Day: September 16, 2020

Ashok Gehlot

कोटा में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक, जाहिर की अपनी गहरी संवेदनाएं, सुबह कोटा में थाना खातोली क्षेत्र में चम्बल ढिबरी के पास नदी पार करते हुए पलट गई थी श्रद्धालुओं से भरी नांव, 8 की हो चुकी है मौत, बोले सीएम गहलोत— घटना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण, कोटा प्रशासन से बात कर घटना की जानकारी ली, लापता लोगों को शीघ्र ढूंढने के निर्देश, प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद के लिए दिए जा चुके हैं निर्देश

Read More »

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया कांग्रेस पर जोरदार हमला, केवल मतलब की राजनीति करने का लगाया आरोप, बोले नड्डा— सदन में किसानों के हित में लाए गए तीन क्रांतिकारी बिल, बिल से मिलेगी किसानों को आजादी, अपना रेट खुद तय कर सकेंगे किसान, साथ ही राज्य और मंडियों से बाहर भी बेच सकेंगे फसल लेकिन कांग्रेस कर रही तीनों बिलों का विरोध

Read More »
Corona Virus 4

कोरोना अपडेट राजस्थान: प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 17 हजार के करीब, 1264 की हो चुकी है मौत, ​बीते 24 घंटों में सामने आए 1760 नए मरीज तो 14 की हुई मौत, रिकवर होने वालों की संख्या 1711 तो एकमात्र अच्छी खबर, राजधानी जयपुर में आए 340 नए मरीज तो 191 हुए रिकवर, कुल मरीजों की संख्या 1.06 लाख जिनमें से 87 हजार ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

Read More »
Actu Corona Web 1

कोरोना अपडेट: देश में 50 लाख से पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 10 लाख से अधिक, बीते 24 घंटों में 90 हजार से ज्यादा नए मरीज आए सामने, एक दिन में डिस्चार्ज हुए 80 हजार मरीज लेकिन डिस्चार्ज होने वाले और एक दिन में ​आए नए संक्रमितों में भी 10 हजार का अंतर चिंता का विषय, 82 हजार से ज्यादा की अब तक हो चुकी है मौत, बीते दिन 1054 लोगों ने गंवाई अपनी जान, महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या तीन लाख के करीब, आंध्र और कर्नाटक एक लाख के करीब, उत्तर प्रदेश 50 हजार के पार तो तमिलनाडू 50 हजार के काफी करीब, चंडीगढ़ में 35 हजार से अधिक संक्रमित

Read More »
Kota Chambal Nadi

राजस्थान: कोटा के इटावा के खातोली क्षेत्र में चंबल नदी पार करते हुए डूबी श्रद्धालुओं से भरी नांव, गोठला कला के पास कमलेश्वर धाम जाते हुए हादसा हुआ, नांव में 50 लोग थे सवार, वजन ज्यादा होने के चलते डूबी नांव, 10 लोग हैं लापता जिनकी तलाश जारी, अन्य को ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बचाया, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचाने का किया अनुरोध

Read More »
Sachin Pilot

लॉकडाउन के दौरान हुई मजदूरों की मौत के आंकड़ों का मामला: सचिन पायलट ने बोला मोदी सरकार पर जोरदार हमला, कहा- लॉकडाउन में लाखों प्रवासी मजदूरों को भय, भूख व मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन्हें कोई मदद नहीं मिली, घर की आस में पैदल रवाना हुए कई मजदूर घर नहीं पहुंच पाए, केंद्र सरकार के पास उनका कोई आँकड़ा तक नहीं है, ये मेहनतकश भारतीयों का अपमान है, मजदूरों के साथ ये संवेदनहीनता निंदनीय है

Read More »