



Day: October 9, 2020


करौली के सपोटरा में मंदिर पुजारी को जिंदा जलाकर मार डालने का मामला: घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में किया खेद व्यक्त, कहा- सपोटरा में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है, सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है, प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है, घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
9 Oct 2020
Read More »

‘सपोटरा जैसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं- रमेश मीणा’ सपोटरा में हुई शर्मनाक घटनाकांड पर बोले पूर्व मंत्री, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, बोले रमेश मीणा- सपोटरा में मंदिर के पुजारी बाबूलाल को जिंदा जलाने की घटना निंदनीय, ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए सही नहीं, जिले के पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के दिए जा चुके हैं निर्देश, करौली के सपोटरा में मंदिर की जमीन के लिए दबंगों ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, घटना का वीडियो हुआ वायरल, मुख्य आरोपी आ चुका है गिरफ्त में, शेष आरोपियों की तलाश जारी
9 Oct 2020
Read More »

हाथरस कांड: आरोपियों के हाथ काटने का बयान देने वाले कांग्रेस नेता श्योराज जीवन को पुलिस ने हिरासत में लिया, भड़काऊ बयान देने के आरोप में लिया हिरासत में, एसआईटी ने गांव के 40 लोगों को दिया नोटिस, एक टेलीविजन चैनल ने स्टिंग में हाथरस में जातीय दंगा होने की बात कह रहे थे श्योराज सिंह, आरोपियों के हाथ काटने और आंखें निकालने की धमकी दे रहे थे कांग्रेसी नेता, वीडियो सामने आने के बाद चंदपा पुलिस ने किया मामला दर्ज, फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में एक अन्य पर मामला दर्ज
9 Oct 2020
Read More »



बिहार: लालू यादव को मिली जमानत लेकिन राहत नहीं, फिलहाल जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर, झारखंड हाईकोर्ट से राजद सुप्रीमो को मिली जमानत, चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा की आधी अवधि पूरी होने पर मिली बेल, मामले में सात साल की सजा, अन्य दो मामलों में भी मिल गई है जमानत लेकिन देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले ने अटकाई जमानत, मामले में आधी सजा पूरी होगी अगले महीने, यानि नवंबर में आ पाएंगे जमानत पर बाहर, राजद के लिए ये बड़ा झटका, फिलहाल रिम्स डायरेक्टर के बंगले में इलाजरत हैं लालू यादव
9 Oct 2020
Read More »

हाथरस कांड पर बोले ओवैसी- दंगों की साजिश की आड़ में अपनी नाकामी छिपा रही योगी सरकार, सरकार की गड़बड़ी को साजिश बनाकर पेश करने की कहानी पुरानी, मामले पर ली चुटकी, कहा- रात में अंतिम संस्कार करना होगी एक अंतरराष्ट्रीय साजिश, युवती का इलाज सही तरह से न कराने का लगाया आरोप, यूपी सरकार एक वेबसाइट के माध्यम से विदेशों से फंड आने और राज्य में दंगे करवाने का कर रही दावा, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से भी जुड़ रहे वेबसाइट के तार, मुखपत्र के संपादक को किया गया है गिरफ्तार
9 Oct 2020
Read More »

बिहार: बैलगाड़ी से नामांकन भरने पहुंचे पप्पू यादव, इस बार निर्दलीय ही चुनावी मैदान में कूदे, पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन मुंगेर के जमालपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हैं पप्पू यादव, आरजेडी द्वारा समाजवादी पार्टी को एक भी टिकट नहीं दिया गया, ऐसे में बिना किसी पार्टी के टिकट के ही चुनावी मैदान में उतर गये पप्पू यादव, जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के जिलाध्यक्ष हैं पप्पू यादव, जेडीयू के कद्दावर नेता शैलेश कुमार के खिलाफ दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं पप्पू यादव, नामांकन करने का यह तरीका लोगों के लिए हैरान पर मनोरंजक रहा
9 Oct 2020
Read More »

राजस्थान: निजी स्कूलों की ओर से फीस वसूली से जुड़े मामले में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को, तब तक हाईकोर्ट की एकलपीठ के आदेशों पर भी लगाई रोक, गत 7 सितंबर को एकलपीठ ने निजी स्कूलों को ट्यूशन फीस का सत्तर फीसदी वसूलने की दी थी छूट, इसके खिलाफ राज्य सरकार व अन्य की ओर से खण्डपीठ में पेश की गई अपील, जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर 9 अक्टूबर तक लगा दी थी रोक, अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी
9 Oct 2020
Read More »


