोड़ के दूसरे आर्थिक पैकेज को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा निशाना, राहुल ने दूसरे आर्थिक पैकेज को ढकोसला बताते हुए ट्वीट कर कहा- ‘वित्त मंत्री के ‘आर्थिक पैकेज’ को कोई परिवार अपने रहने-खाने-दवा-बच्चे की स्कूल फ़ीस पर ख़र्च नहीं कर सकता, यह पैकेज नहीं, है एक और ढकोसला!’
29 Jun 2021
Read More »

‘देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक भविष्य है उज्ज्वल’, सन्यास वाले बयान पर संजय राउत ने ली चुटकी: महाराष्ट्र की राजनीति में जारी सियासी बयानबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कसा तंज, कहा- फडणवीस को नहीं करना चाहिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल, हम ऐसा नहीं होने देंगे, देश और राज्य में ऐसे नेताओं की है कमी जो दे सके अच्छा नेतृत्व, फडणवीस अच्छे नेताओं में से हैं एक, लड़ाके हैं, वे अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे, अगर वह सेवानिवृत्त होते हैं, तो भाजपा और लोगों को होगा बहुत नुकसान, इसलिए उनके साथियों को उन्हें मना लेना चाहिए, हम खुद जाएंगे उनसे मिलने, फडणवीस का राजनीतिक भविष्य है उज्ज्वल’, दरअसल देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को की थी घोषणा, कहा- ‘अगर हम सत्ता में लौटते हैं, तो हम देंगे ओबीसी को आरक्षण और यदि नहीं दिया, तो मैं ले लूंगा राजनीति से संन्यास’
29 Jun 2021
Read More »

कोरोना के नए मामलों में एक दिन में करीब 9 हजार की हुई गिरावट, मौतों के आंकड़ों में भी आई कमी: देश भर में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार, सोमवार के मुकाबले कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में आई भारी कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,566 नए मामले आये सामने जबकि सोमवार को ये आंकड़ा था 46हजार के करीब, भारत में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 3,03,16,897 के पार, तो वहीं 907 नए मरीजों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद मौतों का कुल आंकड़ा पहुंचा 3,97,637 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 56,994 नए मरीज कोरोना से रिकवर होकर गए अपने घर
29 Jun 2021
Read More »


