Day: January 15, 2021

Img 20210115 Wa0228

किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 9वें दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा, अब 19 जनवरी को फिर होगी बैठक: विज्ञान भवन में किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच चली 9वें दौर की बैठक भी बेनतीजा हुई खत्म, न कृषि कानूनों पर कोई बात बनी और न ही एमएसपी पर सरकार हटी पीछे, किसान तीनों कानूनों को रद्द करने और MSP पर कानून बनाने पर अड़े, तो वहीं सरकार इन दोनों ही मांगों को मानने को नहीं है तैयार, अब 19 जनवरी को 12 बजे फिर से होगी 10वें दौर की मुलाकात

Read More »
Img 20210115 Wa0193

कांग्रेस के धरने में मंच पर नहीं आए और कार्यक्रम खत्म होने के पहले ही चले गए शांति धारीवाल: किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का सिविल लाइंस फाटक पर धरना प्रदर्शन, धरने के दौरान दिखा अजब नजारा, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल भी पहुंचे पार्टी के धरने में लेकिन मंच से बनाई दूरी, यहां तक महेश जोशी खुद लेने आए शांति धारीवाल को मंच पर चलने के लिए लेकिन नहीं माने धारीवाल, थोड़ी देर धरने में शामिल होने के बाद वापस लौट गए धारीवाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नहीं किया इंतजार और सीएम के आने से पहले चले गए धारीवाल, हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नहीं पहुंचे आज के कार्यक्रम में, अब सियासी गलियारों में चली चर्चा, आखिर किस कारण से मंच पर नहीं बैठे शांति धारीवाल, कहीं सचिन पायलट का पहले से मंच पर होना तो नहीं बना इसकी वजह, अब हर कोई खोज रहा इसका जवाब?

Read More »
Img 20210115 Wa0081

भारतीय सेना दिवस आज – सचिन पायलट ने दी सलामी: सेना के सम्मान में पायलट ने ट्वीट कर कहा- देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए मातृभूमि की सेवा में हर पल तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के समस्त जांबाज जवानों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, इस अवसर पर मैं सेना के समस्त जवानों की कर्तव्य परायणता, सच्ची निष्ठा, समर्पण, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सलाम करता हूँ

Read More »
Ashok Gehlot 4

भरतपुर जहरीली शराब कांड के मामले में सीएम गहलोत ने लिया बड़ा एक्शन, कई अधिकारी सस्पेंड: भरतपुर के रूपवास इलाके के चक सामरी समेत 3 गांवों में जहरीली शराब पीने से दो दिनों में सात लोगों की हो गई मौत, गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग के करीब आधा दर्जन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुये उन्हें कर दिया सस्पेंड और एपीओ, शराब कांड के कारणों की जांच संभागीय आयुक्त भरतपुर से करवाने के दिए निर्देश, शराब कांड में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और अन्य पीड़ितों को 50-50 हजार रुपये की दी गई आर्थिक सहायता

Read More »