Day: June 23, 2021

img 20210623 wa0337

कांग्रेस डूबता जहाज है और अब भी नहीं सुधरी तो पूरी डूब जाएगी- ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान: कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर देशभर में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी, रिकॉर्ड वैक्सीनेशन में धांधली के आरोपों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला जमकर हल्ला, सिंधिया ने कहा- ‘महामारी के वातावरण में भी कांग्रेस ढूंढ़ती है राजनीति, यही वजह है कि आज कांग्रेस का यह हश्र हो गया है, अगर वह अब भी अपने आपको नहीं सुधारेगी तो जनता के दिल में कभी भी नहीं बना पाएगी स्थान, असल मे कांग्रेस है एक डूबता हुआ जहाज, वो आगे और डूबती हुई ही चली जाएगी,’ इन दिनों भोपाल दौरे पर हैं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया

Read More »
सोनिया-राहुल गांधी के साथ, कांग्रेस मेरी मां- खंडेला, सरकार को अस्थिर करने वालों को देंगे मुंह तोड़ जवाब- रामकेश

सोनिया-राहुल गांधी के हूं साथ, कांग्रेस मेरी मां- खंडेला, सरकार को अस्थिर करने वालों को देंगे मुंह तोड़ जवाब- रामकेश: जयपुर में सीएम गहलोत समर्थित विधायकों की बैठक, सभी निर्दलीय विधायकों ने सीएम गहलोत के प्रति जताई निष्ठा, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए सीएम गहलोत पर दबाव बनाना गलत, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दबाव बनाना राजस्थान की परिपाटी नहीं, ये सब राजस्थान की आम जनता के हित में नहीं है, सभी तरह के निर्णयों के लिए निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किया अधिकृत, सभी विधायकों ने एक सुर में कहा- सीएम गहलोत का कोविड मैनेजमेंट विश्व में सर्वश्रेष्ठ है, गहलोत ने गुजरात में बीजेपी को घुटने टिकवा दिए थे, चंद कदम दूर रह गई थी कांग्रेस की जीत, निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला ने कहा- सोनिया गांधी के साथ हूं, कांग्रेस मेरी मां है, अशोक गहलोत कांग्रेस के सीएम है, हम अशोक गहलोत के साथ हैं, सीएम गहलोत अच्छा काम कर रहे हैं, प्रेसवार्ता में विधायक रामकेश मीणा का बयान- गहलोत सरकार को अस्थिर करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा

Read More »
सचिन पायलट ने कभी नहीं किया हार का सामना, पहली बार मुख्यमंत्री के मामले मिली है असफलता- संयम

सचिन पायलट ने कभी नहीं किया हार का सामना, पहली बार मुख्यमंत्री के मामले मिली है असफलता- संयम: गहलोत समर्थित निर्दलीय विधायकों की जयपुर के होटल खासा कोठी में हुई बैठक, बैठक के बाद विधायक संयम लोढ़ा के नेतृत्व में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, संयम लोढ़ा ने कहा- सचिन पायलट भाग्यशाली हैं, राजेश पायलट के बेटे हैं, कांग्रेस ने उनको सब दिया, पायलट ने कभी हार का सामना नहीं किया, पहली बार मुख्यमंत्री के मामले में असफलता हाथ लगी है, धीरे-धीरे सीखेंगे सचिन पायलट, संयम लोढ़ा ने कहा- सोनिया गांधी अगर आदेश देंगी तो हम विधायक के रूप में काम करने के लिए तैयार हैं, संयम लोढ़ा ने कहा- ये कर्नाटक, गोवा नहीं है, हमने पहले भी इनको धूल चटाई है, अशोक गहलोत के नेतृत्व में फिर धूल चटाएंगे, राजस्थान में उनको घुटने टेकने पड़े, तकनीकी रूप से हम निर्दलीय हैं, आचरण से आप समझ जाइये हम किसके साथ हैं,

Read More »
सीएम गहलोत बोले- राजस्थान में वैक्सीन की कमी, कल वैक्सीनेशन करना पड़ेगा बंद

