



Day: November 27, 2020


कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन जारी, बेरिकेट्स तोड़कर अंदर घुसे किसान, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सरकार से मांगी 9 स्टेडियमों को अस्थायी जेलों में तब्दील करने की अनुमति, पानीपत में सुरक्षा बल तैनात तो दिल्ली जाने के लिए सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान, पुलिस बल की सख्ती और बेरिकेट्स से उखड़े किसान बोले— हमें प्रदर्शन करने का हक, ऐसे बेरिकेड लगाए हैं जैसे कि हम आए हैं पाकिस्तान या चीन से, आंदोलन को देखते हुए दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों की हो रही सख्त जांच
27 Nov 2020
Read More »



बीते 2 साल 11 महीने से सजा भुगत रहे लालू प्रसाद यादव, आज मिली जमानत तो हो सकते हैं रिहा: चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई आज, दुमका कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले में जमानत याचिका दाखिल की थी लालू ने, चारा घोटाले से जुड़े कुल पांच मामले चल रहे हैं लालू प्रसाद यादव पर, पांचों मामलों में से चार मामलों में सीबीआई कोर्ट की ओर से लालू को सुनाई जा चुकी है सजा, पांचवा मामला जुड़ा है दुमका कोषागार से, जिस पर कोर्ट में चल रही है सुनवाई, दूसरी तरफ जिन चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को मिली है सजा, उनमें से तीन मामलों में लालू को मिल चुकी है जमानत भी, ऐसे में वहीं अगर आज दुमका कोषागार अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को मिल जाती है जमानत, तो उनका जेल से बाहर आने का आगे का रास्ता हो जाएगा साफ, दुमका कोषागार गबन मामले में 24 मार्च, 2018 से सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी लालू प्रसाद यादव को
27 Nov 2020
Read More »



