Day: April 3, 2021

odisha assembly 1574174302

ओडिशा विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने स्पीकर पर फेंके जूते, ईयरफोन्स और पेपर्स: अब ओडिशा में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान घटी लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों द्वारा सदन में स्पीकर के पोडियम पर फेंके जूते, ईयरफोन्स और पेपर्स, घटना तब घटी जब वित्त मंत्री निरंजन पुजारी द्वारा सदन में 2019-20 के लिए पेश की गई कैग रिपोर्ट, इस पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस लेकर आई स्थगन प्रस्ताव, जिसे स्पीकर ने कर दिया खारिज, जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने किया उन्मादी प्रदर्शन और जताया विरोध, विपक्ष ने बिना बहस किए ओडिशा लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक सदन में पारित करने का लगाया आरोप, सदन में चलते हंगामे के बीच बीजेपी के दो विधायक जयनारायण मिश्रा और बिष्णु सेठी खड़े हो गए अपनी-अपनी सीटों पर, और विरोध जताते हुए स्पीकर पर फेंके जूते, कागज, कलम और ईयरफोन्स, घटना की कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता नरसिंह मिश्रा ने की कड़ी निंदा और घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, वहीं बीजेपी विधायक जयनारायण मिश्रा ने कहा- ‘मुझे नहीं पता कि मैंने स्पीकर पर वास्तव में क्या फेंका, लेकिन मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, विधानसभा अध्यक्ष इस तरह के व्यवहार के हकदार थे’

Read More »
img 20210403 wa0120

राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम गहलोत पर कसा जबरदस्त तंज: प्रियंका गांधी के करीबी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का हमेशा समर्थन करने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीएम गहलोत पर कसा तंज, अलवर में राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले को लेकर आचार्य प्रमोद ने पहले किया सीएम गहलोत के ट्वीट पर रिट्वीट, और फिर अलग से ट्वीट कर भी कसा तंजपर कसा तंज, सीएम गहलोत ने टिकैत पर हुए हमले को लेकर लिखा- ‘अलवर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जी के काफिले पर BJP के लोगों द्वारा हमला है निंदनीय,’ इस पर आचार्य प्रमोद ने किया रिट्वीट और कहा- ‘सुरक्षा की ज़िम्मेदारी तो राज्य सरकार की थी, ये तो मॉब ‘लिंचिंग’ है, सवाल ‘सीज़र’ की मौत का नहीं “ब्रूटस” का है, जिसे पहचान पाना है मुश्किल,’ इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में आचार्य कृष्णम ने लिखा- अशोक गहलोत की सरकार में राकेश टिकैत पर हमला, समझ में नहीं आता ‘कौन’ किसके साथ है और कौन ‘किसके’ ख़िलाफ़

Read More »
img 20210403 wa0075

प्रसून शर्मा इंटक के प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त, शर्मा ने जताया आभार, दिलाया विश्वास: राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस (इंटक) के राजस्थान सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त हुए प्रसून शर्मा, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की सहमति से प्रसून शर्मा को किया गया नियुक्त, इस पर प्रसून शर्मा ने जताया आभार और दिलाया विश्वास,कहा- में इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, मै राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस (इंटक) द्वारा बनाये गए संविधान का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करूँगा, और समस्त भारत के मजदूर वर्ग के सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण से सम्बंधित जो भी कार्य होंगे उसे सम्पादित करूँगा

Read More »