Day: June 28, 2021

प्रोफेसर जोशी पर गज्जू बना का पोस्टर पलटवार

प्रोफेसर जोशी पर गज्जू बना का पोस्टर पलटवार, गजेंद्र सिंह बने हाथी तो जोशी व समर्थकों को दर्शाया कुत्ता: फोन टैपिंग मामले में बहुत ज्यादा गरमाई सियासत, गहलोत सरकार में मुख्य सचेतक महेश जोशी के प्रदर्शन और पोस्टरवार पर मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह का सॉलिड पलटवार, गजेंद्र सिंह समर्थक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन फाटक के पास किया धरना प्रदर्शन, गज्जू बना के समर्थकों ने लहराए पोस्टर-बैनर, बीजेपी के प्रदर्शन में लहराए गए पोस्टर-बैनर बने चर्चा का विषय, बैनर में एक हाथी पर लगाया गया केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का फोटो, बैनर में हाथी के साथ दिखाए गए भौंकते हुए कुछ कुत्ते भी, बैनर में बने एक कुत्ते पर लिखा गया है ‘निर्दलीय’, तो वहीं बाकी के कुत्तों के साथ भी दिए गए हैं कैप्शन, जैसे- ‘एसीबी का पता बताऊं क्या’, ‘शेखावत को देना चाहिए इस्तीफा’ और ‘वॉइस सैंपल’, वहीं कुछ पोस्टर्स में लिखा- ‘राजस्थान के सपूत का यह अपमान नहीं सहेगा राजस्थान’, ‘महेश जोशी कानून का सम्मान करो!’, ‘कांग्रेस सरकार शर्म करो झूठा आरोप लगाना बंद करो’, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए ‘महेश जोशी मुर्दाबाद’ के नारे, इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य सचेतक महेश जोशी का पुतला भी, ऐसे में अब इस मामले के और ज्यादा गरमाने के बने आसार, अब सबको महेश जोशी के पलटवार का है इंतजार

Read More »
मायावती का बड़ा ऐलान- BSP नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

मायावती का बड़ा ऐलान- BSP नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा ऐलान- ‘BSP नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, कार्यकर्ता करें विधानसभा चुनाव की तैयारियां, पंचायत चुनाव में ना करें अपना वक्त खराब, इस समय को लगाएं पार्टी को मजबूत करने में, जिससे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीएसपी को होगा फायदा, कार्यकर्ताओं ने अगर पार्टी को किया मजबूत तो 2022 में बनेही BSP की सरकार, अगर विधानसभा चुनाव में BSP की हुई जीत तो अधिकांश जिला अध्यक्ष खुद ही BSP में हो जाएंगे शामिल’, साथ ही साथ मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर बोला जमकर हमला, मायावती ने कहा- ‘भाजपा दोहरा रही है समाजवादी पार्टी वाली गलतियां, इससे लोकतंत्र की जड़ें भी हो रही हैं कमजोर’, कल मायावती ने किया था ऐलान- ‘उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव, ओवैसी की AIMIM के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से किया था इनकार’

Read More »
BJP अगर OBC आरक्षण नहीं दिला पाई तो छोड़ दूंगा राजनीति-फडणवीस

महाराष्ट्र की सियासत में ‘आरक्षण की आग’, BJP अगर OBC आरक्षण नहीं दिला पाई तो छोड़ दूंगा राजनीति-फडणवीस : महाराष्ट्र में आरक्षण के मुद्दे पर सियासत तेज, भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्‍ट्र सरकार को घेरा, मुंबई में वेरायटी स्क्वायर चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र में चल रही गठबंधन की सरकार पर आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप, फडणवीस ने यहां तक कह दिया है- ‘उनकी पार्टी के सत्‍ता में आते ही स्‍थानीय निकायों में अन्‍य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की कर दी जाएगी शुरुआत, अगर बीजेपी ऐसा नहीं कर सकी तो वह छोड़ देंगे सियासत, आरक्षण के मुद्दे पर जिस तरह से सरकार ने अपना रुख पलटा है उसे देखते हुए संसद में इस मुद्दे को उठाएगी बीजेपी, आरक्षण से जुड़े मुद्दे का समाधान हो सकता है महाराष्‍ट्र में राज्‍य के स्‍तर पर, महाराष्‍ट्र सरकार चाहे तो एक कानून बनाकर ओबीसी आरक्षण को कर सकती है बहाल’

