



Day: October 20, 2020



बिहार विधानसभा चुनाव में शुरू हुआ नेताओं पर पत्थर और चप्पलें फेंकने का दौर: कल गया कि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने फेंका था पत्थर, आज औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे तेजस्वी पर फेंकी चप्पलें, भाषण से पहले जब तेजस्वी मंच पर आकर बैठे और अपने कार्यकर्ताओं को दे रहे थे कुछ निर्देश, इसी दौरान एक चप्पल तेजस्वी यादव की तरफ फेंकी गई, लेकिन तेजस्वी का ध्यान किसी और तरफ था जिस कारण वे बच गए, चप्पल उनके पीछे जाकर गिरी लेकिन शख्स यहीं नहीं माना, उसी समय उसने एक और चप्पल तेजस्वी की तरफ फेंक दी, जो सीधे तेजस्वी को जाकर लगी, जिसके बाद चुनावी सभा में मच गया जबरदस्त हंगामा, बता दें कल नीतीश पर फेंका गया गिर गया था पत्थर मंच से पहले ही, हालांकि बिहार में तेजस्वी की सभाओं में उमड़ रही है सबसे ज्यादा भीड़ भी
20 Oct 2020
Read More »




गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक आज, शाम 8 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी बैठक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होगी बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर, साथ ही केंद्र के किसान कानून को लेकर होगी चर्चा, 12 अक्टूबर को भी हुई थी इस मुद्दे पर मंत्रिपरिषद की बैठक, तब मंत्रियों को विचार विमर्श करने को कहा था, अब 9 दिन बाद फिर से आज हो रही मंत्रिपरिषद बैठक
20 Oct 2020
Read More »

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन: कोरोनाकाल में अपने 7वें संबोधन में बोले पीएम मोदी, लॉकडाउन भले चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस अभी नहीं गया है, बीते 7-8 महीनों में प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है, बल्कि और अधिक सुधार करना है, आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है, कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है, कोरोना को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें, थोड़ी सी लापरवाही हमारी खुशियों को कर सकती है कम
20 Oct 2020
Read More »

नगर निगम चुनाव 2020: शुरू हुआ नेताओं के दल बदलने का सिलसिला, कांग्रेस पार्टी के आमेर ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान ने कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा भाजपा का दामन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने किया स्वागत, शहजाद ने कहा- अब कांग्रेस के झूठे बहकावे में नही आयेगा मुस्लिम समुदाय, अब नगर निगम चुनावों में सबक सिखाएगा मुस्लिम समुदाय
20 Oct 2020
Read More »



