



Day: December 9, 2020



कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दी शुभकामनाएं, सीएम गहलोत ने कहा- ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ, वह पार्टी के लिए ताकत का स्रोत रही हैं, उनका समर्पण और बलिदान सभी के लिए प्रेरणा है,’ सचिन पायलट ने कहा- ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, आपके कुशल नेतृत्व में देश एवं पार्टी को जो मार्गदर्शन मिला है वो हम सभी के लिए प्रेरणादायक है, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ’
9 Dec 2020
Read More »

मुझे राष्ट्रपति से कोई उम्मीद नहीं, प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव डालें नीतीश- दिग्विजय सिंह: किसान विरोधी कानूनों को लेकर राष्ट्रपति से होने वाली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात को लेकर बोले दिग्विजय सिंह, कहा- ‘राष्ट्रपति जी से किसान विरोधी क़ानून को वापस लेने के लिए 24 राजनैतिक दलों का डेलीगेशन आज मिलने जा रहा है, मुझे महामहिम जी से कोई उम्मीद नहीं है, इन 24 राजनैतिक दलों को NDA में उन सभी दलों से भी चर्चा करना चाहिए जो किसानों के साथ हैं, नितीश जी को मोदी जी पर दबाव डालना चाहिए’, 24 राजनीतिक दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेगा मुलाकात, ये राजनीतिक दल महामहिम राष्ट्रपति ने कृषि कानूनों को वापस लेने की करेंगे मांग
9 Dec 2020
Read More »




