Day: December 10, 2020

Rakesh Tiket To Government on bill of MSP

सरकार जिस तरह ये तीन बिल लाई उसी तरह एमएसपी पर भी लेकर आये बिल-टिकैत, किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दी सलाह,कहा जो प्रस्ताव आया है उसमें बिल वापसी की बात नहीं, सरकार संशोधन चाहती है, लेकिन संशोधन के लिए किसान तैयार नहीं, हम चाहते है पूरा बिल वापस हो, बिल वापसी के अलावा कोई रास्ता नहीं आ रहा नज़र, जिस तरह सरकार तीन कृषि बिल लाई, उसी तरह से MSP को लेकर भी लाए बिल

Read More »
Sanjay Raut On Raosaheb Danve

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के विवादित बयान पर संजय राउत ने लिया बीजेपी को आड़े हाथ, शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, कहा अगर केंद्र के एक मंत्री ये जानकारी देते है कि ये जो किसान आंदोलन चल रहा इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है, तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाक पर करना चाहिए सर्जिकल स्ट्राइक और राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, PM, HM को इस मुद्दे पर करना चाहिए गंभीरता से विचार, दरअसल केंद्रीय मंत्री दानवे ने महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तालुका में कोल्टे तकली स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के दौरान कहा- ये जो किसान आंदोलन चल रहा है वह किसानों का नहीं बल्कि इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है

Read More »
New Parliament

आज नए संसद भवन की नींव रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सर्वधर्म पूजा के साथ होगी शुरुआत: राजधानी दिल्ली में आज नए संसद भवन की नई बिल्डिंग की नींव रखेंगे पीएम मोदी, दोपहर 1 बजे नए संसद भवन की नींव रखेंगे पीएम मोदी, त्रिकोण आकार में बनने वाली नई बिल्डिंग करीब 64,500 स्क्वायर मीटर एरिया में बनेगी, हर सांसद का अपना एक दफ्तर के साथ कुल 1224 सांसदों के बैठने की होगी व्यवस्था, नई बिल्डिंग बनने की कुल अनुमानित लागत 971 करोड़ आएगी, केंद्र सरकार के बहुचर्चित सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रही है संसद भवन की नई बिल्डिंग, आधुनिक सुविधाओं से बन रहा नया संसद भवन 2022 तक होगा पूरा

Read More »