Day: January 16, 2021

Img 20210116 Wa0240

सजायाफ्ता लालू यादव से लिपटकर खूब रोईं बेटी चंदा, कहा- पापा की हालत ठीक नहीं, लालू भी हुए भावुक: चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव ने रिम्स में की मुलाकात, करीब तीन घंटे तक पिता और बेटी में होती रही बात, इस दौरान एक वक्त ऐसा आया जब पिता की गिरती सेहत को देखकर बेटी चंदा हो गई बेहद भावुक, और पिता से लिपटकर रोनी लगीं फूट फूटकर, बेटी को रोता देख कुछ पल के लिए भर आया लालू यादव का मन भी, हालांकि बाद में लालू यादव ने चंदा को समझाया व भरोसा दिलाया कि वे हैं ठीक, और जल्‍द ही जेल से छूटकर आएंगे घर, पिता से मुलाकात के बाद चंदा ने बताया- वो अपने पिता का हाल जानने रांची आई हैं, मुलाकात के दौरान नहीं हुई कोई राजनीतिक बातचीत, लेकिन पापा की तबियत नहीं है ठीक

Read More »
Img 20210116 Wa0237

बड़ी खबर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बी एल जाटावत ने दिया अपने पद से इस्तीफ़ा, राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से किया जाटावत का इस्तीफा स्वीकार, हाल में कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने के बाद से लगातार जाटावत को हटाने की उठ रही थी मांग, सांसद किरोडी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल ने भी सीएम अशोक गहलोत से की थी जाटावत को हटाने की मांग

Read More »
Img 20210116 164856

विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सूची, शाहनवाज हुसैन को बनाया बिहार से प्रत्याशी: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदावारों की लिस्ट की जारी, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर होने हैं चुनाव, इनमें से पार्टी ने छह सीटों के लिए की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, वहीं, बिहार में दो सीटों पर होने हैं उपचुनाव, जेडीयू और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार चला रही बीजेपी ने यहां एक सीट पर की उम्मीदवार की घोषणा, बीजेपी ने पूर्व सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को बनाया उम्मीदवार, विधान परिषद के लिए 28 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान, उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना भी

Read More »
Despite coming to the corona vaccine, the corona protocol will have to be strictly maintained - Gehlot

‘कोरोना वैक्सीन आने के बावजूद भी कोरोना प्रोटोकॉल की करनी होगी सख्ती से पालना- गहलोत’: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में की कोरोना वैक्सीन अभियान की शुरुआत, सीएम गहलोत ने अपने संबोधन में कहा, ‘एक तरफ प्रदेश में मृत्युदर जीरो हुई वहीं दूसरी तरफ आज से वैक्सीनशन की प्रक्रिया शुरू हो गई, कोरोनाकाल में सरकार का सभी ने साथ दिया और प्रदेश में यह सुखद संयोग है, किसी को भी वैक्सीन के प्रति आशंकित होने की जरुरत नहीं, जनता घबराए नहीं, पूरी जांच के बाद ही वैक्सीन आई है, ‘आज का कार्यक्रम भी इसीलिए रखा गया’,’ताकि प्रदेशवासियों में विश्वास बना रहे’, ‘वैक्सीन आने के बावजूद अभी कुछ सख्ती जारी रखेंगे’

Read More »
Former Union Minister Kamal Morarka passed away, Sachin Pilot expressed grief

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका का हुआ निधन, सचिन पायलट ने जताया शोक: सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा- पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान से राज्यसभा सांसद रहे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व उपाध्यक्ष व उद्योगपति श्री कमल मोरारका जी के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें

Read More »
Screenshot 119

देश भर में शुरू हुआ टीकाकरण अभियान, सीएम गहलोत ने दी शुभकामनाएं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.हर्षवर्धन और एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की मौजूदगी में एम्स में एक सफाई कर्मचारी को लगाया गया कोरोना वायरस का पहला टीका, देश भर में आज से शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान, इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कहा:- आज देशभर में कोरोना महामारी को हराने के लिए टीकाकरण शुरू हो रहा है, इस दिन का सभी लोग लंबे समय से बेसब्री से कर रहे थे इंतजार, इस टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं

Read More »