Day: March 30, 2021

सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल ने भरा नामांकन

सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल ने भरा नामांकन, समर्थन में कांग्रेस के दिग्गज करेंगे जनसभा: सुजानगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल ने भरा अपना नामांकन, रिटर्निंग अधिकारी मूलचंद लूणिया के समक्ष भरा अपना नामांकन, इस दौरान कांग्रेस नेता पूसाराम गोदारा, राधेश्याम अग्रवाल, रामनारायण प्रजापत, विद्याधर बेनीवाल भी रहे मेघवाल के साथ मौजूद, अब मनोज मेघवाल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे दिग्गज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट करेंगे विशाल जनसभा को सम्बोधित

Read More »
img 20210330 wa0128

प्रत्याशियों की नामांकन रैली और जारी पोस्टर्स से गायब हुईं वसुंधरा राजे, नड्डा के दावे की निकली हवा: प्रदेश में उपचुनाव की तीनों सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली से गायब हुईं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सुजानगढ़, सहाड़ा और राजसमंद सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की नामांकन रैलियों और सभाओं के पार्टी ने किए पोस्टर्स जारी, प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किए गए हैं पोस्टर्स, पोस्टर्स में में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सतीश पूनिया, अरुण सिंह, गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ और स्थानीय सांसद के फोटो हैं शामिल, लेकिन पार्टी द्वारा जारी तीनों में से एक भी पोस्टर में नहीं हैं वसुंधरा राजे का फोटो, वहीं तीनों प्रत्याशियों के लिए हो रही जनसभाओं में भी कहीं नहीं है वसुंधरा राजे का नाम, एक तरफ जहां गुटबाजी के बावजूद कांग्रेस सचिन पायलट को लेकर चल रही है साथ, वहीं बीजेपी कैसे कर रही है दो बार की मुख्यमंत्री और पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का अपमान, वहीं ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दावे की भी निकली हवा, हाल फरवरी में ही अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के वक्त पार्टी में सब कुछ ठीक करने का किया गया था दावा, सबको साथ लेकर चलने की उपदेश भी दिया था नड्डा ने, लेकिन बावजूद इसके एक बार फिर भाजपा की गुटबाजी खुलकर आई सबके सामने

Read More »
The compulsion of the by-election is a must-have pilot, a picture of a well-known, relieved solidarity - 'We are together'

उपचुनाव की मजबूरी-पायलट है जरूरी, एकजुटता का ख्याली सुकून देने वाली तस्वीर- ‘हम साथ-साथ हैं’: प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का हुआ शंखनाद, प्रत्याशियों के नामांकन में दिग्गजों का जारी है प्रदर्शन, प्रत्याशियों के नामांकन के लिए एक साथ रवाना हुए कांग्रेस के दिग्गज, वर्तमान में सिर्फ एक विधायक की हैसियत वाले सचिन पायलट को साथ रखना बना कांग्रेस की मजबूरी, चुनावी प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर में एक साथ रवाना हुए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी हैं साथ, सबसे पहले सुजानगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल की नामांकन रैली में करेंगे शिरकत तो वहीं दोपहर 1 बजे सहाड़ा से प्रत्याशी गायत्री त्रिवेदी की नामांकन रैली में भरेंगे हुंकार, इसके बाद पहुंचेंगे राजसमंद और प्रत्याशी तनसुख बोहरा के समर्थन में करेंगे जनसभा, शाम को सभी दिग्गज जयपुर लौटेंगे एक साथ

Read More »