



Day: June 25, 2021


विपक्षी नेताओं के साथ मुलाकात पर शरद पवार का पहला बयान, कहा- कांग्रेस को साथ लेकर ही बन सकता है कोई मोर्चा: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने वैकल्पिक मोर्चा का नेतृत्व के सवाल पर भी की टिप्पणी, साथ ही पवार ने कहा राष्ट्र मंच की बैठक में गठबंधन पर नहीं हुई कोई चर्चा, कोई वैकल्पिक फोर्स खड़ा करना है तो किया जाएगा कांग्रेस को साथ लेकर, जब पवार से पूछा गया कि क्या वे एक नए वैकल्पिक गठबंधन का होंगे चेहरा? तो उन्होंने कहा कि बैठक में हमने नहीं की चर्चा, लेकिन मुझे लगता है कि सामूहिक नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए हमें बढ़ना होगा आगे, मैंने यह वर्षों तक किया लेकिन अभी मैं सभी को एक साथ रखने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें मजबूत करने के लिए करूंगा काम, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर पिछले दिनों विपक्षी दलों के नेताओं की हुई थी बैठक, इस बैठक के पहले और बाद में पवार की चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ हुई तीन मुलाकात, पवार की बैठकों ने विपक्षी दलों के बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने के लिए एक साथ आने की अटकलों को दी हवा, बैठक में कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं की गैर मौजूदगी ने खड़े किए थे सवाल
25 Jun 2021
Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की पुण्यतिथि आज, प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि: श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान माण्ड़लगढ़ द्वारा 12वीं पुण्यतिथि पर उन्हें दी गई श्रद्धाजंलि, संस्था सचिव विभा माथुर ने बताया- ‘संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें किया नमन, शिवचरण माथुर की प्रेरणा से समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर कर रहा है काम, शिवचरण माथुर राजस्थान के मुख्यमंत्री, असम के राज्यपाल और 7 बार विधायक रहे, राजस्थान के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, भीलवाड़ा को टैक्सटाइलनगरी का स्वरूप देने में रहा अहम योगदान, पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ कर आख़िरी छोर तक लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रदान की मज़बूती, सिंचाई, बिजली, शिक्षा, सहकारिता, कृषि जैसे क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने राजस्थान को अग्रिम पंक्ति में किया खड़ा, प्रशासनिक सुधार के लिए उनके द्वारा दिए गए सुझाव को हमेशा सराहा गया, शिवचरण माथुर का संपूर्ण जीवन राजस्थान एवं देश के विकास को रहा समर्पित, शिवचरण माथुर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित दिग्गजों ने श्रद्धांजलि की अर्पित
25 Jun 2021
Read More »

‘गज्जू बन्ना’ ने ‘प्रोफेसर जोशी’ को दिया दिल्ली क्राइम ब्रांच हैड क्वार्टर का पता, कहा- करें समन की पालना: फोन टेपिंग मामले में कांग्रेस-बीजेपी में चल रहे शब्द बाण, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ट्वीट, ट्वीट में पोस्ट की मुख्य सचेतक महेश जोशी और प्रभारी अजय माकन की तस्वीर, इस फोटो में अजय माकन के दफ्तर की मेज पर रखा है दिल्ली क्राइम ब्रांच का समन, महेश जोशी और अजय माकन की तस्वीर पर तंज कसते हुए शेखावत ने लिखा, मुख्य सचेतक साहब, पता चला कि आप हैं दिल्ली में, आपकी सुविधा के लिए पुलिस मुख्यालय का पता मैने यहां लिखा है, टेबल पर पड़े समन पर भी है यही पता, मीटिंग के बाद इसकी पालना करें ज़रूर, शेखावत ने ट्वीट में दिल्ली पुलिस हैड क्वार्टर का पता भी ट्वीट में है लिखा, फोन टेपिंग मामले में मुख्य सचेतक महेश जोशी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए 24 जून को बुलाया था दिल्ली, लेकिन 24 जून को महेश जोशी नहीं गए थे दिल्ली, अब आज महेश जोशी पहुंचे दिल्ली, दिल्ली में महेश जोशी ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन से की मुलाकात, मुलाकात के दौरान की फोटो को गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया है ट्वीट
25 Jun 2021
Read More »

