Day: November 27, 2020

Navbharat Times35

“नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था इसकी नहीं किया दूसरा बच्चा”- तेजस्वी के बयान पर हुआ हंगामा: पांच दिवसीय बिहार विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सदन में जमकर हुआ हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद नेता प्रतिपक्ष के रूप में बोलने खड़े हुए तेजस्वी यादव, तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर निजी टिप्पणी करते हुए जमकर निशाना साधा, कहा- प्रचार के दौरान नीतीश कुमार कहते थे कि लालू यादव को 9 बच्चे हुए, कहते थे कि बेटी पर भरोसा नहीं था इसलिए बेटा की चाह में 9 बच्चे पैदा किए, तो क्या नीतीश कुमार जी को लड़की पैदा होने का डर था जो उन्होंने नहीं किया दूसरा बच्चा पैदा,’ तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी और जेडीयू के विधायकों ने कड़ा ऐतराज जताते हुए जमकर हंगामा किया, स्पीकर विजय सिन्हा ने भी उन्हें नसीहत देते हुए ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करने के लिए कई बार टोका, आखिर विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित ही करना पड़ा

Read More »
Adhir Ranjan

पश्चिम बंगालः ‘शुभेंदु अधिकारी कांग्रेस में आना चाहें तो दरवाज़ा दिन रात खुला’ अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान, कहा- शुभेंदु दादा का पूरा परिवार कांग्रेसी, उनके पिता भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे और बाद में टीएमसी में गए, ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना, कहा- ममता ने एक सपेरे कि तरह उनका इस्तेमाल किया, अब एक के बाद एक लोग उनको वैसे हीं छोड़ रहे जैसे किसी सपेरे को उसी का सांप डस लेता है

Read More »
Nitish Kumar Vs Tejashwi Yadav

बिहार विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक दूसरे पर साधा निशाना, सदन में अंतिम दिन तेजस्वी यादव ने दिया 56 मिनट का संबोधन, नीतीश कुमार पर लगाए कई गंभीर आरोप, आपत्तिजनक टिप्पणी भी की जिसे बाद में कार्रवाई से हटाया, वहीं सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खोया आपा, कहा- तुमको डिप्टी सीएम किसने बनाया, ये हमारे बेटे के समान है इसलिए अब तक थे चुप, तुम्हारे बाप का सारा राज हमें मालूम

Read More »
Ashok Gehlot 5826259 835x547 M1

कोरोना प्रबन्धन को लेकर लगातर नकारात्मक राजनीति कर रहे बीजेपी नेताओं पर मुख्यमंत्री गहलोत का पलटवार: कहा- कोरोना महामारी के दौर में नकारात्मक राजनीति से बाज आए बीजेपी, पिछले दिनों भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में नकारात्मक राजनीति का बनाया है माहौल, भाजपा नेताओं के बयान हैं प्रदेश की राजनीति का स्तर गिराने वाले, इस वैश्विक महामारी के दौर में सरकार सभी तबकों को साथ लेकर कर रही है काम, लेकिन भाजपा नेताओं ने कोविड प्रबंधन और सरकार के भविष्य को लेकर की अनर्गल बयानबाजी, इस नकारात्मक राजनीति से जनता में विपक्ष के प्रति हूं रोष का माहौल

Read More »
Posco Court Jaipur

दुष्कर्मी सिकंदर उर्फ जीवाणु को आजीवन कारावास की सजा, मासूम से दुष्कर्म का मामला, एक जुलाई, 2019 को हुई थी घटना, 7 जुलाई को कोटा से किया था गिरफ्तार, अब जाकर आया फैसला, पोस्को कोर्ट-3 ने सुनाया फैसला

Read More »

यूपी: सपा सांसद आजम खान की मुसीबतें बढ़ीं, जल निगम घोटाले की SIT जांच में पाए गए दोषी, जल निगम भर्ती घोटाला मामले में 25 अप्रैल, 2018 को आजम खान पर दर्ज हुआ था केस, आजम खान के साथ तत्कालीन नगर विकास सचिव एसपी सिंह, पूर्व एमडी पीके आसुदानी, तत्कालीन चीफ इंजीनियर अनिल खरे भी थे नामजद, जांच कर रही एसआईटी की जांच में आजम खान को पाया गया दोषी, जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी एसआईटी, फिलहाल सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ वक्फ की संपत्ति जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने और बेटे का फर्जी आयु प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में सीतापुर जेल में हैं आजम खान, उनकी विधायक पत्नी और पूर्व विधायक बेटा भी जेल में बंद, 90 से ज्यादा मामले दर्ज हैं आजम खान पर

Read More »
Rahul gandhi On Farmers Protest

जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है- राहुल गाँधी, कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को लेकर राहुल गाँधी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- PM को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है, सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती, मोदी सरकार को किसानों की माँगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे, ये तो बस शुरुआत है!

Read More »
Rajasthan Cm Ashok Gehlot

राजस्थान: अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया अंगदाता स्मारक का उदघाटन, देश का पहला स्मारक है जयपुर में स्थित अंगदाता स्मारक, मोहन फाउंडेशन जयपुर सिटीजन फोरम ने बनाया है स्मारक, प्रेरणास्थल के तौर पर जाना जाएगा अंगदाता स्मारक, सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास से किया स्मारक का उदघाटन, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा भी वीसी के जरिए कार्यक्रम से जुड़े, जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर भी रही कार्यक्रम में उपस्थित, संस्था के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा और संयोजिका भावना जगवानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Read More »
Farmers' Delhi Chalo Protest March

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को मिली दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति, सरकार वार्ता के लिए तैयार, किसान नेताओं ने भी सह​मति जताई, वहीं सिंधु बॉर्डर पर नियंत्रण से बाहर हुआ आंदोलन, पुलिस ने फिर किया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल तो किसानों ने किया पथराव, पुलिस कर रही भीड़ को खदेड़ने का प्रयास

Read More »
Uddhav Thackeray

कंगना के पास बात करने के लिए नहीं है समय- उद्धव ठाकरे, बॉम्बे हाईकोर्ट के कंगना के पक्ष में फैसला देने पर बोले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, कंगना के बारे में सवालों को टाल गए सीएम ठाकरे, इतना जरुर कहा कि यह मुंबईकरों का अपमान, लोग इस पर करना चाहते हैं राजनीति, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना के कार्यालय पर बीएमसी की कार्रवाई को बताया गलत, बदले की कार्रवाई करार देते हुए हर्जाना देने और नुकसान के आंकलन करने की बात कही

Read More »