



Day: November 27, 2020


पश्चिम बंगाल: ममता सरकार को बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, बीते कुछ वक्त से अपनाया हुआ है बगावती रुख, लंबे समय से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे थे अधिकारी, ममता के बाद प्रदेश में दूसरे पावर सेंटर माने जाते हैं शुभेंदु अधिकारी, कैबिनेट के बाद पार्टी से भी जल्द इस्तीफा देने की संभावना, बीजेपी में शामिल होने की काफी पहले से चल रही चर्चा, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे शुभेंदु अधिकारी
27 Nov 2020
Read More »

राजस्थान: कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर भड़के बीटीपी विधायक राजकुमार रोत, पैसे लेने के आरोपों का किया खंडन, कांग्रेस विधायक ने राज्यसभा चुनाव में 10 करोड़ रुपये लेने का लगाया था आरोप, प्रतिक्रिया देते हुए बोले राजकुमार रोत— बीटीपी के बढ़ते जनाधार और पंचायत चुनाव में लाभ लेने के लिए कांग्रेसी कर रहे इस तरह की बयानबाजी, बयान को बताया कांग्रेसियों की बौखलाट, कहा- TSP क्षेत्र में कांग्रेस खो रही अपना जनाधार, पार्टी नेताओं की बंद हो रही दुकानें, डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट से विधायक हैं राजकुमार रोत
27 Nov 2020
Read More »

बिहार: लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 11 दिसम्बर को होगी अगली सुनवाई, दुमका कोषागार मामले में जमानत पर टली सुनवाई, करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की थी लालू ने, चारा घोटाले सहित अन्य पांच मामलों में जेल में हैं राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार के बीजेपी विधायक ललन पासवान को कथित तौर पर जेल से फोन कर प्रलोभन देने के मामले में फिर से सुर्खियों में हैं पूर्व मुख्यमंत्री लालू
27 Nov 2020
Read More »


कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- किसानों की आवाज को दबाने के लिए पानी बरसाया जा रहा है, सड़कें खोदकर रोका जा रहा है लेकिन सरकार उनको ये दिखाने और बताने के लिए तैयार नहीं है कि MSP का कानूनी हक होने की बात कहां लिखी है, पीएम मोदी पर कसा तंज, बोली प्रियंका— एक देश एक चुनाव की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री को एक देश एक व्यवहार भी करना चाहिए लागू, कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान कर रहे दिल्ली कूच, बीच में पुलिस बल कर रही आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास
27 Nov 2020
Read More »

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की वर्चुअल बैठक शुरु, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद, अहमद पटेल और तरुण गोगोई को दी श्रद्धांजलि, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी सीएमआर से बैठक में मौजूद, कांग्रेस की आगे की रणनीतियों पर हो रही चर्चा, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा
27 Nov 2020
Read More »

कंगना का अंगना तोड़ने का मामला: कंगना की HC में बड़ी जीत, बीएमसी को देना होगा दफ्तर तोड़ने का हर्जाना, बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्वीकार की कंगना की याचिका, बीएमसी को लगाई फटकार, कंगना को चुप कराने के लिए बदले की कार्रवाई से प्रेरित बताया, कंगना ने तोड़े गए कार्यालय की मुआवजा मांगा था बीएमसी से, कोर्ट ने नुकसान का आंकलन कराने की बात कही, साथ ही कंगना के रहने लायक निर्माण बनाने को दी स्वीकृति, उद्धव सरकार के खिलाफ बोलने के बाद बीएमसी द्वारा कंगना रनौत के मुंबई स्थित स्टूडियो को तोड़ने का मामला, फिलहाल हिमाचल में हैं अभिनेत्री कंगना रनौत
27 Nov 2020
Read More »


पंचायत चुनाव को लेकर BTP समर्थकों के साथ मारपीट का मामला, मारपीट में BTP के जिलाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव हुए घायल, दोनों को कराया गया जिला चिकित्सालय में भर्ती, चल रहा है इलाज, BTP ने भाजपा समर्थकों पर लगाया हमले का आरोप, चुनाव में शराब बांटने को लेकर शुरू हुआ था पूरा विवाद, दलोट के सात महोली गांव का है मामला, पुलिस जुटी मामले की जांच में, आपको बता दे पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए हो रहा है आज मतदान
27 Nov 2020
Read More »


