



Day: November 26, 2020


26/11 आतंकी हमले की बरसी आज, सचिन पायलट ने हमले में शहीद हुए लोगों की शहादत को किया नमन, कहा- 26 नवम्बर, 2008 को मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम को सलाम और दिवंगत आत्माओं को अर्पित करता हूं भावभीनी श्रद्धांजलि, 26 नवंबर, 2008 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आतंकियों ने किया था हमला, 18 सुरक्षाकर्मी समेत हमले में मारे गए थे 166 लोग, एनएसजी और अन्य सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को किया था ढेर, शहीद पुलिसकर्मियों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
26 Nov 2020
Read More »

पंजाब-हरियाणा में किसानों का कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन जारी, किया जा रहा ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन, दिल्ली कूच कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल, भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश, पंजाब के किसानों ने दी चेतावनी- रोका तो लगा देंगे जाम, किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान कर रहे दिल्ली कूच, दिल्ली-जम्मू हाइवे पर भारी संख्या में RAF-पुलिसकर्मी की तैनाती, ड्रोन से रखी जा रही हर हरकत पर नजर
26 Nov 2020
Read More »


दूर हुई नाराजगी, पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू का केबिनेट मंत्री बनना तय: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बुधवार को हुई मुलाकात, पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की संभावना के साथ आगामी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री ने सिद्धू को लंच के लिए किया आमंत्रित, सिद्धू और कैप्टन के बीच एक घण्टे से ज्यादा लम्बी चली इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार हुआ गर्म, कैप्टन द्वारा आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में सिद्धू को जगह देना माना जा रहा है तय, हाल ही में सीएम अमरिंदर सिंह एक बयान में कहा था- ‘सिद्धू उनके छोटे भाई हैं और आज भी उनका विभाग खाली है,’ अब सवाल यह कि क्या नवजोत सिंह सिद्धू जिस विभाग को एक साल पहले अस्वीकार करके कैबिनेट से हो गए थे बाहर, उसी विभाग को फिर से स्वीकारेंगे या फिर नहीं?
26 Nov 2020
Read More »


सड़क पर गायों के कारण होने वाली मौत के लिए मुआवजे की मांग: कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर लिखा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र, लिखा- गाय के नाम से लिए जा रहे टैक्स में से कुछ राशि गायों की वजह से होनी वाली मौतों पर मुआवजे के रूप में दी जाए, प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 10 हजार से अधिक होती हैं मौतें, इनमें कई मौतें तो सड़क पर गाय के कारण ही होती हैं, राज्य सरकार द्वारा गाय के नाम पर रोजाना एक करोड़ से अधिक का वसूल किया जाता है शुल्क, वर्तमान में इस शुल्क का उपयोग करने की बजाय, दुरुपयोग किया जा रहा है अधिक, नंदी शाला योजना है प्रभावहीन, कोटा में हाल ही में सड़क पर गाय के कारण शिवराज मीणा की हुई है, कोटा में दो नगर निगम चुनाव के बाद सड़क पर गायों के कारण हुई पहली मौत पर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है भरत सिंह ने
26 Nov 2020
Read More »



