Day: June 23, 2021

'कांग्रेस के बकाया के कारण बढ़ रहे हैं तेल के दाम'

‘कांग्रेस के बकाया के कारण बढ़ रहे हैं तेल के दाम’, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान: देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने मचाया हाहाकार, पेट्रोल ने लगाया शतक तो डीजल भी बस कुछ ही दूर, तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस 2014 के पहले तेल बॉन्ड को लेकर हमारे ऊपर छोड़ कर गई लाखों-करोड़ रुपये बकाया, जिसके कारण उसकी मूल और ब्याज राशि चूका रहे हैं हम, तेल के दाम बढ़ने का यही है एक प्रमुख कारण, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में हुआ है उछाल, हमें अपनी आवश्यकता का 80% तेल लाना पड़ता है बाहर से

Read More »
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 करोड़ पार

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 करोड़ पार, 50,848 नए मामले आये सामने, तो 1,358 लोगों की हुई मौत: देश में भर में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार, लेकिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3 करोड़ के पार, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 50,848 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 3,00,28,709 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,358 नए मरीजों की हुई कोरोना से मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 3,90,660 के पार तो वहीं बीते 24 घंटे में 68,817 नए मरीज हुए कोरोना से रिकवर

Read More »
1624418012728

36 कौम के नेता हैं सचिन, पायलट के नेतृत्व में गुर्जर-मीणा समाज ने दिया एकजुटता का परिचय- मुरारी मीणा: प्रदेश में सीएम गहलोत और सचिन पायलट समर्थकों के बीच सियासी बयानबाजी जारी, गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा के बयान पर पायलट समर्थक विधायक मुरारी मीणा ने किया जोरदार पलटवार, मुरारी मीणा ने कहा- ‘गुर्जर और मीना समाज के बीच सदियों से ही सम्बंध रहे हैं अच्छे और दोस्ताना, कुछ राजनीतिक साजिशो की वजह से इनमे आ गई थीं दूरियां, लेकिन 2018 विधानसभा चुनावों में सचिन पायलट के नेतृत्व में दोनों समाजों ने एकजुटता का दिया परिचय, जो कायम रहेगा हमेशा,’ मुरारी मीणा ने आगे कहा- ‘गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीना जी द्वारा दिये गए बयान की मैं करता हूं घोर निंदा, और कहना चाहता हूं कि पायलट साहब एक जाति के नही बल्कि 36 कौम के हैं नेता, पायलट साहब ने प्रदेश अध्यक्ष रहते सभी समाजों को जोड़ा, 2018 के विधानसभा चुनावों में विशेषकर गुर्जर और मीना समाज ने तो पायलट साहब के नेतृत्व में एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को दिया था वोट, रामकेश जी का इन राजनीतिक परिस्थितियों में पायलट साहब के खिलाफ ऐसा बयान देना है बहुत ही निंदनीय

Read More »