



Day: October 13, 2020




महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल खोलने को लेकर आमने सामने हुए राज्यपाल कोश्यारी और सीएम उद्धव ठाकरे, गवर्नर भगतसिंह कोश्यारी ने लिखा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र, धार्मिक स्थल खोलने को कहा, बोले गवर्नर— आप हिंदूत्व के समर्थक, क्या आप अचानक से सेकुलर बन गए, उद्धव का गवर्नर को जवाब ‘आपसे हिंदूत्व के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं’, कोरोना संकट और बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट्र में बंद हैं धार्मिक स्थल, बीजेपी की ओर से बनाया जा रहा मुद्दा, बीजेपी का कथन— जब मॉल खुले तो धार्मिक स्थल क्यों नहीं, बता दें कोरोना मरीजों में देश में पहले नंबर पर है महाराष्ट्र, सवा दो लाख से अधिक एक्टिव मरीज, 40 हजार से ज्यादा की हो चुकी है मौत
13 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गुलाबचंद कटारिया को दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, बोले राठौड़- भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रखर वक्ता एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, ईश्वर आपको बेहतर स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और दीर्घायु प्रदान करे, ऐसी मेरी है मंगलकामना
13 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: गुलाबचंद कटारिया का 76वां जन्मदिन आज, सीएम गहलोत ने दी जन्मदिन की बधाई, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं कटारिया, 76 सावन कर चुके हैं पूरे, बीजेपी के कद्दावर और वरिष्ठ नेताओं में होती है गिनती, उदयपुर विधायक हैं कटारिया, वसुंधरा सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं कटारिया, वर्तमान में पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य
13 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: नाबालिग से देह शोषण मामले में कांग्रेस नेता पूजा चौधरी गिरफ्तार, सवाई माधोपुर में नाबालिग से दुष्कर्म कराने का मामला: कांग्रेस सेवा दल की पूर्व जिलाध्यक्ष हैं पूजा उर्फ पूनम चौधरी, 21 दिन से चल रही थी फरार, सूरवाल में पुलिस ने पकड़ा, भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा के साथ मिलकर बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चला रही थी पूजा, सुनीता वर्मा व अन्य 6 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, गैंग के जाल में थी 30 से 32 लड़कियां जिनमें कई नाबालिग भी, दोनों महिला नेताओं के बताए जाते हैं कई बड़े राजनीतिक नेताओं से संपर्क, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम करेगी मामले की जांच
13 Oct 2020
Read More »

‘किसी काम को कराने के ऐवज में पैसा लेना या लेनदेन का काम करना बेहद घटिया- मुरारीलाल मीणा’, दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा की जनता से एक अपील: मुझसे संबंधित किसी भी तरह का काम हो तो आप मुझसे मिले, काम करवाने के एवज में अगर कोई भी व्यक्ति आपसे किसी भी प्रकार के लेन-देन की बात करता हो तो उसकी सूचना तुरंत मुझे देवें, ऐसा अनुचित कार्य करने वाले व्यक्ति से मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है, मुझे बहुत दुःख हुआ जब मैंने एक ऑडियो सुना जिसमें एक व्यक्ति ट्रांसफर करवाने को लेकर लेन-देन की बात कर रहा है, मैं ऐसे कार्यकर्ता/पदाधिकारी को बिल्कुल माफ नही करूंगा, जो ऐसा घटिया काम करता है, मैंने आज तक कभी किसी व्यक्ति से काम करवाने के एवज में नहीं लिया एक पैसा, ना ही कभी लूंगा, आप किसी भी व्यक्ति को काम करवाने के एवज में एक भी पैसा ना दे, मैं निस्वार्थ भाव से आपकी सेवा करता आया हूं और करता रहूंगा, लेन-देन का काम करने वाले व्यक्ति को मैं मेरे नजदीक भी नही आने दूंगा, मुझे पता लगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी करूंगा, आप सभी ऐसे लोगों के झांसे में ना आये, सतर्क रहें, सावधान रहें
13 Oct 2020
Read More »

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभभाई कथीरिया बोले- गाय का गोबर रोक सकता है रेडिएशन, मोबाइल में हो इस्तेमाल, राष्ट्रव्यापी ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ के तहत गाय के गोबर से बनी एक चिप का किया अनावरण, गुजरात के राजकोट स्थित श्रीजी गौशाला द्वारा निर्मित चिप को दिया गया है ‘गौसत्व कवच’ नाम, चिप द्वारा मोबाइल हैंडसेट से निकलने वाले रेडिएशन को कम करने का दावा, फोन में किया जा सकता है चिप का इस्तेमाल
13 Oct 2020
Read More »

हाथरस कांड: CBI टीम पीड़िता के गांव रवाना, क्राइम सीन का करेगी मुआयना, जांच पूरी होने तक यहां पर अपना एक अस्थाई कार्यालय बनाएगी सीबीआई, जल्द ही पीड़िता के परिवार से मुलाकात भी करेगी, स्थानीय पुलिस स्टेशन से पहले ही इकट्ठे कर चुकी है केस से जुड़े कागजात, मामले में सरकार की ओर से गठित एसआईटी की भी चल रही है पूछताछ, हाईकोर्ट में चल रही है मामले की सुनवाई
13 Oct 2020
Read More »


