



Day: June 25, 2021


ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद का अकाउंट 1 घंटे तक रखा बंद, अमेरिकी नियमों का हवाला: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मंत्री ने ट्वीट कर खुद दी इस बात की जानकारी,रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट पर लिखा- दोस्त! आज कुछ बहुत ही अनोखा हुआ, ट्विटर ने लगभग एक घंटे तक मेरे खाते को रखा बंद, ट्विटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन का दिया हवाला, ट्विटर के कार्यों से मिलता है संकेत कि वे स्वतंत्र भाषण के नहीं हैं अग्रदूत, जिसका वे करते हैं दावा, लेकिन केवल अपना एजेंडा चलाने में रखते हैं रुचि, इस धमकी के साथ कि यदि आप उनके द्वारा खींची गई रेखा को नहीं खींचते हैं, तो वे आपको अपने मंच से मनमाने ढंग से देंगे हटा, रविशंकर प्रसाद ने लिखा- कोई भी हो प्लेटफॉर्म, उन्हें नए आईटी नियमों का पूरी तरह से करना होगा पालन और उस पर नहीं होगा कोई समझौता
25 Jun 2021
Read More »

मैं राजस्थान पुलिस को वॉइस सैंपल देने को तैयार-गजेन्द्र सिंह शेखावत: फोन टेपिंग मसले पर बड़ा अपडेट, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बड़ा बयान- ‘मैं राजस्थान पुलिस को वॉइस सैंपल देने को तैयार हूं, दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस दोनों को वॉइस सैंपल देने को हूं तैयार, लोकतंत्र में फोन टेपिंग से बड़ा अपराध कोई नहीं, जो मामला हो चुका विड्रा उसी मामले में कांग्रेसी नेता दे रहे हैं नसीहत, फोन टेपिंग की राजस्थान पुलिस कर रही है जांच, तो हेगड़े सरकार की तरह गिर जाएगी राजस्थान सरकार’, 1988 में कर्नाटक में रामकृष्ण हेगड़े को फोन टेपिंग के मामले में भी मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा था इस्तीफा
25 Jun 2021
Read More »

भाजपा के तीन नेता पूनिया, शेखावत और राठौड़ में अनर्गल बयानबाजी की रहती प्रतिस्पर्धा- महेश जोशी: फोन टेपिंग प्रकरण में गर्माई सियासत, मुख्य सचेतक महेश जोशी ने दिल्ली दौरे के दौरान मीडिया से की बात, महेश जोशी ने गजेन्द्र सिंह शेखावत को फिर कहा ‘भगोड़ा’, महेश जोशी का बयान- ‘गजेन्द्र सिंह शेखावत हैं भगौड़े, राजस्थान की पुलिस के सामने क्यों नहीं हो रहे हैं पेश, शेखावत क्यों नहीं दे रहे हैं वॉइस सैंपल, वॉइस सैंपल देने के बजाय शेखावत क्यों आ गए दिल्ली, शेखावत ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आलाकमान जेपी नड्डा को रखा अंधेरे में, या फिर इन सबकी शेखावत को है शह, गजेन्द्र सिंह शेखावत को नहीं है दिल्ली क्राइम ब्रांच के नोटिस की जानकारी, मुझे नोटिस देने का नहीं बनता कोई औचित्य, जोशी ने कहा- कांग्रेस नहीं होने देगी देश के कानून के साथ खिलवाड़, कोई भी गैर कानूनी एक्शन होगा, तो नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, जयपुर में हुए प्रदर्शन से बौखला गए हैं शेखावत, दिल्ली पुलिस के अगले एक्शन का है इंतजार महेश जोशी ने प्रदेश भाजपा के नेताओं को लिया आड़े हाथ- ‘राजस्थान के 3 नेताओं की है फितरत, राजेन्द्र राठौड़ सतीश पूनिया और गजेन्द्र सिंह शेखावत दे रहे हैं अनर्गल बयान, तीनों नेताओं में है प्रतिस्पर्द्धा, कौन दे सकता है सबसे नासमझी भरे बयान, इन तीनों नेताओं को ये नहीं पता होता है कि बोल क्या रहे हैं? इन भाजपा नेताओं को देख रहा है पूरा राजस्थान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के आजादी की लड़ाई वाले बयान पर बोले महेश जोशी, भाजपा और संघ की विचारधारा वाले लोगों ने आजादी की लड़ाई में नहीं लिया भाग, जबकि कांग्रेस के नेताओं ने अंग्रेजों के सामने कभी नहीं टेके घुटने
25 Jun 2021
Read More »


‘BJP ने पहुंचाया किसानों को नुकसान, इस बार बिना बताये लाएंगे ट्रेक्टर’, राकेश टिकैत का बड़ा बयान: करीब 7 महीने से केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान बैठे हैं धरने पर, इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘इस बार हम बिना बताए दिल्ली लाएंगे ट्रैक्टर, अबकी बार हम छुट्टी वाले दिन आएंगे दिल्ली, अभी केवल रिहर्सल के लिए ट्रेक्टर आ रहे हैं दिल्ली, इस बार हम दिल्लीवासियों के लिए लेकर आऊंगा फल और सब्जियां, केंद्र सरकार वापस ले तीनों कृषि कानून, अभी भी 4 लाख ट्रेक्टर और 25 लाख लोग आंदोलन में आने को है तैयार, भाजपा ने किसानों को पहुंचाया है नुकसान, अगर सरकार बात करने के लिए बुलाएगी तो जाऊंगा’
25 Jun 2021
Read More »

