Day: June 28, 2021

भ्रष्ट कहने पर धनखड़ का ममता पर पलटवार, 'मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहने हैं, जो कर सकता हूं करूंगा'

‘भ्रष्ट’ कहने पर धनखड़ का ममता पर पलटवार, ‘मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहने हैं, जो कर सकता हूं करूंगा’: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर गवर्नर जगदीप धनखड़ का पलटवार, गवर्नर धनखड़ ने कहा- ‘उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनके कद की नेता इस तरह पैदा करेगी, सनसनी और गलत सूचना देने में होंगी शामिल, हवाला मामले में नहीं ठहराया गया दोषी, आखिर वह कौन सी है चार्जशीट, जिसमें गवर्नर का है नाम ? आपकी चार्जशीट ही चार्जशीट नहीं है. कोई भी नहीं है ऐसा डॉक्युमेंट, यह साफ तौर पर गलत जानकारी है देना, मैंने हवाला मामले में नहीं लिया कोई भी पैसा’, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जैन हवाला मामले को लेकर राज्यपाल को बताया था भ्रष्ट आदमी, ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ की दार्जिलिंग यात्रा पर भी उठाया सवाल- ‘गवर्नर क्यों गए थे उत्तर बंगाल, क्यों इतने सारे लोगों को लेकर गए थे अपने साथ, गवर्नर ने दार्जिलिंग जाकर बीजेपी के विधायक और बीजेपी के लोगों के साथ उन लोगों से की मुलाकात जो चाहते हैं राज्य को बांटना’, दार्जिलिंग यात्रा पर लगे आरोपों पर गवर्नर का बयान- ‘मैंने उत्तरी बंगाल से आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा एक पत्र, जिसके कुछ देर बाद ही आया उनका फोन, मैंने जब उनसे चर्चा की तो उन्होंने कहा कि वह मुझसे बाद में करेंगी बात, उत्तरी बंगाल में एनजीओ और दूसरे लोगों ने मुझे बताया है कि साल 2017 के बाद जीटीए का नहीं हुआ है कोई चुनाव, लोकल बॉडी के चुनाव तो लंबे समय तक नहीं हुए, मुझे बताया गया कि नहीं हुआ है ऑडिट भी, आखिर इसका कोई हिसाब क्यों नहीं मांगता? मैने जीटीए को आदेश दिया और जानकारी है मांगी, इस मामले में संवैधानिक नियम के मुताबिक ही ऑडिट का काम करेगा सीएजी’, जगदीप धनखड़ ने सवाल पूछा- ‘क्या मैंडेट इन बातों के लिए है कि हर संवैधानिक संस्था ऐसी तोड़ी जाए? गवर्नर ने कहा- ‘मैनें नहीं पहने हैं बच्चों के दस्ताने मैं जो कर सकता हूं, वह करूंगा’

Read More »
कांग्रेस में झगड़ा सुलझाने के खुलने लगे रास्ते!, कल सिद्धू से मिलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस में झगड़ा सुलझाने के खुलने लगे रास्ते!, कल सिद्धू से मिलेंगे राहुल गांधी: पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू का ‘पंगा’, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेतृत्‍व जुटा तनातनी को खत्‍म करने में, दिल्‍ली में कल नवजोत सिंह सिद्धू करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी से मिलकर रखेंगे अपने मन की बात, पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से चल रहा है विवाद, गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने को मुद्दा बनाकर सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ खोला है मोर्चा, कुछ दिन पहले कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह और उनसे असंतुष्‍ट नेताओं के बीच मतभेद को दूर करने के लिए बनाई थी एक कमेटी, मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाली कमेटी ने पंजाब के सभी प्रमुख नेताओं से की मुलाकात, साथ ही सीएम अमरिंदर सिंह से भी की लंबी बातचीत, कांग्रेस की 3 सदस्यीय समिति में खड़गे के अलावा हरीश रावत और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल भी हैं शामिल, अगले साल प्रदेश में होना है चुनाव और पंजाब उन कुछ राज्यों में शामिल है, जो अभी है कांग्रेस की मुट्ठी में, राहुल गांधी नहीं चाहेंगे दोनों के झगड़े में पंजाब में कांग्रेस को हो कोई भी नुकसान

Read More »
ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बताया भ्रष्ट

ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को बताया भ्रष्ट, केंद्र से राज्यपाल को तुरंत हटाने की मांग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीश धनखड़ में बढ़ी तनातनी, ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बताया भ्रष्ट, ममता बोलीं- ‘मुझे खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि वो हैं एक भ्रष्ट व्यक्ति, ऐसे गवर्नर को केंद्र सरकार क्यों देती है मंज़ूरी, मैंने पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीश धनखड़ को हटाने के लिए लिखे हैं तीन पत्र, साल 1996 में सामने आए हवाला जैन मामला की चार्जशीट में धनखड़ का नाम, धनखड़ मामले में कोर्ट गए और मामले को किया मैनेज, लेकिन फिर से मामले में दाखिल हुई पीआईएल, जिस पर फैसला आना है अभी बाकि, कोर्ट में अभी भी पेंडिंग है पीआईएल, सूत्रों की माने तो ममता बनर्जी 2 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में ला सकती है राज्यपाल के खिलाफ प्रस्ताव भी

