



Day: June 23, 2021



‘यूपी की जनता चाहती है बदलाव, चुनाव हार रही है बीजेपी’-अखिलेश: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का ‘माइंड गेम’, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का दावा- यूपी चुनाव हार जाएगी बीजेपी, बदलाव चाहते हैं लोग’, साथ ही अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले खोले पत्ते और बोले-‘बड़ी पार्टियों के साथ मेरा अनुभव अच्छा नहीं है, मैं उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करूंगा’ अखिलेश ने कहा कि- समाजवादी पार्टी प्रमुख दलों के बजाय समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी, अखिलेश ने कहा कि-सपा यूपी की 403 सीटों में से 300 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं अखिलेश यादव, कभी अखिलेश बीएसपी के बागी विधायकों से मिलकर उन्हें अपने पाले में लाने की कर रहे हैं कोशिश, तो कभी कांग्रेस और बीजेपी के असंतुष्टों को अपनी पार्टी से जोड़ने की कर रहे हैं कवायद,
23 Jun 2021
Read More »

‘सचिन पायलट बाहरी नहीं भारी नेता’, रामकेश मीणा के बयान पर इन्द्रराज गुर्जर का पलटवार: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत कैंप और पायलट कैंप के बीच बयानबाजी का दौर जारी, गहलोत कैंप के निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के बयान पर पायलट कैंप के विधायक इंद्रराज गुर्जर का पलटवार, रामकेश मीणा ने पायलट पर लगाया था जातिगत राजनीति करने का आरोप, अब इंद्रराज गुर्जर ने पलटवार करते हुए कहा- ‘सचिन पायलट बाहरी नहीं भारी नेता हैं, गुर्जर ने कहा कि जब शेर दौड़ता है तो सारे गीदड़ समूह बनाते हैं, लेकिन शेर का शिकार नहीं कर पाते, इससे पहले कल निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जातिगत राजनीति करने का लगाया था आरोप, रामकेश मीणा ने कहा था कि आलाकमान ऐसे नेताओं को बढ़ावा देगा तो पार्टी का ही होगा नुकसान, मीणा ने आरोप लगाया था कि- ‘सचिन पायलट करते हैं जातिगत राजनीति, और अब ऐसे लोगों को बताया जा रहा है स्टार, ऐसे लोगों को बढ़ावा देंगे तो कांग्रेस को होगा नुकसान, और वो आज करते हैं मुख्यमंत्री बनने की बात, सबसे ज्यादा नुकसान तो किया है पायलट ने, पायलट नहीं होते तो विधानसभा चुनाव में और 30 सीट ज्यादा आती’, रामकेश मीणा के बयान पर पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा भी कर चुके हैं पलटवार, मुरारीलाल ने पायलट को 36 कौम का नेता बताया था,
23 Jun 2021
Read More »


अशोक गहलोत समर्थित निर्दलीय MLA ओमप्रकाश हुड़ला को धमकी भरा कॉल, जान से मारने की मिली धमकी: दौसा जिले में महवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को मिली जान से मारने की धमकी, हुड़ला को दो दिन से आ रहे धमकी भरे कॉल, लगातार मिल रही धमकियों के बाद हुड़ला ने जयपुर कमिश्नरेट के रामनगरिया थाने में दी लिखित शिकायत, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में, कमिश्नरेट की सायबर सेल भी जुटी पड़ताल में, 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं लगा धमकी भरा फोन करने वाले बदमाशों का पता, हुड़ला के अनुसार जयपुर में मौजूदगी के दौरान दो दिन से रात को आ रहे थे धमकी भरे फोन, फोन पर कुछ बदमाश दे रहे जान से मारने की धमकी, ओमप्रकाश हुड़ला को 10 दिन पहले मिली है वाई श्रेणी की सुरक्षा, दौसा शहर में जयपुर रोड पर मंसूरी पेट्रोल पंप के सामने स्थित विधायक ओमप्रकाश हुड़ला की होटल हुड़ला पार्क पर करीब 17 दिन पहले रात 12:24 बजे एक कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने किया था पथराव, इसके बाद विधायक हुड़ला ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा था पत्र, खुद की जान को खतरा बताते हुए की थी अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने की मांग, गृह विभाग ने 10 दिन पहले MLA ओमप्रकाश हुड़ला को दी थी वाई श्रेणी की सुरक्षा,
23 Jun 2021
Read More »