सीएम अशोक गहलोत बोले- राजस्थान में वैक्सीन की कमी, कल से वैक्सीनेशन करना पड़ेगा बंद: बीकानेर में स्वास्थ्य सेवाओं के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में बोले सीएम गहलोत-हमारे पास केवल आज तक की ही बची है कोरोना वैक्सीन, वैक्सीन डोज नहीं आई तो कल से हमें वैक्सीनेशन सेंटर करने पड़ेंगे बंद, अब केन्द्र से वैक्सीन मिलने के बाद ही हो पाएगा वैक्सीनेशन, सभी एजग्रुप के लोगों को फ्री वैक्सीनेशन शुरू करने के बाद राजस्थान में फिर वैक्सीन डोज की कमी, गहलोत ने कहा-भारत सरकार को यह समझना पड़ेगा कि राजस्थान का मामला अन्य राज्यों से अलग है, राजस्थान में आ गया है सेकेंड डोज का टाइम, सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान ने 15 लाख डोज रोज लगाने की तैयारी कर रखी है, वैक्सीनेशन को गति देना बहुत जरूरी है, पहला डोज नहीं लगाएंगे तो लोग करेंगे हल्ला, जुलाई में हमें 1.50 करोड़ डोज चाहिए, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से बोले गहलोत, अर्जुन मेघवाल जी आपको राजस्थान का वकील बनकर केंद्र सरकार के सामने करनी पड़ेगी पैरवी, आप साइकिल लेकर स्वास्थ्य मंत्री के पास जाइए, तभी बनेगी बात,

Read More »
'सचिन पायलट जैसा शेर ही हरियाणा जाकर अपनी सरकार के खिलाफ कर सकता है'-रामकेश मीणा

‘सचिन पायलट जैसा शेर ही हरियाणा जाकर अपनी सरकार के खिलाफ कर सकता है’-रामकेश मीणा: सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कैंप आमने-सामने, निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा और कांग्रेस विधायक इंद्रराज गुर्जर के बीच चल रहे बयानों के तीर, सचिन पायलट गुट के कांग्रेस विधायक इंद्राज गुर्जर के बयान पर रामकेश मीणा का पलटवार, रामकेश मीणा ने दिया बड़ा बयान-‘सचिन पायलट जैसा शेर ही हरियाणा जाकर अपनी सरकार के खिलाफ कर सकता है बगावत, सचिन पायलट कैंप के विधायक इंद्रराज गुर्जर ने दिया था -‘सचिन पायलट बाहरी नहीं भारी नेता हैं, गुर्जर ने कहा कि जब शेर दौड़ता है तो सारे गीदड़ समूह बनाते हैं, लेकिन शेर का शिकार नहीं कर पाते,

Read More »
राजेन्द्र गुढ़ा के आने से नाराज गहलोत समर्थित निर्दलीय विधायकों ने बदला बैठक का ठिकाना,

राजेन्द्र गुढ़ा के आने से नाराज गहलोत समर्थित निर्दलीय विधायकों ने बदला बैठक का ठिकाना, बलजीत-नागर नदारद: सीएम अशोक गहलोत समर्थित निर्दलीय विधायकों की जयपुर में बैठक, पहले होटल अशोक में होनी थी बैठक, कुछ विधायक पहुंच गए थे बैठक में, लेकिन अचानक बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के पहुंचने पर नाराज हुए निर्दलीय विधायक, अचानक ओमप्रकाश होड़ला, सुरेश टांक, लक्ष्मण मीणा, रमिला खड़िया और कांति मीणा ने अशोक होटल के बजाय खासा कोठी में लगाई गाड़ी, अशोक होटल में मीडिया के कैमरे देखकर लौटे वापस, इन्हें मनाने के लिए विधायक संयम लोढ़ा पहुंचे खासा कोठी, फिर खासा कोठी में ही बैठक का होना हुआ तय, इससे पहले बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने इस बैठक में आने से किया था मना, अचानक राजेन्द्र गुढ़ा के पहुंचने से बदली रणनीति, अब खासा कोठी में हो रही है बैठक

Read More »
img 20210623 165456

महेश जोशी ने की गजेंद्र सिंह शेखावत को बर्खास्त करने की मांग, कहा- पाक साफ हैं तो दें अपना वॉइस सैंपल: फोन टेपिंग मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा समन जारी करने को लेकर महेश जोशी की प्रेसवार्ता, जोशी ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को दी खुली चुनौती, कहा- ‘अगर पाक-साफ हैं तो जांच एजेन्सी को वॉइस सैंपल दें केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह, ताकि मामले में हो सके दूध का दूध पानी का पानी,’ शेखावत पर जोरदार निशाना साधते हुए बोले महेश जोशी- ‘प्रदेश में सरकार गिराने की साजिश में मुख्य किरदार में थे गजेन्द्र सिंह शेखावत,’ जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मांग, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को बर्खास्त करने की मांग, महेश जोशी ने कहा- ‘दिल्ली पुलिस को टूल बना लिया है गृहमंत्री अमित शाह ने, दिल्ली पुलिस कर रही है केन्द्र सरकार के इशारे पर काम, दिल्ली पुलिस के क्षेत्राधिकार का नहीं है मामला,’ फोन टेपिंग मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने महेश जोशी को समन जारी कर बुलाया है दिल्ली, कल यानी 24 जून को 11 बजे रोहिणी के प्रशांत विहार ऑफिस में बुलाया है पूछताछ के लिए

Read More »