



Day: November 26, 2020



दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक, कल सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी CWC की बैठक, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ डॉ.मनमोहन सिंह भी होंगे शामिल, सबसे पहले दी जाएगी अहमद पटेल को श्रद्धांजलि, उसके बाद होगी आगे की चर्चा, नए कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्ताव पर फिर से हो सकती है चर्चा
26 Nov 2020
Read More »

बिहार: बढ़ सकती हैं लालू की मुश्किलें, बीजेपी विधायक के बाद मांझी और सहनी ने लगाया लालू पर संपर्क साधने का आरोप, हम के मुखिया जीतनराम मांझी और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने कहा— लालू यादव ने जेल से की थी संपर्क साधने और प्रलोभन देने की कोशिश, बुधवार को ललन पासवान के हवाले से सुशील मोदी ने लालू पर लगाया था मंत्री पद का आॅफर देने और विस में अनुपस्थित रहने का आरोप, आॅडियो क्लिप भी की थी जारी, जेल से फोन इस्तेमाल करने पर एनडीए की ओर से रांची हाईकोर्ट में लगाई गई है पीआईएल
26 Nov 2020
Read More »


उत्तरप्रदेश: शादी में बैंड-बाजा के लिए कोई भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं: सीएम योगी, केवल सूचना देकर कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइन के सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा, निर्धारित लोगों की संख्या में बैंड बाजा या अन्य कर्मचारी नहीं हैं शामिल, विवाह समारोह में बंद कमरे या हॉल में अधिकतम 100 लोग जबकि खुले स्थान पर निर्धारित क्षमता से 40 फीसद लोग हो सकेंगे शामिल, गाइडलाइन के नाम पर बर्दाश्त नहीं होगा उत्पीड़न, पुलिस दुर्व्यवहार की शिकायत आती है तो दोषियों पर होगी सख़्त कार्रवाई, अधिकारियों की भी तय होगी जवाबदेही
26 Nov 2020
Read More »


नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी हरियाणा सहित अन्य राज्यों की सरकारों को चेतावनी: बेनीवाल ने कहा- केंद्र सरकार को कृषि बिलों के विरोध में अपनी बात रखने दिल्ली आ रहे किसानों की बात को सुनकर कृषि बिलों को वापिस लेने की है जरूरत, हरियाणा सहित आस-पास के राज्यों की सरकारें किसानों पर कोई दमनकारी नीति नही अपनाएं, अगर पुलिस व सरकारों ने किसानों के विरोध में कोई दमनकारी नीति अपनाई, तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी राजस्थान सहित देश भर में किसानों के पक्ष में करेगी प्रदर्शन, केंद्र को स्वामीनाथन आयोग की सभी सिफारिशों को लागू करने की है जरूरत, ताकि किसान कौम का हो सके भला
26 Nov 2020
Read More »

अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर पुलिस और किसानों में टकराव, उग्र किसानों ने किया पथराव, बैरिकेट्स तोड़े, पुलिस ने किसानों पर वाटर केनन और आंसू गैस का किया इस्तेमाल, अंबाला बॉर्डर से हरियाणा में दाखिल हुए किसान, कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हरियाणा और पंजाब के किसान, ट्रेक्टरों में दिल्ली के लिए कर रहे कूच, पुलिस का किसानों को रोकने के प्रयास हो रहे विफल
26 Nov 2020
Read More »

भारतीय संविधान दिवस आज, गहलोत-पायलट ने दी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की संविधान में निहित लोकतांत्रिक आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उन्हें संरक्षित करने की अपनी प्रतिज्ञा को नवीनीकृत करने की अपील, डॉ.भीमराम अंबेडकर को भी किया याद, इस अवसर पर संविधान निर्माताओं को सादर नमन करते हुए बोले राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट- आज हमारे संवैधानिक मूल्यों पर लगातार प्रहार करके देश के संविधान को किया जा रहा है कमजोर, मिलकर संवैधानिक मूल्यों की पालना करते हुए संविधान की रक्षा का प्रण लेने का किया आव्हान
26 Nov 2020
Read More »


