



Day: March 30, 2021



असम के चुनावी रण में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत को भी बनाया है स्टार प्रचारक, कल से दो दिवसीय असम दौरे पर रहेंगे सीएम गहलोत, कल यानी 31 मार्च को शाम 4 बजे जयपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे सीएम गहलोत, असम की राजधानी गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम गहलोत, 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बोगयीगांव में एक चुनावी सभा को करेंगे सम्बोधित, उसके बाद 3 बजे पटाचरकुची में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, वहीं शाम 6 बजे वापस गुवाहाटी पहुंच स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सीएम गहलोत, रात्रि 9 बजे जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का
30 Mar 2021
Read More »


NCP प्रमुख शरद पवार फिर हुए अस्पताल में भर्ती, CM गहलोत ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को मुंबई के ब्रीचे कैंडी हॉस्पिटल में किया गया है भर्ती, पेट में अचानक दर्द ज़्यादा बढ़ने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया शरद पवार को, इससे पहले रविवार को पेट दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था पवार को, चिकित्सकीय जांच में पित्ताशय में पथरी पाई गई है शरद पवार के, जांच के बाद रविवार को घर भेज दिया गया था पवार को, बुधवार को गैल ब्लाडर की सर्जरी होनी थी पवार की, लेकिन पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद आज ही एडमिट किया गया है पवार को, बुधवार को की जाएगी शरद पवार की एंडोस्कोपी और उसके बाद होगा उनका ऑपरेशन, एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर दी जानकारी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शरद पवार के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना, ट्वीट कर कहा- NCP अध्यक्ष शरद पवार जी के स्वास्थ्य बारे में जानकर चिंतित हूं, मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं, मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे
30 Mar 2021
Read More »

असम और राजस्थान के बाद अब दो दिवसीय दौरे पर केरल के रण में उतरेंगे सचिन पायलट: पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सचिन पायलट को बनाया है स्टार प्रचारक, हाल ही में असम के चुनावी दौरे में दिखा था पायलट के लिए पब्लिक में जबरदस्त क्रेज, रविवार को असम में पायलट ने किया था सरकार बनने पर 5 लाख सरकारी नौकरियों के वादा, कहा था- ‘कांग्रेस जो कहती है वो पूरा करती है’, वहीं आज मंगलवार को पायलट ने राजस्थान में उपचुनाव की सीटों पर किया शंखनाद, मुख्यमंत्री गहलोत के साथ तीनों उपचुनाव के सीटों पर जनसभा को किया सम्बोधित, अब कल से दो दिवसीय दौरे पर केरल दौरे पर रहेंगे सचिन पायलट, 31 मार्च और 1 अप्रैल को अपने दौरे के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे चुनावी सभाएं और रोड शो
30 Mar 2021
Read More »

गहलोत कैबिनेट की बैठक कल 12.30 बजे, उपचुनाव की रणनीति व अन्य मुद्दों पर होगा मंथन: प्रत्येक बुधवार को होने वाली गहलोत कैबिनेट बैठक कल होगी 12.30 बजे, प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत की रणनीति को लेकर होगा मंथन, वहीं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य मुद्दों पर भी सीएम गहलोत करेंगे मंथन
30 Mar 2021
Read More »


सुजानगढ़ के बाद सहाड़ा में भी गूंजी ‘पायलट जिंदाबाद की गूंज’, सचिन पायलट को देनी पड़ी नसीहत: विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के बाद जनसभाओं का दौर हुआ शुरू, सुजानगढ़ में मनोज मेघवाल की जनसभा के बाद सहाड़ा पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज, सहाड़ा में गायत्री त्रिवेदी के समर्थन कांग्रेस के दिग्गजों ने जनसभा को किया सम्बोधित, लेकिन सुजानगढ़ के बाद सहाड़ा में फिर पायलट जिंदाबाद के नारे, मुख्यमंत्री गहलोत के सामने हुई जबरदस्त नारेबाजी के बीच आखिर दखल देना पड़ा विधायक सचिन पायलट को, नारेबाज़ी कर रहे उत्साही समर्थकों को नसीहत देते हुए बोले सचिन पायलट- “सुनो मेरी बात, मेरी बात सुनिए… सभा हो रही है, चुनाव की सभा है, आप कृपया कर के शांति बनाकर रखिए और अनुशासन में सबकी बात सुनिए, और फिर भी ज्यादा आप चिल्लाओगे तो राम लाल जी को गुस्सा आ जाएगा, फिर डांटेंगे आपको,” सहाड़ा के बाद अब राजसमंद के लिए रवाना हुए सीएम अशोक गहलोत और विधायक पायलट
30 Mar 2021
Read More »

‘एक बार फिर गुंजी पायलट जिंदाबाद के नारों की गूंज’, सीएम गहलोत के भाषण के बाद जमकर लगे नारे: सुजानगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल के समर्थन में चुनावी जनसभा में फिर दिखा अजब नजारा, जनसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर में एक साथ पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधायक सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी रहे साथ, चारों दिग्गजों ने जनसभा को किया संबोधित, सीएम गहलोत के सम्बोधन के बाद अचानक गुंजायमान हो उठा सभा स्थल, ‘सचिन पायलट जिंदाबाद- जिंदाबाद’ के लगे नारे, गहलोत की मौजूदगी में लगे पायलट के नारों से हर कोई रह गया हक्का बक्का, लेकिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगना नहीं है कोई नई बात, प्रदेश के बाहर असम में भी हाल ही में दिखा पायलट का जबरदस्त जलवा, असमिया और बंगाली में सुनाई दिए सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे
30 Mar 2021
Read More »