Read More »
chandigarh 1624266802

अमरिंदर सिंह ने खारिज किया आप का आरोप, कहा- वो चाहें तो हम तो केजरीवाल को लंच भी करवा दें: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस की अनुमित नहीं देने के आरोपों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया खारिज, आप आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा- यह बात पूरी तरह से गलत है की हमने नहीं दी पीसी की इजाजत, हमने कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल को दी थी यहां रैली करने की मंजूरी, ऐसे में हम उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से क्यों करेंगे मना? यदि वह चाहें तो हमें उनके लिए लंच की व्यवस्था करने में भी होगी खुशी, आम आदमी पार्टी हमेशा ड्रामा करना चाहती है, भले ही इसके लिए झूठ ही क्यों न बोलना पड़े,’ आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन प्रेस कॉन्फ्रेंस का लिया गया है फैसला, लेकिन आज दोपहर को ही आप की ओर से लगाया गया आरोप- अमरिंदर सरकार ने केजरीवाल को मीडिया से बात करने की नहीं दी है अनुमति, आप ने कहा- राज्य सरकार की रोक के बावजूद होगा पीसी का आयोजन, हालांकि ऐसे सभी आरोपों को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर दिया है खारिज

Read More »
राहुल का मोदी सरकार पर वार

राहुल का मोदी सरकार पर वार, पेट्रोल-डीजल टैक्स वसूली से कोरोना पीड़ित परिवारों को दे हर्जाना: कोरोना के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर वार, राहुल गांधी का ट्वीट भरा तंज- ‘पेट्रोल-डीज़ल टैक्स वसूली के छोटे से हिस्से से कोविड पीड़ित परिवारों को दिया जा सकता है हर्जाना- ये उनकी ज़रूरत है, अधिकार है, आपदा में जन सहायता के इस अवसर से मोदी सरकार को नहीं हटना चाहिए पीछे’, राहुल गांधी ने इससे पहले वैक्सीन की किल्लत पर भी तंज कसा था, राहुल ने ट्वीट किया था- ‘पीएम मोदी को वैक्सीन की किल्लत को करनी चाहिए खत्म, बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!’

Read More »
मोदी सरकार का एक और राहत पैकेज

मोदी सरकार का एक और राहत पैकेज, कोरोना प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ की लोन गारंटी का एलान: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की प्रेसवार्ता, सीतारमण ने कोविड प्रभावित सेक्टर के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये का किया ऐलान, हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान, नॉन मेट्रो मेडिकल इंफ्रा के लिए होगा पैसा खर्च, छोटे उद्योगों को सहारा देने के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) के लिए फंडिंग में इजाफा, अभी ये स्कीम 3 लाख करोड़ रुपये की है, जिसे बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये किया गया, इस स्कीम के तहत अब तक एमएसएमई, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को 2.69 लाख करोड़ रुपये का किया जा चुका वितरण माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन के माध्यम से दिए जाने वाले लोन के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम की घोषणा, कमर्शियल बैंक के एमएफआई को दिए गए नए और मौजूदा लोन के लिए दी जाएगी गांरटी, इस योजना से 25 लाख लोगों को फायदा पहुंचने की संभावना

Read More »
यूपी में BJP के साथ नहीं बनी बात JDU अकेले उतरेगी मैदान में- केसी त्यागी

यूपी में BJP के साथ नहीं बनी बात तो JDU अकेले उतरेगी मैदान में- केसी त्यागी: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जेडीयू भी ताल ठोंकने को तैयार, यूपी चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच चल रही बात जेडीयू नेता केसी त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की बात, केसी त्यागी का बयान- ‘अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी से बात नहीं बनती तो हम अकेले भी जा सकते हैं चुनाव में, उत्तर प्रदेश में हम पहले भी एनडीए का रहे हैं हिस्सा, यूपी में हमारे, विधायक, सांसद और मंत्री है रहे, 2017 के चुनाव में भी हम पूरी तरह से थे तैयार, लेकिन पार्टी में सर्वसहमति के बाद हमने चुनाव न लड़ने का लिया निर्णय,जिसका फायदा मिला बीजेपी को, मैंने योगी आदित्यनाथ से की है बात, नीतीश कुमार की पिछड़े समाज में पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल किया जा सकता है यूपी में, केसी त्यागी ने कहा- ‘हमारी पार्टी ने अब लिया है विस्तार का फैसला, अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी से बात नहीं बनती तो हम अकेले जा सकते हैं चुनाव में, बिहार में एनडीए का हिस्सा रहते हुए हम पहले भी पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में बीजेपी से अलग रहकर लड़ चुके हैं चुनाव

Read More »