



Day: June 24, 2021


‘मेरी नजर में गजेन्द्र सिंह शेखावत भगौड़ा, वॉइस सैंपल क्यों नहीं दे रहे’- महेश जोशी: फोन टेपिंग मामले में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर साधा निशाना, महेश जोशी ने कहा- गजेंद्र सिंह शेखावत अपने वॉइस सैंपल क्यों नहीं दे रहे हैं, शेखावत राजस्थान पुलिस की करें मदद, जोशी ने हमला करते हुए कहा कि पुलिस का सहयोग नहीं करते हैं तो राजस्थान की जनता गजेन्द्र सिंह शेखावत को भगोड़ा करेगी घोषित, राजस्थान सरकार की जांच एजेंसी स्वतंत्र हैं सरकार कोई जांच एजेंसियों पर कोई दबाव नहीं बनाती है, मेरी नजर में गजेंद्र सिंह शेखावत भगोड़ा है, दिल्ली क्राइम ब्रांच के समन पर महेश जोशी का बयान-उन्हें मिले नोटिस पर मैंने कानूनी तौर पर दिल्ली पुलिस को भेजा जवाब, कोरोना का दिया हवाला, जोशी ने कहा- मैं सार्वजनिक कार्य करता हूं, मेरी भी व्यस्तता है, अचानक दिल्ली पुलिस बुलाएगी तो मैं नहीं जा सकता हूं, जोशी ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस ने कानूनी तौर पर गलत तरीके से नोटिस भेजा है, कानून के मुताबिक पुलिस अगर कोई पूछताछ करती हैं तो 15 साल से कम और 65 साल से अधिक उम्र के पुरुष के बयान के लिए बुला नहीं सकती, उनके आवास पर बयान ले सकती है, किसी भी उम्र की महिला और दिव्यांग के घर जाकर पुलिस बयान ले सकती है, पुलिस अपनी जगह पर नहीं बुला सकती है, इस बारे में कानून बना हुआ है,
24 Jun 2021
Read More »

अशोक गहलोत के सलाहकार का पायलट पर कटाक्ष!, मायाराम के ट्वीट की सियासी हलकों जबरदस्त चर्चा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक मामलों के सलाहकार और पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने विमान के पायलट और इनसे जुड़ी भर्ती को लेकर एक कार्टून किया है ट्वीट, मायाराम के ट्वीट की सियासी हलकों में जबर्दस्त चर्चा, मायाराम ने नाम लिए बिना मौजूदा सियासी हालात पर किया कटाक्ष अरविंद मायाराम द्वारा पोस्ट किए गए कार्टून को माना जा रहा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर कटाक्ष, मायाराम के ट्वीट पर कई यूजर्स के आ रहे हैं रिएक्शन, अरविंद मायाराम ने कार्टून के साथ लिखा है- शैतानी बुद्धि, कार्टून में हायरिंग पायलट्स लिखा है, तीन इंटरव्यू लेने वाले बैठे है और सामने एक व्यक्ति है जो पायलट की नौकरी के लिए आया है, कार्टून में पायलट बनने वाले व्यक्ति के लिए लिखा है- मेरे पास कोई उड़ान अनुभव या पायलट लाइसेंस नहीं है, मुझे कैसिल्ड फ्लाइट्स के लिए भर्ती कर लीजिए, सीएम गहलोत के सलाहकार अरविंद मायाराम का परिवार माना जाता है कांग्रेस विचारधारा का, अरविंद मायाराम की मां इंदिरा मायाराम 1998 से 2002 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली सरकार में रही थी मंत्री, इंदिरा मायाराम सांगानेर से कांग्रेस की विधायक रहीं
24 Jun 2021
Read More »

ममता का चुनाव आयोग पर तंज, मोदी कहेंगे तब चुनाव आयोग करेगा काम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग से की उपचुनाव की मांग, ममता ने कहा- ‘नियंत्रण में है कोरोना की स्थिति’, कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती देख पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग से राज्य की छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को कराए जाने की मांग की, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर कसा तंज, भारत का निर्वाचन आयोग बंगाल में उपचुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी का कर रहा है इंतजार, ममता बनर्जी ने काहा- ‘अगर ऐसा है तो मैं प्रधानमंत्री से कहूंगी कि वह मंजूरी दें, अभी कोरोना की स्थिति ठीक है लेकिन अगर महामारी की तीसरी लहर आती है तो आप कुछ नहीं कर सकते’, साथ ही ममता ने कहा कि- ‘सात दिन में वे चुनाव करा सकते हैं, उम्मीदवारों को इतना ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है’,
24 Jun 2021
Read More »



