



Day: September 14, 2020


नहीं खाली होगा सचिन पायलट, विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा का सरकारी बंगला! हाल ही में राजस्थान सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दिया गया था शपथ पत्र, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बंगला आवंटन के मामले में दिया था शपथ पत्र, शपथ पत्र में बताई गई केटेगिरी के आधार पर भी तीनों में से किसी का बंगला नहीं कराया जा सकता है खाली, सचिन पायलट जो केंद्र में रह चुके हैं मंत्री, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह रह चुके हैं सांसद और दूसरी बार रहे हैं मंत्री, वहीं रमेश मीणा भी तीसरी बार विधायक और रह चुके हैं मंत्री भी, इस तरह तीनों हैं सरकारी बंगले में रहने के पात्र, इस तरह वसुंधरा राजे के बंगले को बचाने के लिए बनी पॉलिसी ने बचाया तीनों का बंगला, 14 जुलाई को हटाया गया था तीनों को मंत्री पद से, 2 महीने की मयाद के बाद 14 सितंबर तक खाली करना था तीनों को सरकारी बंगला, वहीं बंगला खाली नहीं करने पर 10 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से बनता है किराया
14 Sep 2020
Read More »



मध्यप्रदेश में पत्रकारों को भी मिला चुनावी तोहफा: पत्रकार बीमा प्रीमियम की बढ़ी हुई राशि का भुगतान अब करेगी प्रदेश सरकार, साथ ही बीमा करवाने की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हमारे पत्रकार साथी एक-एक खबर के लिए दिन-रात पसीना बहाते हैं, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूँ कि मेरे रहते हुए चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, पत्रकार बीमा में आपके ऊपर प्रीमियम का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा, बढ़ी हुई प्रीमियम की राशि का भुगतान मध्यप्रदेश सरकार करेगी!, पत्रकार साथियों, आपकी सुविधा के लिए बीमा कराने की तिथि को भी 15 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया जाएगा, मैं चाहता हूँ कि मेरे पत्रकार साथी निश्चिंत होकर अपना काम करें, जो राशि जहाँ जमा करना होगी, वह मैं करूंगा, चिंता की कोई बात नहीं है
14 Sep 2020
Read More »

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के गरीबों को दी चुनावी सौगात: अब मध्यप्रदेश में गरीब तबके के लोगों को बिना राशन कार्ड के भी मिलेगा अनाज, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की घोषणा, कहा- मेरे जो भाई-बहन गरीब हैं और पात्र हैं लेकिन राशन कार्ड नहीं है, ऐसे 37 लाख लोगों की पात्रता पर्ची बनाई जा रही है और 16 सितंबर से उन सबको को एक रुपए किलो की दर से गेहूं, चावल, नमक का वितरण किया जाएगा, हमारा लक्ष्य है ‘गरीब की थाली कभी रहे न खाली’
14 Sep 2020
Read More »

राज्यसभा: हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर बने सदन के उपसभापति, एनडीए की तरफ से मैदान में थे हरिवंश सिंह, जदयू के नेता हैं हरिवंश सिंह, यूपीए की तरफ से मनोज झा थे विपक्षी प्रत्याशी, बहुमत के चलते एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह ने दी यूपीए उम्मीदवार को मात, सदन के अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने की उप सभापति के लिए हरिवंश नारायण सिंह के नाम की घोषणा
14 Sep 2020
Read More »

कंगना रनौत का आदित्य ठाकरे पर बड़ा हमला, बोली कंगना- मूवी माफिया, सुशांत के हत्यारे और ड्रग्स रैकिट का पर्दाफाश किया, यही है मेरी गलती, आदित्य ठाकरे उस सभी के बीच उठता बैठता है, उसे बचाने के लिए मुझे दबाया जा रहा है, कंगना ने दी उद्धव सरकार को सीधी चुनौती, कहा- देखते हैं कि कौन किसको देखता/दिखाता है
14 Sep 2020
Read More »


लोकसभा परिसर में हो रही कोरोना जांचों को लेकर बना संशय, हाल में सांसद हनुमान बेनीवाल की तीसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव, 11 सितम्बर को लोकसभा परिसर में हुई जांच में बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जिसकी जानकारी बेनीवाल को फोन पर 13 सितम्बर को मिली, तब बेनीवाल ने एसएमएस अस्पताल में करवाई दोबारा कोरोना की जांच, जिसकी रिपोर्ट आज आई नेगेटिव, बेनीवाल ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी, बोले— मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ, मेरी आज तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई और मैंने मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद निश्चित होम क्वारेन्टीन की अवधी पूर्ण की, ऐसे में अब लोकसभा परिसर में हो रही कोरोना जांचों पर उठा सवालिया निशान? क्या लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला कराएंगे मामले की जांच?
14 Sep 2020
Read More »