Read More »
सौम्या गुर्जर को हाईकोर्ट से झटका

सौम्या गुर्जर को राजस्थान हाईकोर्ट से झटका, स्वायत्त शासन विभाग के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर!: जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर को निलंबन का मामला, सौम्या गुर्जर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट ने डॉ. सौम्या गुर्जर की याचिका की खारिज, स्वायत्त शासन विभाग ने 6 जून को किया था मेयर और 3 पार्षदों को निलंबित, हाईकोर्ट जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस सीके सोनगरा की पीठ ने दिया फैसला, हाईकोर्ट ने स्थानीय निकाय की क्षेत्रीय उपनिदेशक की जांच को माना वैध, विपक्षी गण का पक्ष सुने बिना प्रारंभिक जांच के आधार पर की जा सकती है कार्रवाई, सरकार ने प्रकरण की न्यायिक जांच का भी ले रखा है निर्णय, 4 जून को हुई निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव के साथ बदसलूकी और मारपीट के मामले में एफआईआर के बाद राज्य सरकार ने जांच करवा तीन पार्षदों के साथ मेयर को भी कर दिया था निलंबित, वहीं, भाजपा की पार्षद शील धाभाई को बनाया था कार्यवाहक मेयर, सौम्या गुर्जर के पति का बीवीजी कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आने के बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट के फैसले के अध्ययन के बाद अब मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती हैं सौम्या गुर्जर, भाजपा में अब होगा मेयर के पद को लेकर मंथन, क्या बीजेपी कार्यवाहक मेयर शील धाभाई को बनाए रखा जाएगा मेयर, या फिर किसी अन्य पार्षद के नाम पर होगा मंथन?

Read More »
आजम खान पर और कसा ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन खरीद फरोख्त को लेकर मांगी जानकारी

आजम खान पर और कसा ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन खरीद फरोख्त को लेकर मांगी जानकारी: समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान की और बढ़ी मुश्किलें, प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी मामले में की रिपोर्ट तलब, रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने की खबर की पुष्टि, बताया- ईडी की ओर से मिला है पत्र, ED के डिप्टी डायरेक्टर अमित कुमार मिश्रा की ओर से डीएम को लिखा गया पत्र, ED ने मांगे आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित कुछ दस्तावेज, जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जमीन खरीद-फरोख्त की पूरी जानकारी और जमीन खरीद में नियमों की अनदेखी पर पांच बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट, जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर मोहम्मद आजम खान और उनकी ट्रस्ट की वर्तमान स्थिति के बारे में मांगी गई जानकारी, जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी पर अब तक क्या की गई कार्रवाई, जौहर विवि द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन और अधिग्रहण के दौरान नियमों की किस तरह की अनदेखी, अब जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में भेजी जाएगी रिपोर्ट, आजम खान पर पहले से दर्ज है मनी लॉन्ड्रिंग का केस, धोखाधड़ी के एक मामले में आजम खान सीतापुर की जेल में करीब सवा साल से हैं बंद, फिलहाल आजम खान लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ

Read More »
'देश को उनसे सच्चाई की थी उम्मीद, जो नहीं जानते सच क्या है!'

‘देश को उनसे सच्चाई की थी उम्मीद, जो नहीं जानते सच क्या है!’, राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: देश भर में जारी कोरोना वेक्सिनेशन को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा केंद्र सरकार पर हमला, केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वेक्सीन को लेकर दिए हलफनामे को बनाया आधार, वेक्सीन की किल्लत सामने आने के बाद केंद्र से 31 दिसंबर 2021 तक देश को 216 करोड़ से ज्यादा डोज मिलने का किया था वादा, लेकिन अब केंद्र की और से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किये गए हलफनामे में 135 करोड़ ठीके ही देने की कही गई बात, इसी को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘देश को उनसे सच्चाई की थी उम्मीद, जो नहीं जानते सच क्या है!’

Read More »
देश भर में कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले आयी कमी

देश भर में कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले आयी कमी, तो वहीं मौतों का आंकड़ा भी पहुंचा तीन अंकों में: देश भर में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी, कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय की आई रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,148 नए मामले आये सामने जिसके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3,02,79,331 पहुंचा, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 979 लोगो की हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 3,96,730 के पार, तो वहीं 58,578 नए मरीज बीते 24 घंटे में कोरोना से हुए रिकवर

Read More »