Day: September 22, 2020

Img 20200922 194056

कोटा एयरपोर्ट को लेकर दिल्ली से बड़ी खबर: जल्द बनेगा कोटा में नया एयरपोर्ट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ की बैठक, बैठक में शंभूपुरा में ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट बनने को लेकर बनी सहमति, अब जमीन के लिए राज्य सरकार को फिर लिखा जाएगा स्मरण पत्र, वहीं एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगी एयरपोर्ट अथॉरिटी, राज्य सरकार से जमीन मिलने के बाद 2 से 3 साल में बनकर पूरा होगा एयरपोर्ट, इस दौरान बोले ओम बिरला- ‘हवाई सुविधा से क्षेत्र के विकास को मिलेगा बल, एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर नहीं हो किसी प्रकार की देरी,’ एअरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन मंत्रालय के अधिकारी भी रहे बैठक में मौजूद

Read More »
sachin pilot

किसान विरोधी बिल को लेकर सचिन पायलट ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना: पायलट ने कहा- केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी बिल व सांसदों के निष्कासन के विरुद्ध कांग्रेस सांसदों ने संसद में दिया रात्रिकालीन धरना, इस बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का प्रावधान न होना यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार अन्नदाताओं के अधिकारों का तानाशाही रवैए से कर रही है दमन, इस किसान विरोधी बिल के माध्यम से भाजपा की यह सूटबूट वाली सरकार निजी कम्पनी एवं संस्थानों को लाभ पहुंचा कर, अन्नदाताओं को करना चाहती है उनके अधीन, परंतु कांग्रेस पार्टी किसानों की ढाल बन कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए करती रहेगी आवाज़ बुलंद

Read More »
Ashok Gehlot (4)

राजस्थान के सभी 25 सांसदों की गांवों में एंट्री हुई बैन! – गहलोत सरकार से की बिल के बहिष्कार की मांग: संसद से पारित हुए कृषि सम्बंधित बिलों का विरोध हुआ तेज, राजस्थान में किसानों के एक तबके ने किया एलान, बिल का समर्थन करने वाले प्रदेश के सभी 25 सांसदों को गाँवों में प्रवेश नहीं देने के लिए अभियान चलाने का एलान, किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने कहा- ‘किसान विरोधी कृषि बिलों का संसद से पारित होना है दुर्भाग्यपूर्ण, किसानों ने तय किया है कि वे किसान विरोधी इस अध्यादेश के ख़िलाफ़ करेंगे संघर्ष, प्रदेश के जिन 25 सांसदों ने किसान विरोधी बिल का किया है समर्थन, उनका सार्वजनिक रूप से किया जाएगा बहिष्कार, उन्हें गांवों में घुसने नहीं देने का चलाया जाएगा अभियान,’ गुर्जर ने गहलोत सरकार से की केंद्र के किसान विरोधी बिल का बहिष्कार करने की मांग, कहा- जिस तरह से गहलोत सरकार ने सीएए और एनआरसी कानून का विरोध कर प्रदेश में नहीं होने दिया था लागू, ठीक उसी तर्ज़ पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इन अध्याधेशों के खिलाफ भी संकल्प कराएं पारित’

Read More »
Adhir Ranjan Chowdhary

कृषि बिल के विरोध में राज्यसभा के बाद अब लोकसभा में भी हुआ जमकर हंगामा, राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी विपक्ष ने किया सत्र का बहिष्कार, उच्च सदन के सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष के सांसदों ने किया सत्र का बहिष्कार, नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने किया ऐलान, स्थगन के एक घंटे बाद जब सदन फिर से शुरु हुआ, राज्यसभा में सांसदों के निलंबन और कृषि बिल को लेकर विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, बाद में नेता प्रतिपक्ष ने लिया पूरे मानसून सत्र का बायकॉट का फैसला

Read More »
Sharad Pawar And Uddhav Thackeray

राजनीतिक घमासान के बीच पवार-उद्धव को मिला आयकर विभाग का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर उठाए सवाल, एनसीपी चीफ शरद पवार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मंत्री आदित्य ठाकरे और सांसद सुप्रिया सूले को मिला आयकर विभाग का नोटिस, पिछले कुछ चुनावों में दाखिल किए गए हलफनामे की जानकारी मांगी, शरद पवार ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर कसा तंज, कहा— ‘वो लोग (नोटिस भेजने वाले) कुछ लोगों को ज्यादा चाहते हैं’, कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं शरद पवार, राज्यसभा में निलंबित सांसदों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने की बात कह चुके हैं पवार

Read More »
Tejashwi And Akhilesh

बिहार चुनाव में राजद को समर्थन देगी सपा, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने देर रात ट्वीट कर दी जानकारी, अधिकारिक ट्वीट हैंडल से लिखा, ‘समाजवादी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी बल्कि केवल राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का करेगी समर्थन’, अखिलेश यादव का खुलेआम समर्थन देना महागठबंधन और राजद नेता तेजस्वी यादव को करेगा प्रोत्साहित, तेजस्वी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होने को बताया जा रहा सपा समर्थन की मुख्य वजह

Read More »