



Day: November 7, 2020


सचिन पायलट ने किया मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, साथ ही बिहार चुनाव में नीतीश सरकार के अंत का भी किया दावा, एमपी उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए थे पायलट, आज अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में बोले पायलट, इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश से आए समर्थकों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
7 Nov 2020
Read More »

गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर आया सचिन पायलट का बयान: गुर्जर आंदोलन के सातवें दिन आया पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ पायलट का बयान, सरकार के स्तर पर जल्द सुखद परिणाम आने का किया दावा, कहा – ‘सरकार के स्तर पर हो रही है समाज के नेताओं की वार्ता, मुझे विश्वास है जल्द ही निकल जाएगा इसका सुखद परिणाम,’ जयपुर स्थित आवास पर मीडिया से की विभिन्न मुद्दों पर बातचीत, पंचायत चुनावों में प्रदर्शन करने का किया दावा, खुद के चुनाव प्रचार में उतरने की बात भी कही पायलट ने
7 Nov 2020
Read More »

बिहार चुनाव: ‘बकैती करने से नहीं बदलेगा बिहार’ दरभंगा में एक बूथ पर वोट डालने के बाद तेजस्वी-चिराग पर बोलीं पुष्पम प्रिया, कहा- राजद नेता तेजस्वी यादव और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को अपना राजनीतिक करियर जमीनी स्तर से करना चाहिए शुरू, इन्हें मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं होना चाहिए क्योंकि ये किसी खास परिवार में पैदा हुए हैं, राजनीति करने के दिक्कत नहीं लेकिन संघर्ष करना है जरूरी, प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष हैं पुष्पम प्रिया, अपनी पार्टी की जीत का किया दावा, बिहार को लालू यादव और नीतीश कुमार से मुक्ति दिलाने की कही बात
7 Nov 2020
Read More »

राजस्थान: परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के मन में एसीबी की ज्यादती का दर्द, दिया बड़ा बयान, कहा- अपनी हद में रह कर काम करें एसीबी, एसीबी की कार्यशैली पर मंत्री ने उठाए सवाल, बीते दिनों मंडार चेक पोस्ट पर हुई कार्यवाई पर जताई मंत्री ने नाराजगी, कहा- एसीबी ने जो राशि बरामद की उस राशि का चालान बुक से हो गया था मिलान, किसी भी सूरत में विभाग में बर्दाश्त नहीं होगा करप्शन, लेकिन बदले की भावना और डर पैदा करने के लिए कार्रवाई नहीं करें एसीबी
7 Nov 2020
Read More »

बिहार विस चुनाव: तीसरे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 19.74 फीसदी हुई वोटिंग, वैशाली एवं अररिया में 25 फीसदी के करीब मतदान तो दरभंगा में 13.26 फीसदी पड़े वोट, सुपौल और चंपारण में भी 20 फीसद से ज्यादा मतदान, 15 जिलों की 78 सीटों पर हो रही वोटिंग, अंतिम चरण में पहले दो फेज से अधिक मतदान होने की जताई जा रही उम्मीद
7 Nov 2020
Read More »

‘जिसका अंतिम चुनाव, उसे सम्मान के साथ देनी चाहिए विदाई’ नीतीश कुमार को लेकर शिवसेना का बड़ा बयान, कहा- नीतीश जी बहुत बड़े नेता, वो अपनी पारी खेल चुके, अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव तो उन्हें देनी चाहिए सम्मान के साथ विदाई, बिहार की जनता कर रही इसी मौके और विदाई का इंतजार, इस चुनाव में जनता उनको कर देगी रिटायर
7 Nov 2020
Read More »

गुर्जर आंदोलन अपडेट: गुर्जर आरक्षण आंदोलन का आज 7वां दिन, गुर्जर नेता कर्नल किरोडी सिंह बैंसला सिकंदरा के लिए थोड़ी देर में होंगे रवाना, समाज के नेताओं और वरिष्ठजनों से करेंगे वार्ता, सरकार को मांगें मानने के लिए दिया था 12 घंटे का वक्त, उसके बाद करौली कलेक्टर और एसपी से की बंद कमरे में आधे घंटे तक गुप्त बातचीत, मीडिया को नहीं दी कोई जानकारी, इधर दोपहर दो बजे पीलूपुरा पहुंच सकते हैं मंत्री अशोक चांदना, सरकार का पक्ष रखने के साथ आरक्षण मसले पर होगी चर्चा, धीरे धीरे अन्य जिलों में भी पहुंच रही गुर्जर आंदोलन की आग, किरोडी सिंह बैंसला के साथ विजय बैंसला कर रहे आंदोलन की अगुवाई
7 Nov 2020
Read More »

बिहार विस चुनाव: तीसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी, पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइनें, आज EVM में कैद होंगी चुनावी उम्मीदवारों की किस्मत, पहले और दूसरे चरण में 55 फीसदी के करीब हुआ था मतदान, अंतिम चरण में दोनों चरणों से अधिक वोटिंग की उम्मीद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहारियों से की अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील
7 Nov 2020
Read More »

बिहार विस चुनाव: महिला वोटरों में गजब का उत्साह, पुष्पम प्रिया और सुभाषिनी यादव ने डाले वोट, 15 जिलों की 78 सीटों पर हो रहा मतदान, 9 फीसदी के करीब हुई वोटिंग, द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया और शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने किया अपने मत का प्रयोग, बिहारीगंज सीट से महागठबंधन प्रत्याशी हैं सुभाषिनी यादव, सुबह 10 बजे तक 9 फीसदी हुई वोटिंग
7 Nov 2020
Read More »


