Day: September 16, 2020

Sachin Pilot 2

‘शहादत को सचिन पायलट का सलाम’: मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए नायक अनीस थॉमस, सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि, कहा- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के जवान नायक अनीश थॉमस जी की शहादत को नमन करता हूँ, उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं घायल अधिकारी व जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे

Read More »
Bhanwari 325 111111072138

बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण और हत्या मामला: आरोपी महिपाल मदेरणा को मिली अनुमति, मुम्बई के अपोलो अस्पताल में कैंसर का इलाज करवाने की अनुमति, इलाज के लिए जमानत पहले ही हो चुकी है मंजूर, तब जोधपुर से जयपुर के अस्पताल में इलाज करवाने की मिली थी इजाजत, राजस्थान उच्च न्यायालय में आज हुई सुनवाई में मिली मुंबई के लिए इजाजत, पूर्व गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके हैं महिपाल मदेरणा, वर्तमान ओसियां विधायक दिव्य मदेरणा के पिता हैं महिपाल मदेरणा

Read More »
Img 20200916 Wa0164

चीन के लिए नहीं बल्कि बिल के लिए बुलाई मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक: केन्द्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, बैठक को लेकर हर किसी ने लगाया कयास, सीमा पर बढ़ रही चीन की हिमाक़तों के लिए बुलाई गई होगी यह बैठक, लेकिन शायद केंद्र सरकार अभी चीन को लेकर नहीं है इतनी सीरियस, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने बताया- चीन को लेकर नहीं बुलाई गई थी यह सर्वदलीय बैठक, बल्कि विधयेकों पर हुई चर्चा और सरकार ने हमें स्क्रूटनी के लिए कुछ बिल भेजने के लिए सहमत होने के बारे में पूछा, वहीं बैठक में लोकसभा के उपनेता के रूप में शामिल हुए राजनाथ सिंह, न कि रक्षा मंत्री के ओदे से

Read More »
Jaya Bachchan Vs Ravi Kishan

बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन को लेकर रवि किशन ने साधा जया बच्चन पर निशाना, बिना नाम लिए रवि किशन पर राज्यसभा में बरसीं थी सपा सांसद जया बच्चन, अब शायराना अंजाद में बोले बीजेपी के गोरखपुर सांसद रवि शंकर ‘वक्त रहते जो न जागे तु तो अनर्थ हो जाएगा…नशे की लत से तुम्हारा सारा जीवन व्यर्थ हो जाएगा, वीर शिवा की भूमि पर बंद करो यह पाप, मर्यादा का जन्म हो तभी मिटेगा ताप’

Read More »
Sachin Pilot 1594740923

‘कांग्रेस का एक ही गुट है और वो है सोनिया-राहुल गांधी गुट- सचिन पायलट’ कांग्रेस में गुटबाजी के सवालों पर बोले पायलट- कांग्रेस में नहीं है किसी तरह की कोई गुटबाजी, तीन साल हैं, अभी से करनी होगी तैयारी, एमबीसी आरक्षण पर बोले पायलट- मैंने पत्र लिखा और सरकार ने संज्ञान लिया, हमारी सरकार ने ही कानून बनाया था जिसकी मुझे खुशी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मुलाकात को बताया सामान्य भेंट, कहा- कोई विशेष बातचीत नहीं, केंद्र के सदन में पास तीन बिलों को बताया किसानों के साथ किया गया धोखा

Read More »
Sachin Pilot (5)

सचिन पायलट-प्रमोद जैन भाया की मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का बाजार हुआ गर्म: प्रमोद जैन भाया ने की सचिन पायलट से मुलाकात, कल के घटनाक्रम के बाद बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही दोनों के बीच की यह मुलाकात, कल सांगोद विधायक भरत सिंह ने भाया को लेकर लिखा मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र, पत्र में भाया को बताया सबसे भ्रष्ट मंत्री, मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की भरत सिंह ने, गहलोत के पिछले कार्यकाल में भी हटाए गए थे भाया, तब भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया था भाया को, प्रमोद जैन भाया को माना जाता था पायलट कैम्प में, लेकिन इस बार सरकार बनने के बाद भाया माने जाने लगे गहलोत के खास, पायलट से मुलाकात के बाद बोले भाया- हमारे बीच हुई राजनीतिक चर्चा, वहीं भरत सिंह के पत्र पर बोले भाया ‘नो-कमेंट्स, वो वरिष्ठ नेता हैं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं’, उधर पायलट-भाया की इस मुलाकात के सीएसी अटकलों का बाजार एक बार फिर हुआ गर्म

Read More »