कृष्णा पूनिया के वायरल ट्वीट पर गर्माई सियासत, आपातकाल के खिलाफ वायरल पोस्ट पर विधायक अब दे रहीं सफाई: सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया के नाम से एक ट्वीट हुआ वायरल, वायरल ट्वीट में किया गया है इमरजेंसी लगाने का विरोध, वायरल ट्वीट को कृष्णा पूनिया बता रही एडिटेड और कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, लेकिन पूनिया की सफाई वाले ट्वीट पर यूजर्स के आ रहे जबरदस्त कमेंट, एक यूजर्स ने लिखा- आपके सोशल मीडिया मैनेजर ने किया है ट्वीट, उसे बदल दीजिए पूरे प्रकरण में बीजेपी को मिला कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका, देश में 25 जून 1975 को लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में बीजेपी आज मना रही है काला दिवस, आज सुबह से ही एक ये ट्वीट हो रहा है वायरल, ट्वीट करने के 27 सेकंड बाद ही लिया गया इसका स्क्रीनशॉट, वायरल ट्वीट में कृष्णा पूनिया के हवाले से लिखा है- वर्ष 1975 का वह काला दिन आज भी है हमारे जेहन में, जब सत्ता की चाहत में भारतीय लोकतंत्र का गला घोंटते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में घोषित किया आपातकाल, कांग्रेस की उन दमनकारी नीतियों व क्रूर मानसिकता को यह राष्ट्र कभी नहीं भूल पाएगा
25 Jun 2021
Read More »


प्रभारी रामजी गौतम का दावा, अगले चुनाव में 60 बसपा विधायक होंगे विधानसभा में: बसपा का राजस्थान में संगठन को मजबूत करने पर फोकस, बसपा के प्रदेश प्रभारी राम जी गौतम का दावा, 2023 के विधानसभा चुनाव में बसपा प्रदेश में 60 विधायक जिताकर भेजेगी विधानसभा, जिससे बसपा से भागदौड़ वाली स्थिति हो जाए खत्म, रामजी गौतम ने शुक्रवार को ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, प्रदेश प्रभारी राम जी गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा- राजस्थान में बढ़ रहा है बसपा का जनाधार, 6 विधायकों के कांग्रेस में चले जाने के बावजूद नहीं टूटा है बसपा के कार्यकर्ताओं का हौसला, सुप्रीम कोर्ट से पार्टी को मिलेगा न्याय और कांग्रेस में जाने वाले विधायकों की सदस्यता होगी रद्द, 2023 में बसपा 60 विधायक चुनकर भेजेगी विधानसभा बसपा के प्रदेश प्रभारी राम जी गौतम ने किया दावा- राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं लगातार, प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति है खराब, प्रदेश में अराजकता का बना हुआ है माहौल
25 Jun 2021
Read More »



‘जिसने मरी पड़ी कांग्रेस को राजस्थान में किया जिंदा, उसे कहा जा रहा निकम्मा’- कटारिया: राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह तो बीजेपी में घमासान, इस सबके बीच नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कटारिया ने कहा- ‘कांग्रेस की अजब आदत, दुखता कहीं और बताते हैं कहीं’, जिस व्यक्ति ने मृत पड़ी कांग्रेस को प्रदेश में किया जिंदा, आज उसी को कहा जा रहा है निकम्मा, जो कि नहीं है कतई उचित, हालांकि भाजपा द्वारा पायलट को सपोर्ट किए जाने की बात को उन्होंने कर दिया खारिज, इसके साथ ही तंज कसते हुए कहा- ‘यदि हम सपोर्ट करते तो उलटा कर देते’
25 Jun 2021
Read More »


