



Day: December 3, 2020




दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह की मुलाकात खत्म, एक घंटे चली मुलाकात में कैप्टन अमरिंदर ने गृहमंत्री को बताई किसानों की समस्याएं, समास्या का जल्द समाधान निकालने और आंदोलन को जल्द समाप्त करने का किया अनुरोध, बोले अमरिंदर— आंदोलन से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा असर, आंदोलन लंबा चला तो आर्थिक तौर पर होगा ज्यादा नुकसान और देश की सुरक्षा पर भी पड़ेगा असर, किसानों को उनका हक देने की कही बात, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिया जल्द समस्या समाधान का भरोसा, मुलाकात के बाद पंजाब लौट रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह
3 Dec 2020
Read More »

उत्तर प्रदेश: ‘लव जिहाद’ पर बने कानून के तहत यूपी में पहली गिरफ्तारी, बरेली में उवैश अहमद नाम का युवक दूसरे समुदाय की लड़की को प्रलोभन देकर बना रहा धर्म परिवर्तन का दवाब, पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू की, गिरफ्त से बचने के लिए घर से फरार हो गया था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर किया गया गिरफ्तार, लव जिहाद कानून में धारा 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु, जल्द अदालत में किया जाएगा पेश, यूपी में लव जिहाद मामले में पिछले तीन दिनों में ये तीसरा मामला
3 Dec 2020
Read More »

उत्तर प्रदेश: छोटा गठबंधन-बड़ा फायदा, यूपी में BJP का फॉर्मूला अपना रहीं विपक्षी पार्टियां, सपा-बसपा और कांग्रेस आपस में हाथ मिलाने के बजाय ले रही छोटे दलों का समर्थन, इसी रणनीति के तहत पिछले चुनावी में यूपी की सियासी जंग फतह की थी बीजेपी ने, अब अन्य पार्टियां भी इस रणनीति पर कर रही काम, हाल में सपा ने मिलाया जनवादी पार्टी, महान दल और राष्ट्रीय लोकदल से हाथ, अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के लगातार संपर्क में भी हैं अखिलेश यादव, वहीं कांग्रेस ग्राम स्तर पर कर रही संगठन को मजबूत, ग्रामीण इलाकों के छोटे दलों को लिया जा रहा समर्थन में
3 Dec 2020
Read More »


किसान आंदोलन का आज 8वां दिन, सरकार और किसानों की वार्ता आज, बातचीत से पहले किसान और सरकार अपने रुख पर अड़े, किसान संगठनों की ओर से केंद्र सरकार को सौंपी आपत्तियों की लिस्ट, किसान संगठनों ने दो टूक में कही कृषि कानून वापस लेने की बात, प्रस्तावित बिजली (संशोधन) बिल को लेकर भी जताई आपत्ति, मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा तेज, किसानों के प्रदर्शन के कारण सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर समेत कई बॉर्डर को किया गया सील
3 Dec 2020
Read More »

गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह के बीच मुलाकात में देरी, सुबह 10:30 बजे होनी थी मुलाकात, अब तक निश्चित समय की नहीं हो सकी पुष्टि, दोपहर 12:00 बजे किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की वार्ता में भी अमित शाह होंगे शामिल, इसी वजह से मुलाकात में हो रही देरी, 11:30 बजे के बाद कभी भी हो सकती है दोनों के बीच भेंट
3 Dec 2020
Read More »