यूपी में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी की बड़ी मांग, विधानसभा चुनाव में बनाए डिप्टी सीएम का चेहरा: उत्तरप्रदेश में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले की बड़ी मांग, निषाद पार्टी ने अध्यक्ष संजय निषाद को डिप्टी सीएम का चेहरा बनाए जाने की रखी मांग, विधानसभा चुनाव में खुद को डिप्टी सीएम का चेहरा बनाने की मांग संजय निषाद का बयान-विधानसभा चुनाव में अगर बीजेपी उन्हें डिप्टी सीएम का चेहरा बनाती है तो इससे फायदा मिलेगा और बनेगी हमारी सरकार, संजय निषाद ने किया दावा, यूपी में निषाद समुदाय 160 सीटों पर है मजबूत, राज्य में निषाद समुदाय के हैं 18 फीसदी वोट, गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात में संजय निषाद ने केंद्र और राज्य सरकार में एक-एक मंत्री पद की रखी थी मांग, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने भी दोहराई थी अपनी मांग, नड्डा के साथ मुलाकात में उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी हमारी मांगों को नहीं मानती तो हम अलग होकर चुनाव लड़ने पर कर सकते हैं विचार, संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी अगर हमको खुश रखेगी तो उनको 2022 में खुशी मिलेगी अन्यथा हमको दुखी करके बीजेपी खुश नहीं हो सकती,
23 Jun 2021
Read More »


सचिन पायलट के खिलाफ गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायकों की बैठक आज, संयम लोढ़ा ने संभाली कमान: सीएम अशोक गहलोत और पायलट कैंप के बीच शह मात का खेल जारी, दोनों ही कैंप नहीं चूक रहे कोई भी मौका, गहलोत समर्थित 13 निर्दलीय विधायकों की आज शाम 5 बजे जयपुर अशोका होटल में होगी बैठक, इस बैठक में पायलट खेमे को घेरने की बनेगी रणनीति, सीएम गहलोत को पूरा समर्थन देने का दिया जाएगा संदेश, निर्दलीय विधायकों की बैठक के कर्णधार हैं विधायक संयम लोढ़ा, विधायक महादेव सिंह खण्डेला भी हैं पूरी तरह एक्टिव, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा सचिन पायलट पर लगा चुके हैं जातिगत राजनीति करने का आरोप, कहा- ‘ऐसे लोगों को बताया जा रहा है कांग्रेस का स्टार, अगर इन्हें दिया बढ़ावा तो यह पहुंचाएंगे कांग्रेस को ही नुकसान,’ राजस्थान विधानसभा के निर्दलीय विधायकों में नौ विधायक हैं कांग्रेस पृष्ठ भूमि के, लेकिन जो हैं 3-4 विधायक वह है भाजपा या अन्य दल की पृष्ठभूमि वाले, लेकिन वे भी है गहलोत के साथ, निर्दलीय विधायकों की बैठक में संयम लोढ़ा, महादेव सिंह खंडेला, ओम प्रकाश हुडला, खुशवीर सिंह जोजावर, लक्ष्मण मीणा, आलोक बेनीवाल, सुरेश टाक, बलजीत यादव, रमिला खडिय़ा, कांति प्रसाद मीणा, राजकुमार गौड, रामकेश मीणा होंगे बैठक में शामिल, तो वहीं बाबूलाल नागर निजी कारणों से नहीं हो पाएंगे बैठक में शामिल, नागर है कट्टर गहलोत समर्थक, पहले बसपा से कांग्रेस में आए 6 विधायकों को भी होना था इस बैठक में शामिल, लेकिन आलाकमान के पास जा रहे गलत संदेश के बाद एक सियासी रणनीति के तहत अब ये विधायक नहीं होंगे बैठक में शामिल
23 Jun 2021
Read More »


