



Day: October 27, 2020


केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कल दिलाई थी पायल घोष को पार्टी की सदस्यता, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने कल की थी राजनीति में एंट्री, इस इवेंट में पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले और पार्टी के अन्य सदस्य भी हुए थे शामिल, आज उनकी कोरोना रिपोर्ट आई है पॉजिटिव
27 Oct 2020
Read More »

बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने दिए सक्रिय राजनीति में वापसी के संकेत, 2024 में चुनाव लड़ने की बात कही, इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था उमा भारती ने, मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं उमा भारती, यूपी विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद की रैस में थी उमा भारती, 2019 के लोकसभा चुनावों में दावेदारी न करने का ऐलान किया था उमा भारती ने, लेकिन सांची में हुई एक जनसभा में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, बोलीं उमा भारती- मुझे प्रचंड राजनीति करनी है, इसलिए 2024 में चुनाव लड़ूंगी
27 Oct 2020
Read More »

एमपी उपचुनाव से पहले कमलनाथ को एक और झटका, मध्यप्रदेश PCC प्रवक्ता संजय सिंह ने छोड़ी कांग्रेस, ग्वालियर के जय विलास पैलेस में ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहे मौजूद, एमपी कांग्रेस कमेटी के सचिव और बीना नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष भी थे संजय सिंह
27 Oct 2020
Read More »

मध्यप्रदेश पहुंचे सचिन पायलट, शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा के नरवर में पहुंचे पायलट, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, थोड़ी देर में सतनबाड़ा के लिए होंगे रवाना, दोपहर 2.35 बजे जौरा, शाम 4 बजे सुमावली और मुरैना जाएंगे, अंत में ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के बारे में बताएंगे, दो दिवसीय चुनावी दौरे पर एमपी में हैं राजस्थान के पूर्व पीसीसी चीफ, एमपी उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचार हैं पायलट लेकिन रैलियों से बना ली है दूरी
27 Oct 2020
Read More »


बिहार चुनाव से पहले मुंगेर में जबरदस्त तनाव, पहले चरण के मतदान से पहले पुलिस और अराजक तत्वों के बीच फायरिंग, दूर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस-पब्लिक हुई आमने सामने, एक की मौत, तीन थाना प्रभारी सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना, बुधवार को मुंगेर में होना है पहले चरण का मतदान, बीजेपी और राजद ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
27 Oct 2020
Read More »

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार चुनाव में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की हुई एंट्री, सोनिया गांधी ने साधा नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना, कहा- ‘आज बिहार में सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार अपने रास्ते से हट गई है अलग, ना उनकी करनी अच्छी है और ना कथनी, किसान और युवा है आज सरकार से निराश है, अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर पड़ रही है भारी, बिहार की जनता की आवाज़ है कांग्रेस महागठबंधन के साथ,’ सोनिया गांधी ने जेडीयू के साथ बीजेपी पर भी साधा निशाना, कहा- दिल्ली और बिहार की सरकारें हैं बंदी सरकारें, बंदी सरकार के खिलाफ एक नए बिहार के निर्माण के लिए अब बिहार की जनता है तैयार, अब बदलाव की है बयार, बिहार की जनता से है मेरी अपील, वो महागठबंधन के उम्मीदवारों को वोट दें और नए बिहार का करें निमार्ण
27 Oct 2020
Read More »