कांग्रेस बताए ‘भगोड़ा’ किसे कहते हैं?, कांग्रेस के प्रदर्शन पर गजेन्द्र सिंह शेखावत का निशाना: फोन टेपिंग मामले में गर्माई सियासत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ कांग्रेस का जयपुर में प्रदर्शन, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लहराए ‘गजेन्द्र सिंह भगोडा’ के पोस्टर बैनर, कांग्रेस के प्रदर्शन पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का पलटवार, गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ट्वीट- ‘कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे, मांगे उठाएंगे लेकिन ये नही बताएंगे कि भगोड़ा किसे कहते हैं?, वो जो अभी भी राजस्थान के भीलवाड़ा में घूम कर अपना काम कर रहा है, या वो जो छुपते छुपाते ट्वीट पर झूठ बोल कर बैंकॉक निकल जाता है?, कांग्रेस की घबराहट बेवजह नहीं है, गहलोत जी जानते हैं कि पहले से ही विवादों में घिरी सरकार का इस मामले पर भी कोई नैतिक पक्ष नहीं बनता, अगर पुष्टि हुई तो विश्व की लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह गंभीरतम अपराध होगा, ये कांग्रेस की आपातकाल वाली विचारधारा को जग जाहिर करेगा’, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हैं भीलवाड़ा दौरे पर, भीलवाड़ा में स्व. जगवीर सिंह चौधरी को अर्पित की श्रद्धांजलि
25 Jun 2021
Read More »

फोन टेपिंग मामले में गर्माई सियासत, गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: फोन टेपिंग मामले में जयपुर की बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाए गजेन्द्र सिंह हाय-हाय के नारे, जोशी समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘गजेन्द्र सिंह शेखावत भगौड़ा’ और ‘राजस्थान का भगौड़ा दिल्ली पुलिस की शरण में’ लिखे बैनर पोस्टर लहराए, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पार्षद और कार्यकर्ता रहे मौजूद, इधर, महेश जोशी खुद हैं दिल्ली दौरे पर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात का है कार्यक्रम
25 Jun 2021
Read More »

‘देखते रहिए आज तक, इंतजार कीजिए कल तक’-पूनिया: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया की पत्रकार वार्ता, पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को नोटिस के मामले में बोले पूनिया- ‘भाजपा ने अलवर की कभी अनदेखी नहीं की, बीजेपी के 600 से ज्यादा कार्यकर्ता कोरोना का शिकार हुए हैं, ये सभी ग्राउंड पर काम कर रहे थे’, अन्य नेताओं को नोटिस जारी करने के सवाल पर पूनिया के कहा- ‘देखते रहिए आज तक, इंतजार कीजिए कल तक’, आपातकाल को लेकर की गई थी प्रेसवार्ता, आपातकाल को काले दिवस के रूप में बनाती है बीजेपी, इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल लगाए जाने पर पूनिया ने कहा- ‘इतिहास की दूसरी बड़ी गलती थी आपातकाल, चापलूसी इस कदर हावी थी कि कहा गया’, ‘इंदिरा इज़ इंडिया…’ अशोक गहलोत हमेशा अपनी बात शुरू करते हैं लोकतंत्र की दुहाई से, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को किया दरकिनार, प्रेसवार्ता का मकसद नई पीढ़ी को आपातकाल के बारे में बताना’, कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले पर सतीश पूनिया का बयान, ‘भाजपा के 12 सांसदों ने सीबीआई जांच के लिए गृहमंत्री को लिखा पत्र, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावात ने गृहमंत्री से की मुलाकात’, दिल्ली में ऑक्सीजन मामले की ऑडिट मामले में पूनिया का बयान- ‘कोरोना के दौरान अपनी कमियों को छिपाने के लिए सियासत की गई, मोदी सरकार ने जो मदद गरीब लोगों के लिए भेजी उसका वितरण करने में नाकाम रही सरकार, सरकार सियासत के बजाय काम करती तो जनता को ज्यादा फायदा होता, मैंने खुद सीएम को पत्र लिखा और कोरोना से मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मदद की मांग की’
25 Jun 2021
Read More »

एक नोटिस से हिल गई कांग्रेस, कार्रवाई होगी तब क्या होगा ?-पूनिया: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया की पत्रकार वार्ता, फोन टेपिंग मामले पर बोले पूनिया- ‘एक नोटिस से हिल गई कांग्रेस, अगर कार्रवाई कर दी तो क्या होगा, राजस्थान में पहली बार द्वेष की राजनीति की शुरुआत गहलोत सरकार ने की है’, सीएम गहलोत पर हमला करते हुए पूनिया ने कहा कि सियासी संकट के दौरान एसओजी और एसीबी का इस्तेमाल किस तरह किया गया ये सभी ने देखा, कांग्रेस में जनता से किसी को सरोकार नहीं है सभी को कुर्सी चाहिए, पूनिया ने कहा- ‘गजेंद्र सिंह शेखावत पर मुकदमे का कोई औचित्य ही नहीं है, सीएम गहलोत का दर्द झलक रहा है क्योंकि गजेन्द्र जी ने उनके बेटे वैभव को जोधपुर से चुनाव हराया था’
25 Jun 2021
Read More »


