



Day: December 25, 2020





किसान ठण्ड के अंदर बैठे हुए हैं लेकिन परवाह ही नहीं है, इतनी संवेदनहीनता नहीं होनी चाहिए- सीएम गहलोत: कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा- किसान आंदोलन को 1 महीना होने आया लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं, रोज उनको निमंत्रण देते हैं भ्रम पैदा करते हैं विपक्ष पर आरोप लगाते हैं, ये स्वतःस्फूर्त आंदोलन चल पड़ा है, किसान दुखी हैं समझ रहे हैं कि आने वाला वक़्त बर्बादी का वक़्त होगा हमारे लिए, उसे रोकना है इसलिए ये आंदोलन चल रहा है, किसान ठण्ड के अंदर बैठे हुए हैं लेकिन परवाह ही नहीं है, इतनी संवेदनहीनता नहीं होनी चाहिए, प्रतिष्ठा तो जनता की होती है, जनता की प्रतिष्ठा कायम रहेगी तो नेता की प्रतिष्ठा कायम रहेगी, सरकार की प्रतिष्ठा कायम रहेगी, आज जनता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है
25 Dec 2020
Read More »


बहरे कानों को सुनाने के लिए तानाशाह सरकार को जगाने के लिए संसद में पीएम मोदी के सामने हंगामा: आम आदमी पार्टी के सांसदों ने आज संसद भवन में घेर लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, नए कृषि कानून वापल लेने की मांग पर पीएम मोदी के सामने की जमकर नारेबाजी भी, आप के सांसद संजय सिंह और भगवंत मान ने हाथ में तख्ती पकड़कर लगाए नारे, बोले- “बहरे कानों को सुनाने के लिए तानाशाह सरकार को जगाने के लिए, संसद में प्रधानमंत्री के सामने किसानों के हक में हंगामा, किसान विरोधी काला कानून वापस लो, अन्नदाताओं को आतंकवादी कहना बंद करो,” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने संसद भवन गए थे पीएम मोदी
25 Dec 2020
Read More »

पार्टी का हर कार्यकर्ता ही कांग्रेस के लिए एसेट है – अशोक गहलोत: ‘सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी के लिए एक एसेट हैं’ अजय माकन के बयान पर आज बोले अशोक गहलोत, सरकार के दो साल पर सरकार की प्रेस कांफ्रेंस में उठा सवाल, सीएम से पूछा गया कि, ‘हाल ही में आपने कहा कुछ लोगों को पार्टी से निकाला गया तब पार्टी बच पाई जबकि दूसरे दिन ही अजय माकन ने उन नेता को लेकर कहा कि वो पार्टी के लिए एक एसेट हैं, इस पर आप क्या कहना चाहेंगे,’ सीएम गहलोत ने एक लाइन में दिया जवाब- ‘इसमें गलत क्या कहा अजय माकन जी पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता एक एसेट है, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कहना चाहता,’ अजय माकन ने सचिन पायलट को बताया था पार्टी के लिए एसेट
25 Dec 2020
Read More »

पीएम मोदी की किसान चौपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के करोड़ों किसानों से कर रहे हैं संवाद, किसान सम्मान निधि के तहत 9 लाख से अधिक किसानों को अगली किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये किए जारी, अटल जयंती के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बीजेपी की 2500 किसान हो रही हैं चौपाल
25 Dec 2020
Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पूर्व प्रधामंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन, ट्वीट कर कहा भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक करता हूँ नमन, बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. श्री वाजपेयी जी द्वारा देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायक है
25 Dec 2020
Read More »


