



Day: April 2, 2021





प्रियंका गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, असम दौरे के आज व कल के सारे कार्यक्रम किए रद्द: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा हुए कोरोना संक्रमित, लेकिन प्रियंका गांधी की खुद की रिपोर्ट आई नेगेटिव, प्रियंका ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना करना पड़ा है असम दौरा रद्द, मेरी कल की रिपोर्ट आई है नेगेटिव मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक रहूंगी आइसोलेशन में, इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से हूँ क्षमाप्रार्थी, मैं कांग्रेस विजय की करती हूँ प्रार्थना
2 Apr 2021
Read More »

बीजेपी को मिली बड़ी राहत, सहाड़ा से निर्दलीय प्रत्याशी लादूलाल पितलिया ने वापस लिया नामांकन: राजस्थान की 3 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सियासी उठापटक का मामला, सहाड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी लादूलाल पितलिया ने अपना नामंकन लिया वापस, हाल ही में करीब एक महीने पहले भाजपा में शामिल हुए थे लादूलाल पितलिया, टिकट नहीं मिलने के कारण बागी हुए पितलिया ने निर्दलीय भरा था अपना नामंकन, पिछले विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं मिलने पर भी पितलिया ने लड़ा था निर्दलीय चुनाव, जिसके कारण भाजपा को मिली थी हार, उस दौरान पितलिया को मिले थे 30 हजार वोट, ऐसे में एक बार फिर पितलिया ने छुटा दिए थे बीजेपी के पसीने, कर्नाटक में है लादूलाल पितलिया का रेडीमेड कपड़ों का कारोबार, कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने बनाया पितलिया पर जबरदस्त दबाव, सूत्रों की मानें तो पितलिया के कारोबार पर एजेंसियों ने की जांच शुरू, तो वहीं पितलिया के बड़े भाई को भी किया गया परेशान, उसके बाद आखिर पितलिया ने वापस ले लिया अपना नामांकन, और इस तरह सहाड़ा में हुई इस सियासी उठापठक के बीच बीजेपी ने ली राहत की सांस
2 Apr 2021
Read More »

‘मेरी सरकार गिराने से पहले बीजेपी अपना नेता प्रतिपक्ष तो बना ले’, हेमंत सोरेन ने साधा BJP पर निशाना: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी पार्टियों को लिखे पत्र को लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी प्रतिक्रिया, हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का उपयोग अपने सहयोगी की तरह करती है, सीएम सोरेन से झामुमो-कांग्रेस और राजद के महागठबंधन की सरकार को गिराने संबंधी बयानों पर जवाब देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि ‘भाजपा झारखंड में पहले नेता प्रतिपक्ष तो बना ले, फिर सरकार गिराने की बात सोचे’ ‘चुनाव में भारतीय जनता पार्टी किस तरह से तमाम हथकंडे अपनाती है, यह दिखता है, भाजपा सभी प्रकार के छल-प्रपंचों का बेहतर ढंग उपयोग करती है’
2 Apr 2021
Read More »