सोनिया गांधी ने कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को लेकर जताई चिंता, तीसरी लहर की तैयारी पर दिया ज़ोर: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को लेकर जताई चिंता, सोनिया गांधी ने कहा- महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तेज़ी से तैयारी करने और खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की है जरूरत, सोनिया गांधी ने पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की डिजिटल बैठक में ये बात कही, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर बताया- ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महासचिवों और प्रभारियों की बैठक को किया संबोधित, कोरोना टीकाकरण की गति को लेकर सोनिया गांधी ने जताई चिंता, साथ ही सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही इस बैठक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की बनाई जाएगी रणनीति, पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस डिजिटल बैठक में कांग्रेस के नेता पार्टी के प्रस्तावित संपर्क अभियान पर भी होगी चर्चा
24 Jun 2021
Read More »

राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड कांग्रेस में घमासान, अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ विधायकों ने खोला मोर्चा: राजस्थान पंजाब के बाद अब झारखंड से कांग्रेस के लिए परेशान करने वाली खबर, झारखंड पीसीसी चीफ रामेश्वर उरांव के खिलाफ लामबंदी, विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में चार विधायकों ने दिल्ली दरबार में लगाई हाजिरी, एक व्यक्ति, एक पद के फॉर्मूले को लागू करने की मांग, दिल्ली दौरा कर राजनीतिक पारा बढ़ाने वाले कांग्रेस के चार विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और ममता देवी वापस लौटे झारखंड, रांची पहुंचने के बाद कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के खिलाफ हमला किया तेज, विधायकों का आरोप रामेश्वर उरांव के इर्द-गिर्द है गलत लोगों का जमावड़ा, इन विधायकों ने झारखंड कांग्रेस इंचार्ज आरपीएन सिंह से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने की बात कही
24 Jun 2021
Read More »

महाराष्ट्र की ‘महाविकास अघाड़ी’ सरकार में तनातनी!, शरद पवार के फैसले पर उद्धव ठाकरे ने लगाई रोक: महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की महाविकास अघाडी की सरकार में तीनों दलों के बीच तनातनी चरम पर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एनसीपी चीफ शरद पवार के एक फैसले पर लगाई रोक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज करा रहे कैंसर रोगियों को अस्थायी आवास मुहैया कराने के लिए म्हाडा के 100 फ्लैट अस्पताल को ट्रांसफर किए जाने पर लगाई रोक, महाराष्ट्र के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने की इस फैसले की पुष्ट, शिवसेना MLA अजय चौधरी की आपत्ति के बाद अस्पताल को नहीं मिलेंगे 100 फ्लैट्स, शिव सेना एमएलए ने फ्लैट हस्तांतरित करने के फैसले पर स्थानीय निवासियों की आपत्ति के बारे में मुख्यमंत्री से की थी शिकायत, जिसके बाद हस्तांतरण आदेश पर उद्धव ठाकरे ने रोक लगाने का किया फैसला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने मई में अस्पताल प्राधिकारियों को सौंपी थी फ्लैट की चाबियां,ठाकरे सरकार के इस फैसले पर भाजपा ने उठाए हैं सवाल, विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि सत्ता के सामने इंसानियत का कोई मोल नहीं रह गया, भाजपा ने दावा किया कि पवार के फैसले पर रोक लगा कर ठाकरे ने यह दिखाने की कोशिश की है कि उनकी नजर में एनसीपी चीफ की अहमियत क्या है, फैसले पर रोक लगाकर ठाकरे ने यह साफ कर दिया है कि वह राज्य के बॉस हैं
24 Jun 2021
Read More »

तो क्या जम्मू कश्मीर और उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव होंगे एक साथ? पीएम मोदी की अहम बैठक आज: जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अहम बैठक आज, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 खत्म होने के बाद करीब 1 साल 10 महीने बाद आज पहली बार होगी कोई बैठक, प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के आठ राजनीतिक दलों के 14 जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक, प्रधानमंत्री आवास पर आज दोपहर 3 बजे बुलाई गई है यह अहम बैठक, इस महत्वपूर्ण बैठक का एजेंडा फिलहाल रखा गया है गुप्त, लेकिन राजनीति के गूढ़ विशेषज्ञों ने लगाया बड़ा अनुमान, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर हो सकता हैं आज बड़ा फैसला, जानकारों की मानें तो उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर में एक साथ करवाए जा सकते हैं विधानसभा चुनाव, इससे बीजेपी को कश्मीर में तो नहीं लेकिन उत्तरप्रदेश में मिलेगा बड़ा माइलेज, नेशलन और इंटरनेशनल मीडिया की भी रहेगी जम्मू कश्मीर के चुनावों पर पैनी नजर, अगर लिया गया यह फैसला और बनी सहमति तो यह पीएम मोदी और अमित शाह की होगी बड़ी कूटनीति जीत, हालांकि पीएम मोदी और शाह जाने जाते हैं चौंकाने वाले फैसलों के लिए, बैठक में शामिल होने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह अपने दिल्ली स्थित आवास से रवाना, पीएम मोदी की इस बैठक से पहले जम्मू बीजेपी के नेता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात, रविंद्र रैना, कवीन्द्र गुप्ता, निर्मल सिंह पहुंचे बीजेपी ऑफिस
24 Jun 2021
Read More »


