Day: November 7, 2020

Manipur Voting

मणिपुर में चार विस सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 10 बजे तक 26.62 प्रतिशत वोट पड़े, 1.35 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे 11 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, थोउबल जिले की लिलोंग व वांगजिंग तेंठा, कांगपोकपी जिले की सैतू और पश्चिमी इम्फाल जिले की वांगोई सीट पर हो रहा मतदान, सभी चारों सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे और बीजेपी में शामिल होने की वजह से हुई थी खाली, तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही बीजेपी चौथी सीट पर दे रही निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन, शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

Read More »
Bihar Election 2

बिहार की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, अब तक 7.89 फीसदी मतदान, जदयू के कद्दावर नेता बैजनाथ प्रसाद महतो के निधन के बाद हुई थी सीट खाली, लोस सीट पर मुख्यमंत्री मुकाबला जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार और महागठबंधन से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रवेश कुमार मिश्र के बीच, सुनील कुमार स्व.बैजनाथ प्रसाद महतो के सुपुत्र, बीजेपी के साथ मिलकर लोस उपचुनाव लड़ रही है जदयू, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

Read More »
Bihar Election 1

बिहार विस चुनाव: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, 15 जिलों की 78 सीटों पर हो रही वोटिंग, सुबह 10 बजे तक 9.69 फीसदी मतदान, पोलिंग बूथों के बाहर लगी मतदाताओं की लंबी लाइनें, फोरबेसगंज में सबसे अधिक 15.25 फीसदी वोटिंग तो सबसे कम माधेपुर में 4 फीसदी हुआ मतदान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की अधिक से अधिक संख्या में वोट करने की अपील

Read More »
Madan Dilawar1 1577788327

88 पार्षदों की बाड़ेबंदी और पार्टी की बैठकों में शामिल रहे मदन दिलावर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भाजपा में हड़कंप: भाजपा विधायक और जयपुर नगर निगम ग्रेटर के प्रभारी मदन दिलावर एक बार फिर आए कोरोना की चपेट में, दिलावर के पॉजिटिव आने के साथ ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में मच गया हड़कंप, गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में तीन केंद्रीय मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष, वी. सतीश सहित कई नेताओं से संपर्क में आए थे मदन दिलावर, यही नहीं ग्रेटर के 88 पार्षदों की बाड़ाबंदी में दिलावर भी उसी होटल में ही रह रहे थे, अब सवाल खड़ा हाे गया है कि दो दिन पहले जब दिलावर ने करवाई थी कोरोना की जांच, तो रिपोर्ट आने से पहले ही वो भाजपा मुख्यालय बैठक में आए ही क्यों? सवाल यह भी कि भाजपा नेताओं को उनके बुखार और तबियत खराब होने की सूचना थी, तो इसके बाद भी उन्हें बैठक में बुलाया ही क्यों? ग्रेटर के भाजपा पार्षदों को जिस होटल में ठहराया गया है, उसी होटल में दो दिन पहले दिलावर को थी बुखार की शिकायत

Read More »
Emjuoqhu0aaphar

अनोखे अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का किया शुक्रिया अदा: ऑल ब्रास बैंड सोसायटी व राजस्थान ब्रास बैंड एसोसिएशन के बैंड कलाकारों ने किया शुक्रिया अदा, फिल्म इम्तिहान का गाना ‘रुक जाना नहीं तू कहीं हार के…कांटों पे चलके…मिलेंगे साये बहार के’ सुना कर किया धन्यवाद ज्ञापित, इसके साथ ही 2013 में मैडम राजे के नेतृत्व में निकली ‘सुराज संकल्प यात्रा का प्रमुख गीत ‘आओ साथ चलें’ और फिल्म ‘मैं हूं ना’ का गीत ‘किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना, देख लो इधर तो एक बार मैं हूं ना ’ भी सुनाया, हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर कि थी मांग, बैंड वादक, घोड़ी वाले, हलवाई और डेकोरेशन वालों को कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के कारण 9 माह से करना पड़ रहा है बेरोजगारी का सामना, जबकि शुभ आयोजन इन लोगों के बिना नहीं हैं संभव, इसलिए इस तबके के बारे में सरकार गम्भीरता से करे विचार

Read More »