Day: June 24, 2021

img 20210624 084715

पायलट गुट के पीआर मीणा का पलटवार- किसी प्रकार की टिप्पणी करने का रामकेश को नहीं कोई अधिकार: प्रदेश में गहलोत-पायलट समर्थकों के बीच वॉक युद्ध जारी, अब पायलट खेमे के विधायक पीआर मीणा ने गहलोत खेमे के निर्दलीय रामकेश मीणा पर पलटवार किया भारी, रामकेश ने सचिन पायलट को बताया था केवल गुर्जर कौम का नेता और बाहरी, पीआर मीणा ने जवाब देते हुए कहा- पायलट परिवार पिछले 42 साल से है राजस्थान की राजनीति में, पर कभी भी जातीय राजनीति नहीं करके की है 36 कौम की राजनीति, खास तौर पर पूर्वी राजस्थान में 2018 के चुनाव में सचिन पायलट की अध्यक्षता में 80 प्रतिशत मीना भाइयों ने दिया है कांग्रेस को वोट, जिससे आज सत्ता में आई है कांग्रेस की सरकार, मीना समूदाय हमेशा ही रहा है कांग्रेस के साथ, बल्कि रामकेश मीणा कभी नहीं रहे हैं कांग्रेस से विधायक, वे पहले बसपा से थे अभी हैं निर्दलीय विधायक, उनको कांग्रेस परिवार पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने का नहीं है कोई अधिकार

Read More »
joshi 45

क्राइम ब्रांच की जांच में शामिल नहीं होंगे महेश जोशी, ईमेल और फोन करके दिया जवाब, नहीं जांएगे दिल्ली: गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा फोन टैपिंग मामले में दर्ज FIR में मुख्य सचेतक महेश जोशी को मिला था समन, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने समन जारी कर पूछताछ के लिए आज बुलाया था दिल्ली, लेकिन महेश जोशी क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी के समक्ष नहीं होंगे उपस्थित, जोशी ने क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी सहित दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को भेजा जवाब, ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए भेजा जवाब, साथ ही जांच अधिकारी को फोन करके भी अपना पक्ष बता दिया है महेश जोशी ने, जोशी ने बताया कि नोटिस में ये स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्यों बुलाया जा रहा है, ये भी नहीं बताया गया है कि उन पर क्या आरोप लगे हैं, इसी वजह से वे इस जांच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं

Read More »