Day: December 3, 2020

Img 20201203 Wa0197

धरतीपुत्रों ने आज स्वाभिमान का परिचय देकर सत्य व न्याय की अनूठी मिसाल कायम की- सचिन पायलट: सरकार से वार्ता करने पहुंचे किसानों ने आज नहीं किया सरकार द्वारा दिया गया भोजन और नाश्ता, बल्कि किसान पहले से अपने साथ लेकर गए पहुंचे थे भोजन, यहां तक कि चाय भी बंगला साहिब गुरुद्वारा से आई वो ही पी किसानों ने, इस पर बोले सचिन पायलट- हमारे किसानों ने आत्मसम्मान एवं अधिकार की आवाज़ को सर्वोपरि रखकर अहंकार व अन्याय में लिप्त भाजपा सरकार के खाने के प्रस्ताव को ठुकरा कर स्वयं के खून-पसीने और परिश्रम से उगाए गए अन्न को ग्रहण किया, इस तरह धरतीपुत्रों ने आज स्वाभिमान का परिचय देकर सत्य व न्याय की अनूठी मिसाल कायम की है

Read More »
Img 20201203 Wa0219

कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत दिल का दौरा पड़ने के बाद एसएमएस अस्पताल में हुए भर्ती: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने की शेखावत के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना, सीएम गहलोत ने कहा- दीपेंद्र सिंह शेखावत जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकर चिंतित हूं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं, भगवान करे वे जल्द स्वस्थ्य हों,’ पायलट ने कहा- ‘राजस्थान विधानसभा के पूर्व स्पीकर और वरिष्ठ विधायक श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत जी को दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैं चाहता हूं कि वह जल्द से जल्द और जल्द ठीक हो जाए,’ वहीं विश्वेन्द्र सिंह ने कहा- श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत जी को हृदयाघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैं ईश्वर से श्री शेखावत जी के शीघ्रताशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ’

Read More »
Shivraj Singh File Photo 1604307723

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बयान- अपने राज्य के किसानों का पूरा धान खरीदूंगा, लेकिन दूसरे राज्यों से कोई घुसा तो उसे ठीक भी कर दूंगा: एक तरफ केन्द्र सरकार का दावा की किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकेगा, दूसरी तरफ एमपी के नसरुल्लागंज में हुई किसानों की एक सभा में बोले शिवराज सिंह- मप्र के किसानों के धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी, लेकिन बाहर वाला फसल लाकर मध्य प्रदेश में बेचने का प्रयास करेगा तो उसे भिजवाया जाएगा जेल, और जिस ट्रक में लाया जाएगा धान उसे भी किया जाएगा जब्त,’ शिवराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि- ‘आसपास के राज्यों से कोई फसल लाकर बेचने का प्रयास न करे,’ इस दौरान शिवराज ने किसान कल्याण निधि योजना के तहत 5 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए किए ट्रांसफर

Read More »
Farmer Unions 1602600627

लगभग साढ़े 7 घण्टे से ज्यादा समय किसानों और केन्द्र सरकार के बीच चली बैठक रही बेनतीजा, अब परसों फिर होगी बैठक, किसानों के साथ आज चौथे दौर की हुई बैठक, एमएसपी को लेकर बोले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर- ‘एमएसपी थी एमएसपी है और एमएसपी रहेगी, हम चाहते हैं कि एमएसपी मजबूत रहे,’ एमएसपी पर लिखित में देने पर नहीं बनी कोई बात, 40 से ज्यादा किसान संगठन रहे बैठक में मौजूद

Read More »
Deependra Singh Shekhawat

कांग्रेस विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत को आया हार्ट अटैक, श्रीमाधोपुर (सीकर) से विधायक हैं 69 वर्षीय दीपेन्द्र सिंह शेखावत, एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है शेखावत को, कार्डियक ICU में डॉ.एसएम शर्मा की देखरेख में चल रहा है उपचार, पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं शेखावत, राजनीतिक क्षेत्र में सचिन पायलट समर्थक माने जाते हैं दीपेन्द्र सिंह शेखावत

Read More »