Day: December 10, 2020

Vasundhara Raje 1536507143

कोटा के जेके लोन अस्पताल में पिछले 24 घण्टे में 9 शिशुओं की मौत मामले में वसुंधरा राजे ने साधा निशाना: मैडम राजे ने लिखा- शिशुओं की मौत से बहुत आहत हूं, मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि माओं की उजड़ती कोख को हल्के में ना लेकर मामले की कराएं त्वरित जांच तथा करें उचित कार्रवाई, ईश्वर पीड़ित परिजनों को यह दुःख सहन करने की प्रदान करे शक्ति, जेके लोन अस्पताल कोटा में प्रशासन की लापरवाही के चलते पिछले वर्ष भी केवल एक माह में ही सैंकड़ों बच्चों की हुई थी मौत, लेकिन सरकार ने अपनी किरकिरी से बचने के लिए उस समय भी दोषियों को बचाने का किया था काम, वर्तमान स्वास्थ्य संकट के दौर में प्रशासन को पहले ही हो जाना चाहिए अलर्ट

Read More »
Img 20201210 225644

बीटीपी ने गहलोत सरकार से वापस लिया समर्थन – राजस्थान से बड़ी सियासी खबर: डूंगरपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के गठजोड़ के चलते बीटीपी का जिला प्रमुख नहीं बनने के बाद लिया निर्णय, भारतीय ट्राइबल पार्टी के ऑफिसियल पेज से किया ट्वीट, लिखा- ‘BTP नेक है इसलिए बीजेपी कांग्रेस एक है, अशोक गहलोत जी आपको नरेन्द्र मोदी व बीजेपी के साथ हुए नए गठबंधन की शुभकामनाएं,’ बीटीपी के राजस्थान में हैं 2 विधायक, हाल ही में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट में बीटीपी ने दिया था कांग्रेस सरकार का साथ, सीएम अशोक गहलोत में जताई थी अपनी आस्था और दिया था समर्थन, लेकिन आज डूंगरपुर जिला प्रमुख के चुनाव में सबसे ज्यादा सदस्य बीटीपी के होते हुए भी नहीं बन सका बीटीपी का जिला प्रमुख, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर नहीं बनने दिया बीटीपी का जिला प्रमुख, इस बात से खफा बीटीपी ने लिया गहलोत सरकार से समर्थन वापस

Read More »
Img 20201210 Wa0186

भरतपुर में महाराष्ट्र के मंत्री बच्चू कडू ने दी कें0 मंत्री रावसाहेब दानवे को घर में घुसकर मारने की धमकी: दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा- ‘इस आंदोलन को है पाकिस्तान और चीन का सपोर्ट है या फिर इसके पीछे है उनका हाथ’, इस पर बच्चू कडू ने दिया बड़ा बयान, कहा- यह कह कर दानवे ने फिर एक बार किसानों को किया है अपमानित, रावसाहेब दानवे अगर इस प्रकार से इस आंदोलन को देखते हैं, तो उनका डीएनए जांच कर देखना होगा कि वो हिंदुस्तानी हैं या पाकिस्तानी, वो बार-बार बोलते हैं इस तरह कि बातें, पिछली बार तो हमने घेरा था उनके घर को, लेकिन अब लगता है कि उनको घर में घुस कर मारना पड़ेगा,’ महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटे से राज्यमंत्री बच्चू कडू को किसानों के समर्थन में दिल्ली जाते हुए रोक दिया गया है यूपी बार्डर पर, अभी बच्चू कडू 500 किसानों के साथ रखे हुए हैं भरतपुर में

