Day: January 12, 2021

किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

कृषि कानूनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया केंद्र सरकार को झटका: तीनों कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे, कानूनों पर चर्चा के लिए कोर्ट ने किया एक कमेटी का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने बनायी 4 सदस्यों की कमेटी, जीतेन्द्र सिंह मान (BKU) डॉ प्रमोद कुमार जोशी (AIKCC) कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी, अनिल धनवंत को किया कमेटी में शामिल, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को बताया जा रहा है किसानों की जीत

Read More »
386069 Farmers Protests Cji Supreme Court

‘किसान हल चाहते हैं तो ये नहीं कह सकते की हम कमेटी के सामने नहीं आएंगे- SC’: केंद्र सरकार के बाद सुप्रीम कोर्ट की किसानों को लेकर सख्त टिपण्णी, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व किसानों से कहा- ‘हम तीनों कानूनों को अंतरिम तौर पर निलंबित करने जा रहे हैं, हम इस समस्या का समाधान चाहते हैं, हम कृषि कानूनों पर रोक भी लगा सकते हैं, हम एक समिति बना रहें हैं और ये कमेटी कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी, कमेटी में कोई भी रख सकता है अपनी बात’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘किसान हल चाहते हैं तो ये नहीं कह सकते की हम कमेटी के सामने नहीं आएंगे’

Read More »
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन का जन्मदिन आज

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन का जन्मदिन आज, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने दी बधाई, सोशल मीडिया के जरिए सभी नेता और कार्यकर्ता दे रहे बधाई, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- ‘AICC के महासचिव और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन को जन्मदिन की बहुत बहुत शुबकामनाएं मैं ईश्वर से आपके उत्तर स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ’ वहीं सचिन पायलट ने कहा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ

Read More »
Pm Modi And Rahul Gandhi 1596722601

सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है-राहुल गाँधी: तीनों कृषि कानून को लेकर राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर कहा- सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है, अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है; उनकी माँग साफ़ है- कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो बस !, आपको बता दें कि दिल्ली कि सीमाओं पर किसान बीते 48 दिनों से आंदोलनरत है, प्रदर्शन के खिलाफ आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का अहम् फैसला

Read More »
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन आज, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने दी बधाई, सोशल मीडिया के जरिए सभी नेता और कार्यकर्ता दे रहे बधाई, मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा- ‘AICC की महासचिव प्रियंका गाँधी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ ‘ वहीं पायलट ने कहा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ

Read More »