Day: November 7, 2020

Joe Biden

जो बाइडेन ने जीता अमेरिका का चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप को दी शिकस्त बनेंगे दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के 46वें राष्ट्रपति: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के कड़े मुकाबले में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है, एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कडे़ मुकाबले के बाद डेमोक्रेट्स उम्मीदवार जो बाइडेन को विजेता घोषित कर दिया है, तीन दिनों तक चली लगातार वोटों की गिनती के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे हुए साफ, पेनसिलवेनिया में जीत दर्ज करने के बाद बाइडेन ने 270 का जादूई आंकड़ा पार कर पहुंचे 273 के आंकड़े पर, जिसके बूते बाइडेन का व्हाइट हाउस जाने का रास्ता हुआ साफ

Read More »
Img 20201107 Wa0162

हनुमान बेनिवाल की पार्टी आरएलपी ने जिला परिषद उम्मीदवारों की प्रथम सूची के साथ मुंडवा, जायल, डेगाना और नागौर पंचायत समिति के उम्मीदवारो की सूची की जारी: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से मुंडवा पंचायत समिति के लिए 10 उम्मीदवारों प्रथम सूची, जायल पंचायत समिति के लिए 05 उम्मीदवारों प्रथम सूची, डेगाना पंचायत समिति के लिए 05 उम्मीदवारों प्रथम सूची और नागौर पंचायत समिति के लिए 07 उम्मीदवारों प्रथम सूची की जारी, उम्मीदवारों की सभी सूचियां चुनाव पर्यवेक्षक नारायण बेनीवाल व सम्बंधित प्रभारी क्रमश: मनीराम मुंडेल, अनिल बारूपाल, राजेंद्र डूकिया और भंवरा राम जांगू और सांसद हनुमान बेनीवाल की सहमति से की जारी

Read More »
Img 20201107 Wa0151

बिहार में अबकी बार महागठबंधन सरकार – बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तीसरे और आखिरी चरण के चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे सामने, पॉलिटॉक्स के सर्वे के अनुसार बिहार में बन रही महागठबंधन सरकार, महागठबंधन को मिल रही 115-135 सीट, एनडीए को मिल रही 80-100 सीट, थर्ड फ्रंट को लगभग 10 सीटें तो वहीं लोजपा को मिलने जा रही हैं 2 से 3 सीट, बिहार में तीसरे चरण के चुनाव में हुआ सबसे ज्यादा 57.02% मतदान, लॉकडाउन के दौरान प्रवासी बिहारियों की नीतीश से उपजी नाराजगी बनी हार का बड़ा कारण, दूसरे नम्बर पर बेरोजगारी रहा चुनाव का बड़ा मुद्दा तो विकास रहा तीसरा चुनावी मुद्दा, बिहार में 15 साल से है नीतीश का राज, जिसमें 10 साल से बीजेपी के साथ मिलकर चलाई सरकार, ऐसे में जागरूक वोटर्स का एनडीए के प्रमुख मुद्दे विकास को लेकर एक ही जवाब, जब 15 साल में ही नहीं किया कोई विकास जैसा कि एनडीए कर रहा है वादा की अबकी बार होगा विकास, तो जब 15 साल में ही नहीं हुआ विकास, तो अब कौनसा नया विकास करेंगे मोदी-नीतीश सरकार

Read More »
Bihar And Manipur Byelection

मणिपुर और बिहार उपचुनाव में जमकर हुई वोटिंग, मणिपुर की चार सीटों पर 91.54 फीसदी मतदान, बिहार की इकलौती वाल्मिकीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 56.02 प्रतिशत वोटिंग, मणिपुर की लिलोंग सीट पर 93.29 फीसदी, वांगोई पर 91.19 प्रतिशत, सैतू पर 90.88 फीसदी और वांगजिंग तेंठा पर 90.86 प्रतिशत दर्ज हुआ मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

Read More »
Img 20201107 Wa0134

केंद्रीय मंत्री के खाते में ट्रांसफर हुए ठगी के रुपए – इंदौर के समाचार पत्र खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा: संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के निवेशकों से धोखाधड़ी मामला, धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जन संसाधन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का कनेक्शन आया सामने, संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में निवेशकों के साथ हुई धोखाधड़ी के रुपये गजेंद सिंह शेखावत और उनके सहयोगी के खातें में करवाए गए जमा, इन रुपयों से देश और विदेशों में कई जगह खरीदी गई कई प्रोपर्टी, सोसायटी के सीएमडी​ विक्रम सिंह राठौड़ द्वारा इथोपिया में खरीदी गई 2500 हेक्टेयर जमीन, जिसमें 500 हेक्टेयर में है केले का बगीचा, विक्रमसिंह राठौड़ के बैंक अकांउट 51541131002555 से 18 फरवरी को 26 लाख, 1 मार्च को 16.90 लाख, 9 मार्च को 13 लाख और 19 मार्च को 5.20 लाख रुपये गजेंद्र​ सिंह शेखावत को किए गए ट्रांसफर, विक्रमसिंह राठौड़ के दूसरे एचडीएफसी बैंक अकाउंट खाता न. 18401000003989 से 18 मार्च को 25 लाख और 19 मार्च को 10 लाख व 26 लाख रुपये गजेंद्र सिंह के अकाउंट में किए गए ट्रांसफर, ये है वो रुपया जो संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के निवेशकों से ठगा गया है

Read More »
Bihar Voting

बिहार विस चुनाव: अंतिम एक घंटे का मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान, अंतिम एक घंटे का मतदान शेष, उसके बाद आएंगे वोटिंग के फाइनल आंकड़े, टूट सकता है पहले चरण का 55 फीसदी का रिकॉर्ड, 15 जिलों की 78 सीटों पर हो रहा मतदान, 1204 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद

Read More »