Day: January 12, 2021

Img 20210112 Wa0228

पिछले 24 घण्टों में दो और किसानों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पीएम मोदी को बताया जिम्मेदार: केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में दो और किसानों ने दी जान, आज शाम को एक किसान ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी, मृतक की पहचान पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव महिमा के ग्रंथी नसीब सिंह मान के रूप में हुई, सुसाइड से पहले ग्रंथी ने अपने नोट में लिखा- ‘सरकार के काले कानूनों के कारण किसानों की दयनीय हालत देखकर हूं परेशान, मेरी मौत के लिए मोदी सरकार है जिम्मेदार,’ इससे पहले कुडंली बॉर्डर पर सोमवार शाम एक किसान ने जहर खाकर दे दी थी जान, आंदोलन में अब तक 60 किसानों की हो चुकी है मौत, अकेले कुंडली बॉर्डर पर जा चुकी है 16 किसानों की जान

Read More »
Sachin Pilot Return Pti

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक सचिन पायलट का सीकर दौरा: 14 जनवरी मकरसंक्रांति के दिन सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे सचिन पायलट, 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे जयपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे सीकर जिले के रींगस स्थित ग्राम पंचायत लाम्पुंवा, जहां शहीद महेश कुमार की मूर्ति का अनावरण करेंगे पायलट

Read More »
Img 20210112 Wa0189

सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम गहलोत से की नागौर SDM के खिलाफ का कार्यवाही करने की मांग: बेनीवाल ने सीएम अशोक गहलोत को ट्वीट कर कहा- ‘अशोक गहलोत जी नागौर नगर परिषद क्षेत्र के लोगों ने अवगत कराया की नागौर SDM (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) 11 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नही कर रहा है, यह मनमर्जी निर्वाचन विभाग के नियमों की खुली अवहेलना है, नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती है उससे पूर्व अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करना जरूरी होता है, ऐसे में इस प्रकार खुद की मनमर्जी से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को उनके संविधान प्रदत हक से वंचित करना चुनाव आयोग के निर्देशों की अवमानना है जिस पर प्रशासन और सरकार को एक्शन लेना चाहिए,’ इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले को लेकर मुख्य सचिव व राजस्थान निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व आयुक्त तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को दूरभाष पर अवगत करवाकर SDM नागौर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की

Read More »
डोटासरा की ऊंटगाड़ी सवारी बनी चर्चा का विषय

सचिन पायलट के बैलगाड़ी की सवारी के बाद डोटासरा की ऊंटगाड़ी सवारी बनी चर्चा का विषय: किसान आंदोलन के समर्थन में जारी कांग्रेस के किसान सम्मेलन के दौरान जमवारामगढ़ में दिखा रोचक नजारा, कार्यक्रम के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा ऊंटगाड़ी की सवारी करना बना चर्चा का विषय, हाल ही में दो दिवसीय टोंक दौरे के पहले दिन सचिन पायलट ने की थी बैलगाड़ी की सवारी, अब पायलट समर्थकों ने डोटासरा पर लगाया नकल करने का आरोप, समर्थक बोले- पहले सचिन पायलट साहब बैठे बैलगाड़ी पर तो इस पर डोटासरा ने भी नकल करते हुए की ऊंटगाड़ी की सवारी, काले कानूनों के विरोध में जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीणा के नेतृत्व में किसान सम्मेलन का किया गया था आयोजन

Read More »
राजे ने प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की अपील

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की अपील, राजे ने ट्वीट कर लिखा- ‘ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसल के लिए चल रहा है पिलाई का दौर, इसके लिए किसानों को थ्री फेज बिजली सप्लाई की होती है आवश्यकता, परंतु उनको सिर्फ़ 4 से 6 घंटे ही बिजली मिल रही है, वो भी रात में, इस वजह से किसानों को मजबूरी में रात की भीषण ठण्ड में खेतों में करना पड़ रहा है काम, इतना ही नहीं, ऐसे समय में विजिलेंस भी वीसीआर भरने पर एक्टिव है, प्रदेश में मनमाने तरीके से वीसीआर भरी जा रही है और इसका खामियाजा गरीब किसान को भुगतना पड़ रहा है, मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि किसानों की पीड़ा को समझते हुए दिन में ही उपलब्ध कराएं थ्री फेज बिजली, और साथ ही, मनमाने तरीके से कृषि कनेक्शनों की वीसीआर भरना बंद करें

Read More »
'सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कानूनों पर स्टे लगाकर भाजपा के कुचक्र को कर दिया है ध्वस्त- सचिन पायलट'

‘सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कानूनों पर स्टे लगाकर भाजपा के कुचक्र को कर दिया है ध्वस्त- सचिन पायलट’: सुप्रीम कोर्ट तीनों कृषि कानून पर अगले आदेश तक कानून के अमल में लाने पर रोक लगा दी है, इसे लेकर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर साधा मोदी सरकार पर निशाना- ‘सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि विरोधी कानून पर स्टे लगाकर हमारे अन्नदाताओं के अधिकार एवं भविष्य की सुरक्षा को सुनिश्चित व भाजपा के कुचक्र को कर दिया है ध्वस्त, सरकार को यह समझ जाना चाहिए कि अन्याय व अहंकार से न्याय के संघर्ष की आवाज को दबा नहीं सकते

Read More »
Img 20210112 Wa0129

बीजेपी में गुटबाजी की खबरों के बीच वसुंधरा विरोधी किरोडी लाल मीणा ने की सतीश पूनियां से मुलाकात: लम्बे समय से पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे सांसद किरोडी लाल मीणा ने की सतीश पूनियां से उनके आवास पर मुलाकात, हाल ही में पार्टी में बढ़ती गुटबाजी की खबरों पर आलाकमान ने दिल्ली बुलाकर लगाई थी प्रदेश के नेताओं को फटकार, इसके तुरन्त बाद प्रदेश में वसुंधरा राजे समर्थक और पूनियां समर्थक मौर्चों के होने की सामने आई थी बात, अब वसुंधरा राजे के कट्टर विरोधी किरोडी लाल मीणा की दूसरे घोर विरोधी सतीश पूनियां से हुई है मुलाकात, हालांकि सियासी हल्कों में इसे देखा जा रहा सचिन पायलट की काट से जोड़कर, पूर्वान्चल में पायलट के बढ़ते प्रभाव को टक्कर देने के लिए किरोड़ी को आगे करने की कही जा रही है बात, लेकिन कुछ रणनीतिकारों का मानना ऐसा नहीं है सरकार, इस इलाके में किरोडी-पायलट का अपना अपना रुतबा पहले से है बरकरार, प्रदेश भाजपा की फ्रंट लाईन में अभी एक भी नहीं है वसुंधरा राजे की टक्कर का नेता, इसलिए अब पूनियां पुराने मैडम राजे विरोधी नेताओं से सम्पर्क रहे हैं साध, पहले घनश्याम तिवाड़ी की पार्टी में वापसी फिर बेनीवाल के बयानों पर चुप्पी और अब किरोडी को आगे लाने की बात, सियासत के जानकारों को सब समझ आते हैं पार्टी के हालात, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह कि यह सारे मिलकर भी क्या मैडम वसुंधरा राजे से पा लेंगे पार?

Read More »