Read More »
Sachin Pilot On Farmers Protest

मोदी सरकार को अनीति का मार्ग त्याग तत्काल किसानों की सभी मांगों को करना चाहिए स्वीकार- पायलट: कृषि कानूनों के विरोध में 15 दिनों से जारी किसान आंदोलन को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बयान- हमारे अन्नदाता अपने भविष्य, हक़ एवं भूमि की सुरक्षा के लिए पूर्णतः सजग और सक्षम हैं, भाजपा सरकार किसी भी कुचक्र व अलोकतांत्रिक प्रयासों से उन्हें भ्रमित नहीं कर सकती, इसलिए केंद्र सरकार को अनीति का मार्ग त्याग कर तत्काल किसानों की सभी मांगों को करना चाहिए स्वीकार

Read More »
Img 20201210 Wa0139

सांसद महंत बालकनाथ ने विधायक बलजीत यादव की खीज निकाली बहरोड़ थानाधिकारी पर, कहा- ‘विधायक का चमचा मत बन’: बहरोड़ नगरपालिका चुनाव में प्रचार का समय समाप्त होने बाद सांसद द्वारा चुनाव प्रचार करने से रोकना भारी पड़ गया थानाधिकारी को, बुधवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बन्द होने के बाद भी भाजपा सांसद बालकनाथ ने कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल मार्च कर व्यापारियों से मुलाकात की करते हुए भैरू बाबा के मंदिर में की एक सभा भी, लगभग 5.30 बजे पहले एक हैडकांस्टेबल ने आकर सांसद को टोका की प्रचार करने का समय 5 बजे हो गया है समाप्त, सांसद बोले- ‘5 ही बजा रहे हैं, मेरी घड़ी में अभी 5 मिनिट बाकी हैं,’ सभा के बाद सांसद ने हैडकांस्टेबल से कहा तुम्हारे थानाधिकारी को मेरे कार्यालय में भेजो, तभी वहां पहुंचे गए थानाधिकारी विनोद सांखला भी, इसके बाद सांसद और थानाधिकारी के बीच जमकर हुई बहस, इसी दौरान सांसद बालकनाथ ने थानाधिकारी को कहा- ‘ज्यादा विधायक का चमचा बनने की जरूरत नहीं है’, मामले में बलजीत यादव ने कहा- ‘पूरा जोर लगाने के बाद भी बहरोड़ जो इनका किला था, ध्वस्त हो गया, जिसकी ‘खीज’ निकाल रहे हैं’

Read More »
Poonia Rathore On Mamta banerjee

बंगाल में जेपी नड्डा व कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमले का मामला, राजस्थान बीजेपी नेताओं ने की ममता सरकार की कड़ी निंदा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने की काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा- यह टीएमसी और ममता बनर्जी के गुंडों की खीज और बोखलाहट का प्रदर्शन है, यह प्रत्यक्ष है कि बंगाल में ममता सरकार अपनी आखिरी साँसे गिन रही है, वहीं राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी ममता सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा- पश्चिम बंगाल में प्रशासन नाम की नहीं बची कोई चीज, #TMC द्वारा राज्य को पंगु बना दिया गया है, बंगाल में पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण हो रहा है, लेकिन टीएमसी जनमत की ताकत को नहीं दबा सकती है, अब बंगाल में कमल खिलना तय है

Read More »
Protestors attacked BJP National President JP Nadda's convoy

भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला, डिमांड हार्बर में एक सड़क को अवरुद्ध करने का किया गया प्रयास, काफिले पर हुए पथराव को लेकर जेपी नड्डा ने कहा- आज माँ दुर्गा के आशीर्वाद से यहाँ पहुंचा हूँ, आज में जब रास्ते में आया तो मुझे जो दृश्य देखने को मिला वो बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है, मैं इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी, वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो, इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है

Read More »
Narendra Modi New Sansad Bhawan Inauguration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नए संसद भवन की रखी गई आधारशिला, पीएम मोदी ने भूमि पूजन कर स्मृति पट्टिका का किया अनावरण, 2022 में बनकर तैयार होगा नया संसद भवन, निर्माण में 971 करोड़ का आएगा खर्च, थोड़ी देर में पीएम मोदी में होगा पीएम मोदी का सम्बोधन

Read More »