



Day: June 24, 2021


अब सचिन के विधानसभा क्षेत्र टोंक में हर चौराहे पर लगे ‘पायलट आ रहा है’ के पोस्टर्स: प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट समर्थकों का पोस्टर वॉर जारी, सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड में रहने के बाद अब पोस्टर्स में छाया ‘पायलट आ रहा है,’ सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में लगे पोस्टर्स, टोंक शहर के हर चौराहे पर लगे हैं ये पोस्टर्स, रेल बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने लगवाए हैं पोस्टर्स, इससे पहले जयपुर में पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने अपने आवास के बाहर लगाए पोस्टर्स, बीजेपी सरकार के समय सचिन पायलट के संघर्ष के समय के पोस्टर्स
24 Jun 2021
Read More »


जम्मू कश्मीर को लेकर पीएम आवास पर हुआ महामंथन, कांग्रेस की ओर से रखी गई पांच मांगें: पीएम आवास पर हुई बैठक के बाद गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, कांग्रेस की ओर से रखी गई पांच मांगें, जम्मू कश्मीर में तुरंत विधानसभा चुनाव करवाने की मांग, कांग्रेस ने किया राज्य के बंटवारे का किया विरोध, कश्मीर पंडितों के पुनर्वास करने की रखी मांग, साथ ही पूर्ण राज्य का दर्जा देने का सही समय, कांग्रेस की ओर से की गई नजरबंद नेताओं को रिहा करने की मांग, बैठक में परिसीमन को लेकर भी हुई चर्चा, बैठक में पीएम मोदी ने कहा- विधानसभा चुनाव करवाना प्राथमिकता, जम्मू कश्मीर देशवासियों के दिल में बसता है, जम्मू कश्मीर की भलाई के लिए की जाएगी हर कोशिश
24 Jun 2021
Read More »


कश्मीर मुद्दे पर पीएम आवास पर चल रही सर्वदलीय बैठक खत्म, पीएम आवास से बाहर निकले नेता: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 8 दलों के 14 नेताओं के साथ की बैठक, करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक, गृहमंत्री अमित शाह, गुलाम नबी आजाद, फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के अलावा उमर अब्दुल्ला, कवींद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, रवींद्र रैना, अजित डोभाल सहित अन्य अधिकारी बैठक में रहे मौजूद
24 Jun 2021
Read More »

अरविंद मायाराम के ट्वीट पर राजेन्द्र राठौड़ का तंज, लिखा-वाह क्या गजब की टाइमिंग है…: गहलोत सरकार के आर्थिक मामलों के सलाहकार और पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव अरविंद मायाराम के ट्वीट पर राजेन्द्र राठौड़ का तंज, मायाराम ने एक विमान के पायलट और इनसे जुड़ी भर्ती को लेकर एक कार्टून किया था ट्वीट, मायाराम के ट्वीट की सियासी हलकों में जबर्दस्त चर्चा, मायाराम ने नाम लिए बिना प्रदेश के मौजूदा सियासी हालात पर किया कटाक्ष, अब मायाराम के ट्वीट पर राठौड़ ने किया ट्वीट, राठौड़ ने ट्वीटर पर लिखा- वाह क्या गजब की टाइमिंग है…सीएम अशोक गहलोत जी के आर्थिक मामलों के सलाहकार अब निभा रहे हैं राजनीतिक सलाहकार की भूमिका, मुख्यमंत्री जी के खेमे में राजनीतिक सलाहकारों की कमी है सोचनीय, वैसे सरकार को हैरान-परेशान करने के लिए काफी है एक ही पायलट, जब बिना लाइसेंस के पायलट और आ गए तो क्या होंगे हालात, हो सकता है कार्टून वाले पायलट के पास योग्यता व लाइसेंस ना हो लेकिन सरकार के लिए मुसीबत बने पायलट के पास योग्यता भी है और लाइसेंस भी, ऐसे में अब बिना योग्यता व लाइसेंस के पायलटों की भर्ती सरकार के लिए बन सकती है गले की फांस, अपने ट्वीट में राठौड़ एक ओर तो मायाराम पर कर रहे हैं कटाक्ष, तो दूसरी और जाने-अनजाने में पायलट की कर गए तारीफ, क्या सचिन पायलट के मुरीद हो गए हैं राजेन्द्र राठौड़
24 Jun 2021
Read More »

क्या सिर्फ बीजेपी ही है देशभक्त, और बाकी सब हैं आतंकवादी? पीएम की बैठक के बीच ममता का बड़ा बयान: जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक जारी, इसी बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जम्मू कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान, ममता बनर्जी ने कहा, नहीं छीननी चाहिए जम्मू कश्मीर की आजादी, पिछले 2 साल में बीजेपी नेताओं के सिवाय कोई भी नहीं जा सका कश्मीर, क्या सिर्फ बीजेपी है देशभक्त, और बाकी सब हैं आतंकवादी ? जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ पीएम मोदी की बैठक का मुख्य एजेंडा अब तक नहीं आया है सामने
24 Jun 2021
Read More »


कांग्रेस सरकार कर रही है तुष्टिकरण की राजनीति, पूर्व मंत्री और छबड़ा विधायक प्रताप सिंह का बड़ा आरोप: पूर्व मंत्री और छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का राज्य सरकार पर आरोप, कांग्रेस सरकार पर बहुसंख्यकों की उपेक्षा और अल्पसंख्यकों को खुश करने का लगाया आरोप, हिंसा और दंगे के आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसके भतीजे को छबड़ा नगरपालिका में पार्षद मनोनित करने का आरोप, सिंघवी ने कहा- कांग्रेस सरकार दंगों के आरोपियों के परिजनों को पार्षद बनाकर क्या देना चाहती है संदेश, इस कदम से सरकार का चेहरा हुआ बेनकाब, सरकार की कथनी और करनी में अंतर अब समझ रहे हैं लोग, सिघंवी ने कहा- छबड़ा में ढाई माह पूर्व हुए दंगे और आगजनी के मुख्य आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से हैं बाहर, जांच अधिकारी बदलकर सरकार मुख्य आरोपी को बचाने में जुटी, वहीं ढाई माह बाद भी पीड़ितों को नहीं दिया गया है मुआवजा, नगरपालिका में ऐसे पार्षद के मनोनयन के बाद लगता है कि पुलिस राज्य सरकार और कांग्रेस के नेताओं के दबाव में कर रही है काम
24 Jun 2021
Read More »


