



Day: October 27, 2020


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर की मांग: सीएम गहलोत ने की पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग, राज्य के पूर्वी हिस्से के 13 जिलों में पेयजल की उपलब्धता में कमी की ओर किया पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित, लिखा- इस परियोजना से इन जिलों में रहने वाली बड़ी जनसंख्या को पीने के लिए स्वच्छ पानी के गम्भीर संकट से मिल सकेगी राहत, इसके साथ ही इस परियोजना के तहत 2 लाख हैक्टेयर नया सिंचाई क्षेत्र विकसित किया जाना भी है प्रस्तावित
27 Oct 2020
Read More »

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया सचिन पायलट का स्वागत: सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में पहुंचे सचिन पायलट का ज्योतिरादित्य ने किया स्वागत, कहा- ‘मैं उनसे ग्वालियर में मिला और उनका स्वागत किया, मध्य प्रदेश में सबका स्वागत करने की है परंपरा, इसलिए मैंने किया सचिन पायलट का यहां स्वागत,’ कांग्रेस के पक्ष में पायलट के प्रचार करने से उपचुनाव में क्या पड़ेगा कोई फर्क, इस सवाल के जवाब में बोले सिंधिया- लोकतंत्र में सभी को है प्रचार करने का अधिकार,’ चुनाव प्रचार के लिए दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचे पायलट ने किया तीन जनसभाओं को सम्बोधित, इस दौरान पायलट ने भी निभाई दोस्ती और सिंधिया पर डायरेक्ट अटैक करने से किया परहेज, साथ ही कांग्रेस को जिताने और बीजेपी को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान
27 Oct 2020
Read More »

आखिर जसकौर मीणा के विवादित बयान पर डॉ किरोडी लाल मीणा ने तोड़ी चुप्पी: कहा- जसकौर मीणा के बयान से उनकी और उनके समर्थकों की भावनाएं हुई हैं आहत, ऐसे बयान राजनीति के स्तरहीन होने के जैसे हैं बयान, अकेले मुझ पर ही नहीं कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर की गई है टिप्पणी, ऐसे में यह मसला जाना चाहिए पार्टी स्तर पर, जिससे नहीं हो ऐसे बयानों की पुनरावृत्ति, अगर जसकौर को है मुझसे कोई शिकवा या शिकायत तो मुझसे बैठकर करती बात, जसकौर मीणा की नहीं है कोई पार्टी, वह जरूरत के हिसाब से तय करती है पार्टी, 2013 में जब जसकौर को भाजपा ने नहीं दिया था टिकट, तो वह राजपा से मांगने आई थी टिकट, इस बार वो खुद नहीं जीती है बल्कि पीएम मोदी की लहर ने जिताया है सांसद जसकौर को
27 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: नगर निगम चुनावों के लिए थमा चुनावी शोर, अब घर-घर जाकर वोट के लिये मतदाताओं से मान मनुहार करेंगे उम्मीदवार, प्रथम चरण के चुनाव के लिए लगी राजनीतिक रैलियों पर रोक, जयपुर हैरिटेज, कोटा पूर्व और जोधपुर पूर्व के लिए चुनावी रैलियां बंद, पहले चरण का मतदान 29 अक्टूबर को, दूसरे चरण का चुनाव एक नवंबर को, 2238 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य
27 Oct 2020
Read More »

तो क्या टूट जाएगा बेनीवाल की पार्टी आरएलपी का बीजेपी से गठबंधन? आरएलपी मुखिया हनुमान बेनीवाल ने किया पंचायतीराज चुनाव अपने दम पर लड़ने का एलान, कहा- ‘ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव अपने दम पर लड़ेगी आरएलपी, वहीं सहाड़ा विधानसभा का उप-चुनाव भी लड़ेगी हमारी पार्टी,’ बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर बोले बेनीवाल- आरएलपी किसी के पीछे-पीछे नहीं भागती फिरती, लोकसभा में गठबंधन करके हमने एनडीए को राजस्थान की सभी 25 सीटें दिलवाईं, वरना केवल मोदी लहर के दम पर तो बीजेपी नहीं जीतने वाली थी 25 सीटें,’ हनुमान बेनीवाल ने कहा 8 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी उनके प्रभाव के कारण ही है जीती
27 Oct 2020
Read More »



सचिन पायलट का मध्यप्रदेश दौरा, चुनावी सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में की वोट अपील, सतनबाड़ा में हरिवल्लभ शुक्ला और नरवर में प्रागीलाल जाटव के समर्थन में मांगे वोट, दोनों चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब, बोले पायलट- प्रदेश को हर सुख-सुविधा मुहैया करवाकर प्रत्येक व्यक्ति को एक सुदृढ़ व सम्मानजनक जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना कांग्रेस का सर्वप्रथम लक्ष्य, मध्यप्रदेश को पुनः प्रगति व खुशहाली की धारा में लाने के लिए भाजपा के कुशासन को जड़ से उखाड़ कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी सरकार की स्थापना जरूरी
27 Oct 2020
Read More »



