Day: December 9, 2020

CM Ashok Gehlot On Panchayat Election

राजस्थान में पंचायत चुनाव और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजे हमारी आशा के अनुकूल नहीं रहे, गहलोत ने कहा- हमारा पूरा ध्यान कोरोना महामारी पर रहा जिसके चलते हम अपनी योजनाओं और सरकार के कार्यों का नहीं कर सके अच्छे से प्रचार, वहीं विपक्ष के नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे कर भ्रामक प्रचार किया और मतदाताओं को किया भ्रमित, गहलोत ने कहा, आने वाले समय में हम नए सिरे से फीडबैक लेकर अपना सुशासन जनता तक पहुंचाएंगे और विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब देंगे, मैं सभी मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इस चुनाव में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत किया

Read More »
664652221

गहलोत सरकार ने निभाया गुर्जरों से किया वादा- मृतक आश्रितों को दी सरकारी नौकरी: बीती 31 अक्टूबर को गहलोत सरकार और गुर्जरों के बीच हुआ था समझौता, गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगों को लेकर बनी थी सहमति, एक-एक कर सभी समझौतों को पूरा करने में जुटी गहलोत सरकार, जिसके चलते आंदोलन के दौरान घायल और बाद में मृत्यु हुई कैलाश गुर्जर, मानसिंह गुर्जर और बद्री गुर्जर के आश्रितों को दे दी गई है सरकारी नौकरी, इससे पहले इनके परिजनों को दी गई थी आर्थिक सहायता भी, ऐसे में तीनों आश्रितों को सरकारी नौकरी के साथ-साथ ₹5,00,000 का दिया जा चुका है मुआवजा भी, राज्य सरकार ने योग्यता के आधार पर 2 आश्रितों को बनाया कनिष्ठ सहायक और 1 को चतुर्थ कर्मचारी, नौकरियों को लेकर स्वशासन विभाग ने जारी कर दिए हैं आदेश

Read More »
Protest

12 दिसंबर तक जयपुर-दिल्ली हाईवे रहेगा जाम – 14 दिसंबर को पूरे देश में जिला स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन: कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार के नए प्रस्ताव को किसान संगठनों ने किया खारिज, किसान नेताओं ने कहा- ‘वे सरकार के प्रस्ताव को करते हैं खारिज और अब पूरे देश में आंदोलन करेंगे तेज, 14 दिसंबर को पूरे देश में जिला स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन, बीजेपी के मंत्रियों का भी करेंगे घेराव, वहीं 12 दिसंबर तक जयपुर दिल्ली हाईवे रहेगा जाम, दिल्ली की सड़कों को करेंगे जाम, 12 दिसंबर तक टोल प्लाजा को करेंगे फ्री, कानून रद्द किए जाने तक जंग रहेगी जारी,’ किसान नेताओं ने कहा कि दोबारा प्रस्ताव आएगा तो हम उस पर करेंगे विचार

Read More »
Rakesh Sixteen Nine

किसान अड़े अपनी जिद पर – ठुकराया सरकार का प्रस्ताव: सरकके प्रस्ताव पर बोले किसान नेता वो जिद्दी तो हम भी हैं जिद्दी, कानूनों को वापस लेना ही होगा, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा- कृषि कानून का मसला जुड़ा है किसानों की शान से, ऐसे में वो इससे नहीं हटेंगे पीछे, सरकार कानूनों में कुछ बदलाव सुझा रही है, लेकिन हमारी मांग है कानून को वापस लेने की, अगर सरकार जिद पर अड़ी है तो हम भी अड़े हैं जिद पर, कानून तो वापस लेना ही होगा

Read More »
Pawar Rahul Yechury

कृषि कानूनों को लेकर 24 विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति से मुलाकात: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी, डीएमके सांसद आर बालू एवं डी राजा पहुचे राष्ट्रपति भवन, कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाक़ात, बता दें कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान संगठन बीते 14 दिनों से दिल्ली में कर रहे हैं आंदोलन, कल गृह मंत्री अमित शाह से 13 किसान नेताओं की मुलाक़ात के बाद आज किसानों को सिंघु बॉर्डर पर सरकार की और से भेजा गया था लिखित प्रस्ताव, लेकिन किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव

Read More »