Day: November 26, 2020

Img 20201126 Wa0174

लव जिहाद को लेकर उत्तरप्रदेश के सपा सांसद एसटी हुसैन का बड़ा बयान- मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को अपनी बहन समझें, लव में न पड़ें वरना जिहाद समझा जाएगा: सांसद ने कहा- ‘मुसलमान बच्चों के लिए मेरी सलाह यह है कि हिंदू लड़कियों को अपनी बहन की तरह समझें, किसी के बहकावे में ना आएं किसी के चक्कर में ना आएं, क्योंकि एक ऐसा कानून बना दिया गया है जिसमें उनको बहुत जबरदस्त तरीके से किया जा सकता है टॉर्चर, अपने आप को बचाएं और किसी भी प्रलोभन में या किसी भी लव के चक्कर में ना पड़कर अपनी जिंदगी बचाएं,’ वहीं सांसद ने यह भी कहा कि- हिन्दू लड़की के लिए तो बना दिया कानून लेकिन मुसलमान लड़की के लिए कोई कानून नहीं बनता

Read More »
Ashok Gehlot Narendra Modi 15510694062

पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से दिल्ली कूच कर रहे किसानों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान: ट्वीट कर लिखा- एनडीए सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण समाज के विभिन्न वर्ग विरोध करने के लिए सामने आ रहे हैं, किसान भी काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं, अपने संकटों को हल करने के बजाय केन्द्र सरकार अपने ही लोगों के खिलाफ हथियार उठा रही है, चूंकि इस आंदोलन के लिए देश के सभी किसान संगठन एक साथ आए हैं, इसलिए इसकी संवेदनशीलता को समझते हुए भारत सरकार को उनके साथ बिना किसी देरी के शुरू करनी चाहिए बातचीत

Read More »
Pcc Jaipur 30 1507641847 263001 Khaskhabar

कांग्रेस को फिर सताया बगावत का डर – गुपचुप बांटे जा रहे सिंबल: राजस्थान के 50 शहरी निकायों में होने जा रहे पार्षद चुनावों के लिए कांग्रेस ने बांटें सिंबल, लेकिन इस बार भी कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने की बजाय गुपचुप सिंबल देने का फार्मूला ही अपनाया, इससे पहले 6 नगर निगमों के चुनावों और 21 जिलों में हो रहे पंचायतीराज चुनावों में भी यही फॉर्मूला अपनाया था कांग्रेस ने, वहीं पहले की तरह ही विधायकों की राय को ही ज्यादा महत्व दिया गया है टिकट वितरण में, चुनाव में किसी भी तरह की बगावत के डर से यह फार्मूला अपना रही है कांग्रेस, पार्षद चुनाव के लिए शुक्रवार यानि कल है नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन, इसलिए गुरुवार को ही सिंबल बांटने का काम किया जा रहा है पूरा, पार्षदों के लिये 11 दिसंबर को होगा मतदान, जबकि 20 दिसंबर को होगा नगरपालिका अध्यक्षों का चुनाव

Read More »
Img 20201126 Wa0155

अजब-गजब पहेली जैसी कार्यशैली है कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह की: कांग्रेस की गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके विश्वेन्द्र सिंह के बीजेपी के नेताओं के साथ भी है गजब का तालमेल, बीजेपी के लगभग सभी बड़े नेताओं के ट्वीट्स को रिट्वीट करने के साथ ही लगभग सभी के साथ हैं मधुर सम्बंध भी, हाल ही में जयपुर में शुरू हुई हाथी सवारी पर अपने साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को भी दिया सम्मानजनक क्रेडिट, कहा- ‘मैंने व भाई सतीश पूनियां ने मिलकर काम किया, आखिरकार जो हम चाहते थे उसमें सफल रहे,’ इस पर सतीश पूनियां ने भी दिया विश्वेंद्र सिंह को दिया सम्मानजनक जवाब, लिखा- आपकी पहल से ही मुझे मिली प्रेरणा, आपकी प्रेरणा से ही मैं महावतों के लिए कर सकता काम,’ अमूमन राजनीति में बहुत कम देखने को मिलती है दो विरोधी दलों के नेताओं के बीच ऐसी जुगलबंदी

Read More »
Img 20201126 Wa0147

हरियाणा और केन्द्र सरकार द्वारा किसानों पर की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर भड़के सचिन पायलट: पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच को हरियाणा सरकार रोक रही है बलपूर्वक, किसानों पर लाठीचार्ज और छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले, इस पर नाराज सचिन पायलट ने किया ट्वीट, कहा- अन्नदाताओं के अधिकार की आवाज़ को बलपूर्वक दमन करने की चेष्टा भाजपा की कृषि विरोधी एवं तानाशाही विचारधारा का देती है परिचय, लाठियां और आंसू गैस के गोलों से नहीं तोड़ सकते किसानों के मनोबल को, किसानों पर इस बल प्रयोग की जितनी निंदा की जाये वो है कम

Read More »