



Day: April 1, 2021



बंगाल के नंदीग्राम में शुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुआ हमला, ममता भी पहुँची नंदीग्राम: असम और बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, नंदीग्राम में अपना वोट डालने के पश्चात बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने लिया कई वोटिंग बूथों का जायजा, इस दौरान अधिकारी के काफिले पर हुआ हमला, हालांकि उनकी गाड़ी और उन्हें नहीं आई किसी तरह की चोट, मीडिया की कुछ गाड़ियों को हुआ है नुक्सान, तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी पहुंच चुकी है नंदीग्राम, यहां ममता भी लेगी पोलिंग बूथ का जायजा, चुनाव आयोग के अनुसार असम एवं बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे तक असम में 48.26% और पश्चिम बंगाल में 58.15% हुआ है मतदान, असम की 39 और बंगाल की 30 सीटों पर हो रहा है मतदान
1 Apr 2021
Read More »

श्रीनगर में बीजेपी नेता के घर हुआ आतंकी हमला, सुरक्षाकर्मी ने तोड़ा दम: धारा 370 हटने के बाद घाटी में एक के बाद एक बीजेपी नेताओं पर हो रहे हैं हमले, श्रीनगर में बीजेपी नेता अनवर भट्ट के घर पर हुआ आतंकी हमला, आतंकियों ने बीजेपी नेता के घर पर की फायरिंग, घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी हुआ शहीद, हमले से इलाके में फैली दहशत
1 Apr 2021
Read More »

विपक्षी दलों को ममता के लेटर के बाद सीएम गहलोत ने लगाया केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप: बीजेपी के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा सभी विपक्षी दलों को पत्र, वहीं अब दीदी के पत्र का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया समर्थन, केंद्र सरकार सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए सीएम गहलोत ने साधा निशाना, कहा- ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता जी ने सभी विपक्षी दलों को जो पत्र लिखा है और केंद्र द्वारा राज्यों के फंड रोक देने को लेकर जो बात की है, इसी को लेकर मैंने विधानसभा में उठाया था ये मामला, कि किस प्रकार केंद्र सरकार राज्यों के साथ में कर रही है सौतेला व्यवहार, एक तरफ प्रधानमंत्री करते हैं cooperative federalism की बात और दूसरी तरफ राज्यों को किया जा रहा है आर्थिक रूप से कमजोर, केन्द्र से जीएसटी में नहीं मिल रहा राज्य को पूरा हिस्सा, केन्द्र सरकार ने बजट में पेट्रोल एवं डीजल पर सैस लगाया है और बेसिक एक्साइज ड्यूटी को लगातार किया जा रहा है कम, लेकिन स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई जा रही है, इसके कारण डिविजिएबल पूल के रूप में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा काफी घट गया है, अधिकतर केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं में भी राज्य का हिस्सा बढ़ाते हुए केन्द्र के अंश को किया गया है कम, इन सबका प्रतिकूल असर हो रहा है राज्यों के राजस्व पर
1 Apr 2021
Read More »



जबरदस्त सुरक्षा और सहस्त्र बलों की निगरानी में बंगाल और असम में दूसरे चरण की वोटिंग जारी: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, कड़ी सुरक्षा और सहस्त्र बलों की निगरानी में दोनों राज्यों में जारी है दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया, वोट डालने के लिए सुबह से ही कतारों में खड़े दिखाई दिए जागरूक मतदाता, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 30 सीटों पर 19 महिलाओं सहित 171 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव, तो वहीं असम में दूसरे चरण की 39 सीटों पर 26 महिलाओं सहित 345 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में, पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी की सीधी लड़ाई भाजपा से है, तो असम में भाजपा को अपनी सरकार को बचाए रखने की है चुनौती, सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान झोंक दी है अपनी पूरी ताकत, पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में सबकी नजरें टिकी हैं हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ हैं मैदान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बंगाल और असम के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने की अपील, पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अंग्रेजी और बंग्ला भाषा में ट्वीट कर की अपील
1 Apr 2021
Read More »



