Day: December 23, 2020

Img 20201223 Wa0215

दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन से राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात का सिलसिला जारी: आज गहलोत सरकार में मंत्री सालेह मोहम्मद ने की माकन से मुलाकात, तो मुख्य सचेतक महेश जोशी की अब होगी मुलाकात, अजय माकन से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंच रहे जोशी, सत्ता व संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपना फीडबैक देंगे महेश जोशी, पिछले एक सप्ताह में लगभग 50 कांग्रेसी नेता कर चुके हैं अजय माकन से मुलाकात, जहां बड़े नेता अपने समर्थकों को एडजस्ट करवाने के लिए बना रहे दबाव तो वहीं छोटे नेता कार्यकारिणी और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सीधे जता रहे हैं अपनी दावेदारी

Read More »
Karima

मोदी को राखी भेजकर भाई बोलने वाली पाक मानवाधिकार कार्यकर्ता करीमा बलोच का कनाडा में मिला शव: कनाडा के टोरंटो शहर में एक झील किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली करीमा बलोच, पति हम्माल हैदर और भाई ने की बलूच के शव की शिनाख्त, टोरंटो पुलिस ने बताया गैर-आपराधिक घटना तो वहीं पति हम्माल ने जताई हत्या की आशंका, 2016 में करीमा बलोच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रक्षा बंधन पर राखी के साथ भेजा था वीडियो संदेश, जिसमें कहा था कि हम आपको हमारा भाई मानते हैं, साथ ही बलूचिस्तान में युद्ध अपराधों के प्रति आवाज उठाने की विनती की थी, रविवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं करीमा बलोच

Read More »
Img 20201223 Wa0203

सचिन पायलट का पाली दौरा: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल 24 दिसम्बर को रहेंगे पाली जिले के दौरे पर, सुबह 9.30 बजे जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पाली जिले के ग्राम चाड़वास पहुंचेंगे, पाली जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित के पिताजी को श्रृद्धांजलि करेंगे अर्पित

Read More »
Sachin Pilot's tweet in support of Congress' campaign on Twitter #KisanKeleBoleIndia

देशभर के 2 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सौंपेगी राष्ट्रपति को- पायलट: जानकारी देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बताया- केंद्र सरकार के कृषि विरोधी कानून रूपी अत्याचार से देश के अन्नदाताओं को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस द्वारा संचालित अभियान में एकत्रित देशभर के 2 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर श्री राहुल गांधी जी की अगुवाई मे कल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा माननीय राष्ट्रपति जी को सौंपे जाएंगे, ये केवल हस्ताक्षर नहीं बल्कि हमारे कृषि प्रधान भारत की मूल भावना है, जिसे भाजपा सरकार ने आहत किया है, कृषि एवं किसान की बुनियाद को खोखला करने के उद्देश्य से लाए गए इस कानून के विरुद्ध कांग्रेस किसान भाइयों के साथ खड़ी है तथा सदैव अन्नदाता की संघर्ष की आवाज बुलंद करती रहेगी

Read More »
'Congress betrayed BTP in district head election- Velaram Ghoghra'

‘कांग्रेस ने BTP को जिला प्रमुख चुनाव में दिया धोखा- वेलाराम घोघरा’: बीटीपी प्रदेश अध्यक्ष वेलाराम घोघरा ने सर्किट हाउस में की प्रेस वार्ता, की सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा, कहा- ‘कांग्रेस ने जिला प्रमुख चुनाव में दिया है धोखा, कांग्रेस ने BTP को हराने के लिए भाजपा से किया है गठजोड़, कांग्रेस ने 17 सूत्रीय मांगो में से एक भी मांग नहीं की पूरी, प्रेस वार्ता में वेलाराम घोघरा ने राज्यपाल को लिखित में पत्र देने और विधानसभा अध्यक्ष तक भिजवाने की भी कही बात

Read More »
CM Ashok Gehlot On Panchayat Election

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से की अपील, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए की अपील, ट्वीट कर कहा- ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के कारण तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले हैं चिंताजनक, सभी से अपील है कि प्रदेश में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखकर ना बरतें लापरवाही, कोरोना प्रॉटोकोल का अच्छे से करें पालन और बरतें पूरी सावधानी

Read More »
Congress started preparations for burglary in BTP stronghold

कांग्रेस ने शुरू की BTP के गढ़ में सेंधमारी की तैयारी, कांग्रेस ने बनाया नया प्लान, कांग्रेस की युथ विंग के जरिए वागड़ के वोट बैंक साधने में जुटी कांग्रेस, पहली बार आदिवासियों के महापुरुष गोविन्द गुरु की जयंती को बनाया माध्यम, इस मौके पर युथ कांग्रेस की और से प्रदेश भर में आयोजित किये गए कार्यक्रम, इसे देख BTP नेता भी है अचंभित

Read More »