Day: September 20, 2020

Img 20200920 Wa0187

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की बगावत का सियासी अपडेट: 3 सदस्यीय कमेटी की कल रात दिल्ली में हुई तीसरी बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल, और अजय माकन, इस दौरान अजय मकान ने दी अहमद पटेल और वेणुगोपाल को अहम जानकारी, सचिन पायलट द्वारा उठाए गए मुद्दों की जानकारी शेयर की माकन ने, पिछले सप्ताह ही सचिन पायलट ने अजय माकन से की थी मुलाकात, इस दौरान पायलट ने उठाए थे कई अहम मुद्दे, मंत्रिमंडल विस्तार, अहम मंत्रालय और राजनीतिक नियुक्तियों सहित कई मुद्दे रखे पायलट ने, अब यह 3 सदस्यीय कमेटी पायलट के मुद्दों पर मुख्यमंत्री गहलोत से करेगी राय, जानकारों की मानें तो आलाकमान से मिलेंगे सीएम गहलोत, 25 सितंबर को सोनिया-राहुल गांधी के स्वदेश लौटने पर मुख्यमंत्री गहलोत रखेंगे अपनी बात, दिल्ली में पहले उक्त कमेटी और फिर आलाकमान से करेंगे मुलाकात, अब दोनों के समर्थक विधायक, नेता और कार्यकर्ता को है इस मुलाकात का इंतजार

Read More »
Img 20200920 172718

आखिर आइसीएमआर ने ‘कोरोना नेगेटिव’ करार दिया सांसद हनुमान बेनीवाल को, संसद सत्र से पहले आइसीएमआर की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव ठहराए गए थे बेनीवाल, जिसके चलते मानसून सत्र में भाग नहीं ले पा रहे थे हनुमान बेनीवाल, इसके बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल और एक निजी लैब की जांच रिपोर्ट में बेनिवाल की रिपोर्ट आई नेगेटिव, इस पर बेनीवाल ने आइसीएमआर की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए मांगा स्पष्टीकरण, साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को भी संज्ञान लेने की अपील की, कहा- जब एक सांसद इस तरह के हालात से गुजर सकता है तो एक आम आदमी के मामले में क्या होता होगा, पूरे मामले को लेकर किसी साजिश की संभावना से भी हनुमान बेनीवाल ने नहीं किया इन्कार

Read More »
Img 20200920 Wa0009

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद का हंगामा, आसन के माइक को तोडा, रूल बुक फाड़ी, उच्च सदन में कृषि बिलों पर चर्चा के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिं​ह तोमर ने दिया जवाब, विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा, इसी बीच उपसभापति ने कार्यवाही को विधेयक के पारित होने तक बढ़ाने का फैसला लिया जिसका गुलाम नबी सहित अन्य सांसदों ने किया विरोध, समय बढ़ाए जाने के विरोध में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने उपसभापति के सामने फाड़ी रूल बुक, आसन के सामने लगे माइक को भी तोड़ा, कांग्रेस और आप पार्टी के सांसद वेल में पहुंचे, किया हंगामा, विपक्ष ने केंद्र सरकार पर लगाया जनता को धोखा देना का आरोप, भारी हंगामे के बीच कृषि संबंधी दो बिल ध्वनि मत से हुए पास

Read More »
Pm Narendra Modi

राज्यसभा में आज पेश किए  जाएंगे किसानों से जुड़े तीनों कृषि विधेयक, लोकसभा में पहले ही हो चुके हैं पास, अब इन्हें राज्यसभा में किया जाना है पेश, किसान संगठन इसके खिलाफ सड़कों पर, विपक्षी दल भी इन तीन बिलों का कर रहे हैं विरोध जबकि केंद्र सरकार बता रही है इन्हें किसान हितकारी

Read More »